[How to hide command prompt for batch file] बैच फ़ाइल में से कमांड प्रॉम्प्ट को हाईड करें

पिछले पोस्‍ट में आपने बैच फाइल को बनाना सीखा था, आज हम सीखेंगे कि बैच फ़ाइल में से Command prompt को कैसे छुपायें –

बैच फाइल बनाते समय दो फंक्शन का प्रयोग किया जाता है – 
  • Pause
  • Echo
इस फंक्शन का इस्तेमाल Command prompt के Prompt को छुपाने के लिए किया जाता है। तथा साथ ही इसका प्रयोग Output स्क्रीन पर कुछ Print करने के लिए किया जाता है।
Syntax: Echo [on/off/sentence]

Pause 

इस फंक्शन का इस्तेमाल करके Batch file execution को तब तक रोका जाता है जब तक कि यूजर अपने कीबोर्ड से कोई भी की प्रेस नहीं करता है।
Syntax: Pause

इस फंग्‍शन के अलावा बैच फाइल बनाते समय Operator का इस्‍तेमाल किया जाता है “@” इस ऑपरेटर को At कहा जाता है। इस ऑपरेटर का इस्तेमाल Batch file में तब किया जाता है जब हमको हमारे द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे Commands को यूजर की नजरों से बचाना होता है। यानी की हमारे द्वारा टाइप किये गए कमांड यूजर को नहीं दिखाई देते हैं। सिर्फ उनके द्वारा प्रोड्यूस किये गए इनपुट और आउटपुट ही दिखाए जाते हैं।
Syntax: @ [Any command name here]
जहाँ पर [Any command name here] की जगह कोई भी कमांड लिखें जिसको आप हाईड करना चाहते हैं। जैसे @CMD.यहाँ पर एक बात को ध्यान में रखिये की यदि आप चाहते हैं की कोई भी कमांड यूजर के सामने डिस्प्ले ना हों और हमें हर कमांड के आगे @ ना लिखना पड़े तो आपको इस ऑपरेटर का इस्तेमाल Echo off फंक्शन के साथ करना पड़ता है। आगे आप इसके में विस्तार से समझेंगे।

Batch file program में से कमांड प्रोम्प्ट के प्रोम्प्ट को कैसे हाईड करें। 

जब भी कोई बैच फ़ाइल प्रोग्राम बनाया जाता है तब उसमें एक लाइन जरूर लगायी जाती है वह लाइन है-

@echo off 

आखिर में यह लाइन करती क्या है? 

हम जब कोई बैच फ़ाइल प्रोग्राम बिना इस लाइन के बनाते हैं तब हमारे बैच फ़ाइल प्रोग्राम को रन करने पर Command prompt का प्रोम्प्ट तथा हमारे बैच फ़ाइल में टाइप किये गए कमांड दिखाई देते हैं। तो जाहिर सी बात है की इन दोनों कमांड्स में से पहला एक ऑपरेटर है जो की Echo off और इसके बाद टाइप किये जाने वाले सभी Commands को हाईड करता है और Echo off कमांड प्रोम्प्ट के प्रोम्प्ट को डिस्प्ले करना बंद कर देता है।

यह गेस्‍ट पोस्‍ट हमें जीशान अली जी ने भेजी है, अगर आप भी इसी तरह की तकनीकी जानकारी रखते हैं आप चाहते हैं कि आपका लेख माय बिग गाइड पर प्रकाशित हो तो हमें आप हमें guest@mybigguide.com गेस्‍ट पोस्‍ट भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये देखें – आप भी बनें गेस्ट ब्लॉगर : करें गेस्‍ट पोस्‍ट

Leave a Comment

Main Menu

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology

Subscribe Newsletter