उमंग ऐप क्या है What Is UMANG App In Hindi 2024

What Is UMANG App In Hindi :- हमारा भारत डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहा है और लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके इसके लिए भारतीय सरकार तरह – तरह के ऐप का निर्माण कर रही हैं जिससे उपयोगकर्ताओं को हर भारतीय सेवा का लाभ मिल सके |






Text Block with Bulb and Link


💡
क्या आप जानते हैं?


आपलोगों ने उमंग ऐप के बारे में जरूर सुना होगा यह एक भारतीय ऐप है जिसमें बहुत सारी सेवाएं दी गयी हैं, जिससे एक ही ऐप के अंदर लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके |

आज मैं आपको इस आर्टिकल में उमंग ऐप से सम्बंधित बहुत सी जानकारियां दूंगा जैसे – उमंग ऐप क्या है, इसके क्या फायदे एवं नुकसान हैं, इसका उपयोग कैसे करें, इसमें कौन – कौन सी सेवाएं हैं इत्यादि तो यह एक महत्पूर्ण जानकारी है जिसके बारे में जानना अतिआवश्यक है तो इस आर्टिकल को अंतिम तक अवश्य पढ़ें |

यह भी पढ़ें – डिजिलॉकर क्या है?

Table of Contents

उमंग ऐप क्या है What Is Umang App

उमंग ऐप का पूर्ण रूप Unified Mobile Application for New-age Governance है जिसका हिंदी में अर्थ होता है नए जमाने के शासन के लिए एकीकृत मोबाइल एप्लिकेशन | यह एक भारतीय ऐप है, जिसे 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लॉन्च किया गया था |

इसे इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा बनाया गया है, यह एक ऐसा ऐप है जिसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा सभी सेवाएं दी गयी है इस ऐप से आप विभिन्न कार्य कर सकते हैं जैसे – पैन कार्ड बनवाना, गैस बुकिंग करना, डिजीलॉकर की सुविधा इत्यादि 1800 से भी ज्यादा सेवाएं इसके अंदर निहित है जिनका उपयोग आप कर सकते हैं |

उमंग ऐप की विशेषताएं Features of Umang App

उमंग ऐप की बहुत सी विशेषताएं हैं जो इस ऐप को और भी ज्यादा खास बनाता है और उपयोगकर्ताओं के लिए काफी उपयोगी है नीचे उमंग ऐप की विशेषताओं के बारे में बताया गया है :-

1. कई भाषाओं का समर्थन (Multiple Languages Support) –

उमंग ऐप लगभग 23 भारतीय भाषाओं का समर्थन करता है जो एक विशाल नेटवर्क को जोड़ता है जो की डिजिटल भारत की एक बड़ी पहल है |

2. संगतता (Compatibility) –

यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ संगत है जिससे इसका उपयोग आसानी से किया जा सकता है |

3. विभिन्न सेवाएं (Range Of Services) –

इस ऐप में बहुत सी सेवाएं सम्मिलित है इसे ऑल – इन – वन ऐप कहा जाता है, इसके अंतर्गत आप बहुत सारे कार्य कर सकते हैं जैसे – पैसों का ट्रांजैक्शन करना, पासपोर्ट की सुविधा, डिजीलॉकर, इनकम टैक्स रिटर्न इत्यादि जैसी और भी बहुत सी सेवाएं है जो आपको एक ही ऐप के अंदर मिलती है |

4. ग्राहक सेवा (Customer Service) –

उमंग ऐप में आपको बेहतर ग्राहक सेवा मिलती है आप अपने किसी भी समस्या को पूछ सकते हैं सहायता टीम आपके मदद के लिए हमेशा तत्तपर रहती हैं |

5. एक्सेस करने में आसान (Easy To Access) –

यह ऐप काफी यूजर फ्रेंडली है यानी की आप इस ऐप को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं |

उमंग ऐप का उपयोग कैसे करें How To Use Umang App

उमंग ऐप का उपयोग करना काफी आसान है नीचे बताये गए चरणों का अनुसरण करें :-

Step 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल में प्ले स्टोर को ओपन करें उसके बाद सर्च बार पर “Umang” सर्च करें |

