बिटटोरेंट क्या है और यह कैसे काम करता है What Is BitTorrent And How Does It Work In Hindi

आप सभी जब फाइल्स, मूवी, म्यूजिक इत्यादि ये सब डाउनलोडिंग और अपलोडिंग जब करते होंगे तो बहुत ही धीमी गति से डाउनलोड या शेयर होती है जिससे आपका बहुत समय चला जाता है तो इन्हीं सब समस्याओं को दूर करने के लिए बिटटोरेंट टेक्नोलॉजी नामक की शुरुआत की गई |

आप सभी ने शायद इसके बारे में जरूर सुना होगा किन्तु बहुत से लोगों को इसके बारे में नहीं पता होता है की आखिर ये क्या है तो बिटटोरेंट को जानने के लिए पहले आपको टोरेंट टेक्नोलॉजी के बारे में जानना होगा | यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो पीयर टू पीयर नेटवर्क है एक ऐसी टेक्नोलॉजी जो कुछ भी डाउनलोड करने के लिए सर्वर की आवश्यकता नहीं होती है |

आज मैं आपको इस आर्टिकल में बताऊंगा की “बिटटोरेंट क्या है और यह कैसे काम करता है What Is BitTorrent And How Does It Work In Hindi” इसके अलावा टोरेंट, यूटोरेंट क्या है यह सारी चीजें आपको इस पोस्ट में दी जाएँगी जो सबसे महत्वपूर्ण जानकारी है और सबको इसके बारे में पूर्ण जानकारी भी जरूर होनी चाहिए तो इस टेक्नोलॉजी को विस्तारपूर्वक जानने के लिए इस पोस्ट को अंतिम तक अवश्य पढ़ें आज इसमें आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेंगे |

यह भी पढ़ें – सर्वर क्‍या होता है कैसे काम करता है

BitTorrent और uTorrent क्या है और यह कैसे काम करता है

टोरेंट क्या है What Is Torrent

टोरेंट इंटरनेट पर किसी भी फाइलों को अपलोड और डाउनलोड करने का एक तरीका है यह एक पीयर टू पीयर (किसी सर्वर पर भरोसा किये बिना सुचना को सीधे इंटरनेट पर साझा करना) नेटवर्क कम्युनिकेशन है जो फाइल शेयरिंग को सुविधाजनक बनाने के लिए बिटटोरेंट प्रोटोकॉल के द्वारा कार्य करते हैं |

एक साधारण या पारंपिक फाइल शेयरिंग की तुलना में टोरेंट द्वारा फाइल शेयरिंग करने के कई फायदे हैं, बहुत सारे लोगों को एक साथ फाइल भेजने के लिए आपको कोई महंगा सर्वर की आवश्यकता नहीं होती है और आप कम बैंडविड्थ (अधिकतम डेटा ट्रांसफर दर की माप) नेटवर्क डेटा को अधिकतम स्पीड के साथ बड़े से बड़े फाइल को आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं |

टोरेंट कैसे काम करता है How Does Torrent Work

टोरेंट कैसे काम करता है यह बहुत ही सरल है जैसा की मैंने आपको बताया टोरेंट पीयर-टू-पीयर नेटवर्क पर भरोसा करते हैं | उदाहरण के लिए मान लीजिए आपको कोई म्यूजिक डाउनलोड करना है तो आप किसी साइट पर जाकर डाउनलोड करेंगे किन्तु कुछ साइट वैध होती है और कुछ अवैध जिसे सुरक्षित नहीं माना जा सकता है तो ऐसे में वह साइट जिस सर्वर पर होस्ट है अगर वह बंद कर दे या उस म्यूजिक को डाउनलोड करने की अनुमति न दे तो आप डाउनलोड नहीं कर पाएंगे |

इसके अलावा यदि वह डाउनलोड होती भी है तो वह बहुत ही धीमी गति से डाउनलोड होगी या रुक जाएगी तो यहीं पर बात आती है टोरेंट की टोरेंट से कुछ भी डाउनलोड करने के लिए सर्वर की आवश्यकता नहीं होती है यह एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में डायरेक्ट उसे डाउनलोड किया जाता है |

आप टोरेंट से कुछ फाइल डाउनलोड कर रहे हैं और उसे साथ ही साथ अपलोड भी रहे हैं तो कोई दूसरा व्यक्ति जिसको भी उसी फाइल की आवश्यकता है वह कुछ फाइल टोरेंट से और कुछ फाइल आपसे डाउनलोड करेगा और फिर वह व्यक्ति भी उस फाइल को अपलोड कर रहा है तो कोई तीसरा व्यक्ति जिसको भी उसी फाइल की आवश्यकता है तो वह तीन सोर्स से फाइल डाउनलोड कर सकता है तो इस प्रकार से यह पूरा नेटवर्क का जाल बन जाता है और टोरेंट में मौजूद डेटा या कुछ भी सर्वर में स्टोर न होकर पीयर्स में स्टोर हो जाती है |

अब यहां पर जानने वाले सबसे जरुरी बात यह है की टोरेंट के दो क्लाइंट हैं:- यूटोरेंट क्लाइंट और बिटटोरेंट क्लाइंट |

यूटोरेंट क्या है What Is uTorrent

यूटोरेंट एक सॉफ्टवेयर है जो एक टोरेंट क्लाइंट है आप इसका उपयोग टोरेंट फाइलों को डाउनलोड या शेयर करने के लिए कर सकते हैं यूटोरेंट के द्वारा आप कई प्रकार के फाइलों को डाउनलोड कर सकते हैं जैसे – मूवी, गेम, ईबुक इत्यादि | यह आपको मल्टीपल फाइल डाउनलोड करने की अनुमति देता है और अगर इसमें आपकी डाउनलोडिंग प्रक्रिया बीच में ही रुक जाती है तो जब दोबारा डाउनलोड होगी तो जहां तक हुई थी वहीं से शुरू हो जाएगी | यह विभिन्न प्लेटफार्मों के लिए उपलब्ध है जैसे Microsoft Windows, macOS, Android  इसे अब Linux के लिए भी उपलब्ध कराया गया है।

बिटटोरेंट क्या है What Is BitTorrent

बिटटोरेंट यह टोरेंट का क्लाइंट है इसका इस्तेमाल बड़ी – बड़ी फाइलों को डाउनलोड करने के लिए किया जाता है या अगर आप कोई बड़ी फाइल को भी शेयर करना चाहता हैं तो आसानी से कर सकते हैं और यदि आपका इंटरनेट स्लो भी है तब भी आप इसमें आसानी से कुछ भी डाउनलोड कर सकते हैं |

बिटटोरेंट को 2001 में ब्रैम कोहेन और डेविड हैरिसन द्वारा बनाया गया था जो पीयर-टू-पीयर फोल्डर शेयरिंग सॉफ्टवेयर है यह विंडोज, मैकओएस और एंड्रॉइड डिवाइस जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है |

बिटटोरेंट और  यूटोरेंट में अंतर Difference Between BitTorrent And uTorrent

बिटटोरेंट और  यूटोरेंट में निम्न अंतर है:-

  • बिटटोरेंट की स्थापना 2001 में एडवेयर (एक ऐसा सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन है जिसमें एक विज्ञापन चलने के दौरान प्रदर्शित या डाउनलोड होती है) के रूप में हुई थी और इसने यूटोरेंट को खरीद लिया | वहीं यूटोरेंट की स्थापना 2005 में हुई थी और 2006 से यह बिटटोरेंट के स्वामित्व में है |
  • बिटटोरेंट को ब्रैम कोहेन और डेविड हैरिसन ने बनाया था | वहीं यूटोरेंट को लुडविग स्ट्रिगियस ने बनाया था।
  •  बिटटोरेंट में कुछ भी डाउनलोड करने से वह बहुत ही तेज गति से डाउनलोड होता है। वहीं यूटोरेंट में कुछ भी डाउनलोड करने से वह बिटटोरेंट की तुलना में धीमी गति से डाउनलोड होता है।
  • बिटटोरेंट में एंड्रॉइड एप्लीकेशन का साइज 67 MB है | वहीं यूटोरेंट में एंड्रॉइड एप्लीकेशन का साइज 51MB है |
  • बिटटोरेंट दुनिया भर में 17 भाषाओं में उपलब्ध है। वहीं यूटोरेंट दुनिया भर में 67 भाषाओं में उपलब्ध है।

बिटटोरेंट पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs On BitTorrent

Q1. क्या टोरेंट गैर कानूनी है?

