[how to use echo command in batch file] बैच फाइल में इको कमांड का यूज करें

पिछली पोस्‍ट में आपने सीखा कि बैच फ़ाइल में से कमांड प्रॉम्प्ट को हाईड कैसे किया जाता है अब यह जानते कि Batch file में किसी सेंटेंस को आउटपुट स्क्रीन पर कैसे प्रिंट करें? 
इसके लिए आपको Echo function का इस्तेमाल करना होगा जैसे – Echo [Your sentence here] तो यदि आप स्क्रीन पर Hello world प्रिंट करना चाहते हैं तो इस फंक्शन को कुछ ऐसे लिखें-

Echo Hello, World

Batch file program को कुछ देर तक खोले कैसे रखें?

यदि आपने अपना बैच फ़ाइल प्रोग्राम बनाया है तो आपको एक बात जरूर मालूम होगी की बैच फ़ाइल के रन होते ही आपके द्वारा टाइप किये Commands के Execute होते ही यह स्वतः ही बंद हो जाता है। तो ऐसा क्या करें की बैच फ़ाइल प्रोग्राम तब तक बंद ना हो जब तक यूजर के द्वारा कोई की प्रेस ना की जाये। इसके लिए आपको हर बैच फ़ाइल प्रोग्राम के अंत में सिर्फ एक कमांड को लिखना होता है। वह Command है-

Pause

इस कमांड का इस्तेमाल करने पर यूजर के सामने एक लाइन प्रिंट होती है (Press any key to continue) और बैच फ़ाइल को तब तक रोके रखती है जब तक की यूजर के द्वारा कोई की प्रेस नहीं किया जाता है। एक उदाहरण प्रोग्राम-

@echo off
Echo This is a demo of the program
PAUSE

इस प्रोग्राम में सबसे पहले वाला लाइन कमांड प्रोम्प्ट के प्रोम्प्ट तथा एक्सीक्यूट होने वाले सभी फंक्शन को हाईड कर देती है। दूसरा लाइन Echo फंक्शन के मदद से एक लाइन आउटपुट स्क्रीन पर प्रिंट करती है। तथा तीसरी लाइन बैच फ़ाइल को रोके रखती है।

यह गेस्‍ट पोस्‍ट हमें जीशान अली जी ने भेजी है, अगर आप भी इसी तरह की तकनीकी जानकारी रखते हैं आप चाहते हैं कि आपका लेख माय बिग गाइड पर प्रकाशित हो तो हमें आप हमें guest@mybigguide.com गेस्‍ट पोस्‍ट भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये देखें – आप भी बनें गेस्ट ब्लॉगर : करें गेस्‍ट पोस्‍ट

Leave a Comment

Main Menu

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology

Subscribe Newsletter