Step 2 – उसके बाद फिर “Install” पर क्लिक करें |

Step 3 – फिर आपको “Open” पर क्लिक करना है |

Step 4 – उसके बाद फिर आपको “Next” बटन पर या फिर “Skip For Now” पर क्लिक करें |

Step 5 – फिर आप उमंग ऐप की डैशबोर्ड पर पहुंच जायेंगे |

इस तरह से आप उमंग ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं, अब इसमें रजिस्टर कैसे करना है इसके बारे में समझते हैं |

उमंग ऐप में रजिस्टर कैसे करें How To Register In Umang App

उमंग ऐप में रजिस्टर करने लिए नीचे बताये गए चरणों का अनुसरण करें :-

Step 1 – आप जैसे ही उमंग ऐप की डैशबोर्ड में आएंगे वहां पर आपको “Login / Register” दिखा मिलेगा उस पर क्लिक करें |

Step 2 – चूँकि आप पहली बार उमंग ऐप पर अकाउंट क्रिएट कर रहे हैं तो इसके लिए “Register here” पर क्लिक करें |

Step 3 – उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर एंटर करना है, फिर आपको एग्री करने के लिए Terms & Conditions पर टिक करना है, फिर आपको “Register” के ऑप्शन पर क्लिक करना है |

Step 4 – उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा उसे एंटर करना है और फिर “Next” बटन पर क्लिक करना है |

Step 5 – फिर आपको 6 डिजिट का MPIN सेट करना है और फिर से सेट किये गए MPIN को Confirm MPIN पर एंटर करना है उसके बाद “Next” पर क्लिक करना है |

Step 6 – उसके बाद फिर आपको एक डैशबोर्ड प्राप्त होगा Account Recovery Options जिसका फायदा यह है की यदि आप अपना पिन भूल जाते हैं तो नीचे दिए गए जो भी विकल्प हैं उनमें से किसी एक को वेरीफाई कर सकते हैं जिससे उमंग खाते को पुनर्प्राप्त करने में आपको सहायता मिल सके |

Step 7 – अगर आपको इनमें से किसी विकल्प का चयन नहीं करना है तो ऊपर दायीं ओर “Skip” का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक कर दें |

इस तरह से आप उमंग ऐप पर रजिस्टर कर सकते हैं उसके बाद फिर All Services पर क्लिक करके इसमें मौजूद सेवाओं को देख सकते हैं एवं इसका उपयोग कर सकते हैं |

उमंग ऐप में लॉगिन कैसे करें How To Login To Umang App

अब बात करते हैं की उमंग ऐप में लॉगिन कैसे करें :-

उमंग ऐप में लॉगिन करना काफी आसान है इसके लिए आपको अपना नंबर दर्ज करना है जो आपने रजिस्टर करते वक्त नंबर एंटर किये थे उसके बाद फिर आपको अपना MPIN एंटर करना है | इस तरह से आप बहुत ही आसानी से उमंग ऐप में लॉगिन कर सकते हैं |

उमंग ऐप में कौन – कौन सी सेवाएं हैं What Services Are There In Umang App

उमंग ऐप में बहुत सी सेवाएं दी गयी हैं जिनमें से कुछ के बारे में नीचे बताया गया है :-

1. Digilocker :-

इस ऐप में आपको डिजीलॉकर एप्लीकेशन की सुविधा मिलती है जिसके अंदर आप अपने दस्तावेजों को संग्रहित कर सकते हैं | आपको अलग से डिजीलॉकर एप्लीकेशन डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है आप उमंग ऐप में ही इस एप्लीकेशन का लाभ उठा सकते हैं |

2. Atal Pension Yojana :-

अटल पेंशन योजना एक वृद्धावस्था योजना है जिसके अंतर्गत 60 वर्ष की आयु के बाद आय प्रदान की जाती है |

3. EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) :-

इस सेवा के अंतर्गत उपयोगकर्ता अपने PF (Provident Fund) बैलेंस की जांच कर सकते हैं, योजना प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं, UAN के लिए आवेदन कर सकते हैं, आधार के साथ UAN जोड़ सकते हैं इत्यादि |

4. Jeevan Pramaan :-

जीवन प्रमाण एक ऐसी सेवा है जो की खासकर पेंशनभोगियों के लिए विकसित किया गया है जो RD (Recurring Deposit) सेवाओं का उपयोग करके अपने जीवन प्रमाण पत्र बनाने का एक कुशल तरीका प्रदान करता है।

इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद सभी सेवाओं के बारे में जानने के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट web.umang.gov.in (यहां क्लिक करें) में जाकर प्राप्त कर सकते हैं |

Note – उमंग ऐप के बारे में और भी अत्यधिक जानकारी के लिए हिंदी न्यूज की वेबसाइट जागरण जोश (यहां क्लिक करें) से प्राप्त कर सकते हैं |

यह भी पढ़ें – ई- गवर्नेंस : सरकारी सेवायें आपके घर पर

उमंग ऐप पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs On Umang App

Q1. उमंग ऐप का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

Ans – उमंग ऐप का मुख्य उद्देश्य है ई-गवर्नेंस (ई-गवर्नेंस का अर्थ है सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) का उपयोग करके शासन को बेहतर बनाना) को बढ़ावा देना साथ ही साथ सभी नागरिकों को एक ही ऐप में वह सभी सुविधाएं प्रदान करना जिसका उपयोग वो करते हैं और भारत को डिजिटल बनाना |

Q2. क्या उमंग ऐप का उपयोग करना मुफ्त है?

Ans – हाँ, उमंग ऐप में मौजूद सेवाओं का उपयोग करना मुफ्त है आपको केवल इस ऐप डाउनलोड करके इसमें रजिस्टर करना है |

Q3. उमंग ऐप में कितनी सेवाएँ उपलब्ध हैं?

Ans – उमंग ऐप में कुल 1,882 सेवाएं उपलब्ध है |

Q4. क्या हम UMANG ऐप से पैसे निकाल सकते हैं?

Ans – उमंग ऐप में मौजूद EPFO सेवा के माध्यम से आप अपने पीएफ खाते में मौजूद पैसे को निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | इसके साथ ही उमंग ऐप में आपको पीएफ निकासी अनुरोध की स्थिति को ट्रैक करने की अनुमति भी देता है।

Q5. क्या उमंग ऐप सुरक्षित है?

Ans – उमंग ऐप का उपयोग करना सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इसे भारत सरकार के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) द्वारा विकसित किया गया है, किन्तु यहां समझने वाली एक और बात है की कोई भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं होती हैं |

इसलिए उमंग ऐप का उपयोग करने के लिए कुछ सावधानियों को बरतनी चाहिए जैसे – मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें, ऐप को लॉगिन करने के लिए सार्वजनिक वाई – फाई का उपयोग न करें इत्यादि |

Q6. उमंग ऐप का पूर्ण रूप क्या है?

Ans – Umang ऐप का पूर्ण रूप Unified Mobile Application for New-age Governance है |

आपने क्या सीखा What Have You Learned

इस आर्टिकल में आपने सीखा की उमंग एप क्या है, इसकी क्या विशेषताएं हैं इसका उपयोग कैसे करें और इसमें कौन-कौन सी सेवाएं दी गई है इत्यादि तो उमंग एप सभी उपयोगकर्ताओं के लिए एक लाभकारी एप्लीकेशन है, जिसके अंतर्गत आपको बहुत सारी सेवाएं मिलती हैं जिसका उपयोग करके आप अपने राज्य के अंतर्गत उन सभी सेवाओं का उपयोग आसानी से कर सकते हैं | इसके साथ ही हाल ही में उमंग ऐप के अंदर और भी सेवाएं जोड़ी गयी है जिससे उपयोगकर्ता सभी सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सके |

मैं आशा करता हूं कि मेरे द्वारा दी गई यह जानकारी आपलोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी और आज आपको बहुत कुछ सीखने को मिले होंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो या इससे संबंधित आपके पास कोई भी प्रश्न हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं | अतः इस आर्टिकल को अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ जरूर साझा करें ताकि उन्हें भी उमंग ऐप के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके, इसके अलावा टेक्नोलॉजी से जुड़ी एवं लेटेस्ट जानकारियों को जानने के लिए हमारी वेबसाइट को अवश्य ही विजिट करें धन्यवाद !

Leave a Comment

Close Subscribe Card