Ans – नहीं टोरेंट गैर कानूनी नहीं है अगर आप फ्री फाइल, गेम, म्यूजिक या मूवी डाउनलोड करते हैं तो किन्तु अगर आप इसका उपयोग गलत तरीके से करते हैं तो यह गैर कानूनी है अगर आप कोई ऐसी फाइल डाउनलोड करते हैं जो कॉपीराइट है और उसका लाइसेंस आपके पास नहीं है या कोई फिल्म की पायरेसी कॉपी या किसी सॉफ्टवेयर की पायरेसी कॉपी डाउनलोड करते हैं तो यह पूर्ण रूप से गैरकानूनी है इसलिए ऐसी चीजों को डाउनलोड करने से बचें | 

 

Q2.  टोरेंट में Seeders और Leechers क्या है?

 

Ans –  टोरेंट में Seeders और Leechers एक सामान्य शर्तें हैं Seeders का मतलब वैसे लोग या वैसे यूजर जो किसी भी फाइल को अपलोड करते हैं मान लीजिए आपने टोरेंट में देखा होगा की Seeders की संख्या 5000 है यानी की इतने लोग फाइल अपलोड कर रहे हैं | Leechers का मतलब वैसे लोग जो उस फाइल को डाउनलोड कर रहे हैं किन्तु अपलोड नहीं कर रहे | अगर Seeders और Leechers का अनुपात बराबर है तो ही आप तेज इंटरनेट से किसी भी फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं |

Q3. क्या uTorrent का उपयोग करना सुरक्षित है?

 

Ans – uTorrent मैलवेयर (इनका प्रयोग कंप्यूटर पर किसी की पहचान चोरी करने या गोपनीय जानकारी को नष्ट करना) से मुक्त है और इसे VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क एक ऐसी सेवा है जो आपकी डेटा को लीक होने से बचाती है) के संयोजन में सुरक्षित और निजी तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है किन्तु यह यूजर्स को ऐसी दुर्भावनापूर्ण फाइलों  को डाउनलोड करने से नहीं रोकता है इसलिए आपको स्वयं ही ऐसी फाइलें जो गैरकानूनी हैं डाउनलोड करने से बचना चाहिए | 

आपने क्या सीखा What Have You Learned

इस आर्टिकल में आपने सीखा की टोरेंट क्या है कैसे काम करता है, बिटटोरेंट और  यूटोरेंट क्या है इन दोनों में क्या अंतर है इत्यादि | 

चूँकि किसी भी टोरेंट क्लाइंट से फाइल, म्यूजिक, मूवी इत्यादि आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं यह बिल्कुल मुफ्त है अगर आप इसका ध्यानपूर्वक उपयोग करते हैं तो यह बिल्कुल सुरक्षित और लीगल है | 

मैं आशा करता हूँ मेरे द्वारा दी गई यह जानकारी आपलोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी और आज आपको बिटटोरेंट या टोरेंट के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला होगा | 

अतः यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं एवं इस पोस्ट को अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें ताकि सभी को इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके एवं इससे जुड़े आपके पास कोई भी प्रश्न हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं धन्यवाद | 

Leave a Comment

Close Subscribe Card

Subscribe Newsletter

Subscriber On YouTube

My Big Guide
3.13M subscribers

My Mobile Guide
471K subscribers

Abhimanyu Bhardwaj
145K subscribers

My Computer Course
340K subscribers

My Buying Guide
13.1K subscribers

Graphic Gyan
8.81K subscribers

Only Excel
19.9K subscribers

CCC Guide
5.95K subscribers

PC Skill
5.66K subscribers

Follow On Other Social Media

On Facebook
42k followers

On Instagram
86k followers

On Twitter
1.5k followers

Start Learning Here

Learn Tips & Tricks

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology

Popular Tags

Main Menu

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology