Top 5 Most Useful Google Services In Hindi 2024

Top 5 Most useful Google Services In Hindi: आज दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन गूगल है जहां पर हम सबसे ज्यादा किसी भी जानकारी को सर्च करते हैं और गूगल ने हमारे काम को काफी आसान बना दिया है इसके अलावा गूगल की कई ऐसी सेवाएं हैं जिसका उपयोग हम अपनी रोजमर्रा जिंदगी में अवश्य ही करते हैं और वह काफी महत्वपूर्ण भी है |

अगर आप एक डिजिटल मार्केटर या ब्लॉगर हैं तो आप गूगल की कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं का उपयोग अवश्य ही करते होंगे | आज इस लेख में मैं आपको Google की ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में बताऊंगा, जिनमें से Google की सबसे अधिक सेवा का उपयोग किया जाता है, इसलिए इस महत्वपूर्ण जानकारी को जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें, यहां आपको बहुत सारी जानकारियां मिलेंगी |

यह भी पढ़ें – दुनिया के श्रेष्‍ठ/निशुल्‍क ईमेल प्रदाता

List Of Most Useful Google Services

गूगल की सेवाओं में सबसे ज्यादा जीमेल, गूगल क्रोम, गूगल सर्च इंजन, गूगल एनालिटिक्स, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स, गूगल सर्च कंसोल इत्यादि इन सब का उपयोग किया जाता है इन सभी के बारे में एवं इसके अतिरिक्त और भी गूगल सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक समझते हैं तो नीचे 5 मुख्य गूगल सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई है जो इस प्रकार है:-

1. Google Chrome

गूगल क्रोम गूगल के द्वारा विकसित किया गया एक वेब ब्राउजर है जिसे 2008 में लॉन्च किया गया था यह ब्राउजर विंडोज, मैक, एंड्रॉयड, आईओएस संबंधित सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है | Google Chrome अपने तेज प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, गूगल क्रोम ओपन-सोर्स क्रोमियम प्रोजेक्ट पर आधारित है, जिसका रखरखाव Google और कई अन्य संगठनों द्वारा किया जाता है। यह एक लोकप्रिय वेब ब्राउजरों में से एक है इसका सबसे अधिक उपयोग किया जाता है, अतः पूरी दुनिया में 60% से अधिक बाजार हिस्सेदारी क्रोम वेब ब्राउजर की है |

इसकी कुछ विशेषताएं इस प्रकार है:-

  • क्रोम ब्राउजर एक ही विंडो में कई टैब खोलने की अनुमति देता है जिससे आप आसानी से विभिन्न वेबसाइटों के बीच स्विच करके इसका उपयोग कर सकते हैं |
  • दूसरी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें एक इनकॉग्निटो मॉड का ऑप्शन दिया रहता है जिसका उपयोग करने से आपके अपने डिवाइस पर कोई भी ट्रेस नहीं होता है और आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री, कूकीज या किसी अन्य डेटा को स्टोर नहीं करता |
  • क्रोम ब्राउजर अधिक तेज गति का प्रदर्शन करता है इसमें शक्तिशाली रेंडरिंग और बेहतर जावास्क्रिप्ट होने के कारण ब्राउजर अधिक तेज गति से कार्य करता है |
  • क्रोम बहुत सारे एक्सटेंशन का प्रयोग करता है जो एक छोटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो नई सुविधाओं को जोड़ते हैं या ब्राउजर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं |

2. Google Search Engine

गूगल सर्च इंजन दुनिया का सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला सर्च इंजन है जिसे गूगल ने ही विकसित किया है और यह इसका पहला उत्पाद था | आज पूरी दुनिया में 60% से अधिक हिस्सेदारी गूगल की है और सबसे ज्यादा सर्च गूगल में ही किए जाते हैं यहां तक कि कुछ भी सर्च करने के लिए या कनेक्ट करने के लिए गूगल हमारा होम पेज होता है, यहां तक की हमारे दिन की शुरुआत इंटरनेट में कुछ भी खोजने के लिए गूगल से ही होती है इसके भी कुछ विशेषताएं हैं जिस पर हम चर्चा करेंगे |

  • कुछ भी जानकारियों को हासिल करने के लिए सर्च करते ही परिणाम बहुत ही जल्द ही हमारे सामने आ जाते हैं |
  • गूगल सर्च इंजन हर दिन अरबों खोजों को हैंडल करता है |
  • गूगल सर्च इंजन खोज परिणामों को रैंक करने के लिए जटिल एल्गोरिदम का उपयोग करता है |
  • गूगल सर्च इंजन सटीक जानकारी दिखाने के लिए आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग करता है |

3. Google Drive

गूगल ड्राइव गूगल द्वारा विकसित की गई एक संचालित क्लाउड स्टोरेज सेवा है जो गूगल की अधिक उपयोग की जाने वाली सेवाओं में से एक है जो उपयोगकर्ताओं को फाइल संग्रहण एवं साझा करने की अनुमति देती है, इसे 2012 में गूगल डॉक्स के प्रतिस्थापन के रूप में लॉन्च किया गया था | गूगल ड्राइव उपयोगकर्ताओं को 15gb का नि:शुल्क संग्रहण स्थान प्रदान करता है जिसका उपयोग दस्तावेज, फोटो, वीडियो एवं अन्य प्रकार की सभी फाइलों को संग्रहित करने के लिए किया जा सकता है | गूगल ड्राइव की विभिन्न विशेषताएं हैं जो इस प्रकार है:-

  • गूगल ड्राइव अन्य गूगल सेवाओं जैसे गूगल डॉक्स, गूगल शीट और गूगल स्लाइड के साथ एकीकृत है जिससे उपयोगकर्ता सीधे ड्राइव इंटरफेस से दस्तावेज, स्प्रेडशीट और प्रस्तुतियों (Presentations) को बना एवं संपादित यानी कि एडिट कर सकते हैं |
  • गूगल ड्राइव को गूगल ड्राइव ऍप के माध्यम से मोबाइल डिवाइस के द्वारा एक्सेस किया जा सकता है जिससे उपयोगकर्ता आसानी से अपने फाइलों को साझा एवं एडिट कर सकते हैं |
  • गूगल ड्राइव सुरक्षा और गोपनीयता प्रदान करता है यह अपने सर्वर पर संग्रहित फाइलों और डेटा की सुरक्षा के लिए एन्क्रिप्शन का उपयोग करता है जिससे उपयोगकर्ता के खाते सुरक्षित रहें | इसके अतिरिक्त गूगल ड्राइव में आप दो कारक प्रमाणीकरण भी सेट करते सकते हैं जिससे आपका डेटा और भी सुरक्षित हो जाएगा |

4. Gmail

Gmail गूगल द्वारा प्रदान की जाने वाली एक मुफ्त वेब आधारित ईमेल सेवा है जिसे 2004 में लॉन्च किया गया था गूगल की इस सेवा का उपयोग आज के समय में बहुत ही ज्यादा किया जा रहा है और लोगों के लिए यह काफी सुविधाजनक भी हो गई है | अगर आप एक डिजिटल मार्केटर या फिर ऑनलाइन काम करते हैं या ईकॉमर्स वेबसाइट है तो बहुत सारे लोगों को अपनी जानकारियों या उत्पाद बेचने की आवश्यकता होती है |

अतः आप ईमेल के माध्यम से बहुत सारे लोगों को एक साथ अपने उत्पाद एवं जानकारियों को साझा करके अपने व्यापार को भी बढ़ा सकते हैं इसके अतिरिक्त भी Gmail के बहुत सारे फायदे हैं आइए हम इसके बारे में समझते हैं:-

  • Gmail में सर्च बार की सुविधा दी गयी है जिससे आप अपने विशिष्ट इमेल को जल्द ही और आसानी से खोज सकते हैं |
  • Gmail को अन्य गूगल सेवाओं के साथ एकीकृत किया गया है जैसे गूगल कैलेंडर, गूगल डॉक्स और गूगल ड्राइव इत्यादि जिससे आप फाइलों एवं अपॉइंटमेंट को आसानी से एक्सेस और साझा कर सकते हैं |
  • सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने के लिए आपको ईमेल एड्रेस की आवश्यकता होती है अतः सोशल मीडिया के सारे नोटिफिकेशन ईमेल में आ जाएगी जिससे आपको अपडेटेड जानकारियां मिलती रहेंगी |

5. Google Search Console

गूगल सर्च कंसोल गूगल द्वारा प्रदान की जाने वाली एक सेवा है यह एक वेब आधारित मुफ्त सेवा है जो वेबसाइट के स्वामियों को यह दर्शाती है कि उनकी वेबसाइट में कितने ट्राफिक आए हैं और क्लिक किए गए हैं अगर आप एक ब्लॉगर हैं तो गूगल सर्च कंसोल का उपयोग अवश्य ही किये होंगे |

इसके अतिरिक्त गूगल सर्च कंसोल के माध्यम से आप अपनी वेबसाइट पर देख सकते हैं कि कौन सी पृष्ठ को गूगल द्वारा अनुक्रमित (Indexed) किया गया है और उनकी वेबसाइट को कितनी बार सर्च बार में दिखाई गई है और लोग कौन से कीवर्ड का उपयोग करते हैं |

आइये अब इसके और भी महत्वपूर्ण फायदों के बारे में समझते हैं:-

  • गूगल सर्च कंसोल के माध्यम से आप अपनी वेबसाइट पर यह देख सकते हैं कि आपकी कौन सी कीवर्ड सबसे अधिक रैंक हुई है |
  • अगर आपके वेबसाइट पर मालवेयर या हैक की गई सामग्री जैसी किसी भी समस्या का पता चलता है तो गूगल आपको सचेत करती है |
  • गूगल सर्च कंसोल की सहायता से आप अपने ब्लॉग के किसी भी कंटेंट को रिमूव करने के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं |
Note – इसके अतिरिक्त गूगल से संबंधित और भी जानकारियों को जानने के लिए अमर उजाला के न्यूज साइट को पढ़ें यहां पर आपको और भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी |

गूगल पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs On Google

Q1. क्या Google सेवाओं का उपयोग करना सुरक्षित है?

Ans – हां, Google की सभी सेवाओं का उपयोग करना सुरक्षित है क्योंकि गूगल उपयोगकर्ताओं को पूरी तरह से सुरक्षा और गोपनीयता प्रदान करता है और इसके लिए बहुत सारे उपाय भी किए गए हैं किंतु फिर भी उपयोगकर्ताओं को अपने स्वयं की डेटा की सुरक्षा के लिए दो कारक प्रमाणीकरण और अपने गोपनीय जानकारी को ऑनलाइन साझा करने के लिए बचना चाहिए |

Q2. क्या मोबाइल डिवाइस पर Google सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है?

Ans – हां, Google ने अपनी कई सेवाओं को मोबाइल डिवाइस में भी उपलब्ध कराया है जैसे जीमेल, Google ड्राइव, Google मैप्स, Google फोटो इत्यादि अतः आप एंड्रॉइड मोबाइल में Google प्ले स्टोर और एप्पल मोबाइल डिवाइस में ऐप स्टोर के माध्यम से Google की कई सेवाओं को डाउनलोड करके इसका उपयोग कर सकते हैं |

Q3. क्या Google की सेवाओं का उपयोग करने के लिए नि:शुल्क है?

Ans – Google की कई ऐसी सेवाएं हैं जिसका उपयोग करना नि:शुल्क है जैसे Google सर्च इंजन, जीमेल, Google ड्राइव, Google फोटो इत्यादि किंतु कुछ सेवाओं का उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ताओं को भुगतान करने की आवश्यकता होती है जैसे Google वर्कस्पेस और Google एड्स इत्यादि |

आपने क्या सीखा What Have You Learned

अतः गूगल इसके अतिरिक्त बहुत सारी सेवाएं प्रदान करता है जिससे उपयोगकर्ताओं को काम करने में आसानी हो सके और उन्हें कई सुविधा भी मिल सके ऊपर बताए गए सभी गूगल सेवाओं के अतिरिक्त गूगल और भी विभिन्न सेवाएं प्रदान करती है जैसे – Google Images, Google News, Google Docs, Google Sheets, Google Slides, Google Forms, Google Meet, Google Chat, Google Voice, Google Calendar, Google Keep, Google Earth, Google Translate, Google Analytics, Google AdSense इत्यादि |

मैं आशा करता हूं कि मेरे द्वारा दी गई यह जानकारी आपलोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी और आज आपको बहुत कुछ सीखने को मिले होंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो या इससे संबंधित आपके पास कोई भी प्रश्न हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं | अतः इस आर्टिकल को अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ जरूर साझा करें ताकि उन्हें भी गूगल सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके, इसके अलावा टेक्नोलॉजी से जुड़ी एवं लेटेस्ट जानकारियों को जानने के लिए हमारी वेबसाइट को अवश्य ही विजिट करें धन्यवाद !

Leave a Comment

Close Subscribe Card

Subscribe Newsletter

Subscriber On YouTube

My Big Guide
3.13M subscribers

My Mobile Guide
471K subscribers

Abhimanyu Bhardwaj
145K subscribers

My Computer Course
340K subscribers

My Buying Guide
13.1K subscribers

Graphic Gyan
8.81K subscribers

Only Excel
19.9K subscribers

CCC Guide
5.95K subscribers

PC Skill
5.66K subscribers

Follow On Other Social Media

On Facebook
42k followers

On Instagram
86k followers

On Twitter
1.5k followers

Start Learning Here

Learn Tips & Tricks

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology

Popular Tags

Main Menu

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology