[How to insert a file path and file name into Word 2007] वर्ड 2007 में ऑटोमैटिक फाइल पाथ इंसर्ट करें

आपने अगर एमएस वर्ड 2003 में किया है तो आप जानते होगें कि वर्ड की फाइल में हैडर और फुटर पर पेज नंबर के सा‍थ-साथ फाइल पाथ भी बडी आसानी से इंसर्ट किया जा सकता था। फुटर में फाइल पाथ इंसर्ट करने पर उसका प्रिंट निकालने के बाद उसको फाइल को दोबारा खोजने में बडी अासानी रहती थी, वर्ड 2003 से वर्ड 2007 में फुटर में फाइल पाथ इंसर्ट करने का तरीका कुछ अलग है, आईये जानते हैं – 

  • आप किसी भी नई या पुरानी फाइल में पाथ इंसर्ट कर सकते हैं, इसके लिये आप Insert टैब पर क्लिक कीजिये
  • यहॉ Header and Footer सैक्‍शन पर जाईये। यहॉ फुटर को सलैक्ट कीजिये और Blank को सलैक्ट कीजिये।
  • जब आप Blank को सलैक्ट करेगें तब पेज पर Blank Field  फुटर बन जायेगा। जिसमें Type text लिखा होगा। अगर आप चाहें तो यहॉ कुछ भी टाइप कर सकते हैं। 
  • लेकिन हमें यहॉ ऑटोमैटिक फाइल पाथ लगाना है। इसके लिये इस Blank Field पर माउस से क्लिक कीजिये, ऐसा करते ही रिबन में Design टैब दिखाई देने लगेगा, यहॉ Quick Parts दिखाई देगा इस पर क्लिक कीजिये, अब मेन्‍यू में से Field को सलैक्ट कीजिये। 

  • Field को सलैक्ट करते ही एक विंडो आेपन हो जायेगी यहॉ आपको Categories ड्रापडाउन मेन्यू में से Document Information को सलैक्ट करना है। साथ ही नीचे दिये गये बॉक्स में से File Name को सलैक्ट करना है।
  • इसके बाद Field options में दिये गये चैक बॉक्स Add path to filename पर टिक लगा दीजिये। 
  • इसके बाद ओके पर टिक कर दीजिये, इस तरह आप वर्ड 2007 में फुटर में फाइल पाथ इंसर्ट कर सकते हैं। यह कुछ ऐसा दिखाई देगा। 

  • इसके बाद इस फाइल को कहीं भी सेव कर दीजिये उस जगह का पाथ ऑटोमैटिक बदल जायेगा और आपको फुटर में दिखाई देगा।

Leave a Comment

Main Menu

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology

Subscribe Newsletter