क्या आप जानते हैं कि भारत में 256 केबीपीएस की स्पीड से इन्टरनेट सेवा प्रारम्भ की थी और आज 3जी सेवा के आने के कारण हम इन्टरनेट को 2 से 8 एमबीपीएस की गति से प्रयोग कर पाते है, जिससे हम सन्तुष्ट दुनियॉ में अब भी इन्टरनेट की सबसे अधिक स्पीड 54.1 mbps है, लेकिन हम यहॉ ना तो 2 से 8 एमबीपीएस की बात करेगें और ना ही 54 एमबीपीएस की बात करेगें, हम बात करने वाले हैं 1000 एमबीपीएस यानी 1Gbps की जो भविष्य की इन्टरनेट की गति सीमा है और सीमा का निर्धारण किया है गूगल ने अपनी नई इन्टरनेट सेवा गूगल फाइबर लॉन्च करके।
गूगल फाइबर सेवा शुरू करके गूगल ने एक बार फिर इन्टरनेट की दुनियॉ में एक नई क्रान्ति को जन्म दे दिया है, गूगल ने इस सेवा को सर्वप्रथम कान्स सिटी से शुरू किया है, और जल्द ही पूरी दुनियॉ में इसे फैलाने की योजना है।
![]() |
|
|
Super fast connectivity
गूगल फाइबर के द्वारा आपको लगभग 1 जीबीपीएस की इन्टरनेट स्पीड प्रदान की जायेगी जो आज की इन्टरनेट स्पीड के मुकाबले 100 गुना अधिक तेज होगी। जिससे कोई भी काम सेकेण्डो में हो जायेगा। जो वीडियो चैटिंग, ऑनलाइन गेमिंग, या ऑनलाइन डाटा स्टोरेज/क्लाउड स्टोरेज के लिये आर्दश होगी। बस क्लिक करने के साथ ही काम हो जायेगा।
All your content in one place
गूगल फाइबर के द्वारा आप लगभग 200 से ज्यादा एचडी चैनल, 10000 से ज्यादा टीवी शो, ऑन डिमाण्ड मूवी का मजा एक ही जगह पर उठा पायेगें। आप किसी भी प्रोग्राम को तेजी से सर्च कर पायेगें और डाउनलोड भी कर पायेगें।
Crystal clear HD
बिना किसी रूकावट के आप फुल एचडी वीडियो का लुत्फ उठा पायेगें, यूट्यूब में भी बिना किसी बफरिंग के वीडियो को प्ले कर पायेगें।
A terabyte of cloud storage
गूगल ड्राइव के द्वारा 1 टैराबाइट डाटा को ऑनलाइन स्टोर करने की सुविधा भी प्रदान की जायेगी। जिससे आप अपने घर, ऑफिस, और अपने दोस्तों के साथ डाटा ज्यादा आसानी से शेयर करा पायेगें।
Fast and powerful Wi-Fi
गूगल फाइबर के साथ आपको हाईस्पीड वाईफाई कनैक्टविटी प्रदान की जायेगी, जिससे आप अपने लैपटॉप, मोबाइल या पीसी पर भी हाईस्पीड इन्टरनेट का प्रयोग कर पायेगें।
google fiber, google fibre speed test, google glass, speed test, google fibre youtube, google fibre review in hindi, chromebook, nexus 7, Expanded Google Fiber to Bring 10 Gigabit Internet, speed test, speed, review, news, cities, network, cost, youtube, Get Google Fiber, Google Fiber, Wikipedia, the free encyclopedia, Plans & Pricing, gigabit broadband, Review of Google Fiber in hindi, fiber download speed, free download, Technology Review


