आप जो रात को काम खत्म होने के बाद बड़े प्यार से अपने कंप्यूटर को “Shut Down” करते हैं, फिर भी Slow PC Problem हो रही है तो सुनिये अपने कंप्यूटर को यह सोचकर “Shut Down” करते हैं कि चलो भाई, अब कंप्यूटर आराम करेगा और कल सुबह फ्रेश होकर स्टार्ट होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि आपका कंप्यूटर असल में सोता ही नहीं है?

जी हां, आपने सही सुना! जैसे हम बिना सोए लगातार काम करें तो हमारा दिमाग ‘हैंग’ होने लगता है, ठीक वैसे ही आपका Windows 11 पीसी भी बिना गहरी नींद लिए दिनों-दिनों तक चलता रहता है। आज हम इसी “Uptime” के राज को खोलेंगे और सीखेंगे कि कैसे आप अपने कंप्यूटर को एक ‘फ्रेश रीस्टार्ट’ दे सकते हैं।
क्या आपका कंप्यूटर भी 3 दिन से जाग रहा है?
कल जब मैं अपना टास्क मैनेजर चेक कर रहा था, तो मेरी नज़र ‘Uptime’ पर पड़ी। वहां लिखा था— 3 दिन, 4 घंटे! मैं हैरान रह गया क्योंकि मैं तो रोज़ रात को कंप्यूटर बंद करता हूं। फिर ये 3 दिन से कैसे चल रहा है?
- कंप्यूटर मेमोरी की यूनिट – Computer Memory Units in Hindi
- हमारे कोर्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
यही वो समस्या है जो 99% विंडोज 11 यूजर्स के साथ हो रही है। लोग सोचते हैं कंप्यूटर बंद है, पर बैकग्राउंड में विंडोज की पुरानी फाइलें और कचरा (Cache) जमा होता रहता है। नतीजा? कंप्यूटर धीरे-धीरे स्लो होने लगता है, सॉफ्टवेयर क्रैश होने लगते हैं और कभी-कभी तो माउस भी अटकने लगता है।
कंप्यूटर का “Uptime” कैसे चेक करें? (3 आसान तरीके)
अगर आप भी देखना चाहते हैं कि आपका पीसी कितनी देर से थका हुआ है, तो ये 3 तरीके आपके बहुत काम आएंगे:
तरीका 1: टास्क मैनेजर से (सबसे आसान)

यह सबसे सरल तरीका है जिसे कोई भी देख सकता है –
- अपने कीबोर्ड पर Ctrl + Shift + Esc दबाएं या सर्चबार में टाइप करें Task Manager
- ऊपर दिए गए Performance टैब पर क्लिक करें।
- बाईं ओर CPU को चुनें।
- अब नीचे की तरफ देखें, वहां आपको Up Time लिखा हुआ दिखाई देगा। अगर वहां कई दिन या घंटे लिखे हैं, तो समझ जाइए आपका पीसी रीस्टार्ट मांग रहा है।
तरीका 2: CMD (Command Prompt) से

अगर आप थोड़ा ‘प्रो’ जैसा महसूस करना चाहते हैं, तो यह तरीका अपनाएं:
- विंडोज सर्च में ‘CMD’ टाइप करें और उसे खोलें।
- वहां यह कमांड टाइप करें:
systeminfo | find "System Boot Time" - यह आपको सीधे बता देगा कि आपका कंप्यूटर आखिरी बार किस तारीख और किस समय ‘सच में’ बूट (चालू) हुआ था।
तरीका 3: PowerShell

पावरशेल थोड़ा एडवांस है, लेकिन सटीक जानकारी देता है।
- राइट क्लिक करके ‘PowerShell’ खोलें।
- यह टाइप करें:
(get-date) - (gcim Win32_OperatingSystem).LastBootUpTime
PowerShell में Ticks क्या हैं? अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं कि सर ये ‘Ticks’ क्या बला है? असल में, कंप्यूटर के लिए समय सेकंड में नहीं, बल्कि ‘Ticks’ में गिना जाता है। 1 Tick = 100 नैनोसेकंड होता है। पावरशेल इसी बारीक गणना का इस्तेमाल करके आपको बताता है कि सिस्टम कितनी देर से एक्टिव है।
क्यों होता है ऐसा? ये है असली विलेन: ‘Fast Startup’
अब आप सोच रहे होंगे कि “अभिमन्यु भाई, जब हम शटडाउन बटन दबाते हैं, तो विंडोज उसे बंद क्यों नहीं करता?”
इसका कारण है विंडोज का एक फीचर जिसका नाम है Fast Startup। माइक्रोसॉफ्ट ने इसे इसलिए बनाया था ताकि जब आप कंप्यूटर चालू करें, तो वो एकदम रॉकेट की तरह स्टार्ट हो जाए।
ये काम कैसे करता है? जब आप शटडाउन करते हैं, तो विंडोज आपकी रैम (RAM) और सिस्टम फाइल्स को पूरी तरह साफ करने के बजाय, उनकी एक ‘फोटो’ खींचकर हार्ड डिस्क में सेव कर देता है (जिसे हाइबर्नेशन फाइल कहते हैं)। अगली बार जब आप बटन दबाते हैं, तो विंडोज उसी पुरानी फाइल को लोड कर देता है।
जानें क्या होता है विंडोज हाइबरनेट
नुकसान क्या है? इसे ऐसे समझिए कि आप सोने तो गए, लेकिन जूते पहनकर और ऑफिस के कपड़े पहनकर! क्या आप फ्रेश महसूस करेंगे? बिल्कुल नहीं। इसी तरह फास्ट स्टार्टअप की वजह से पुराना सिस्टम कचरा साफ नहीं हो पाता और पीसी स्लो हो जाता है।
Slow PC Problem है तो Fast Startup बंद करें
अगर आप चाहते हैं कि Shutdown Button दबाने पर Computer पूरी तरह बंद हो, तो आपको यह Setting बदलनी होगी:

- अपने कंप्यूटर के Control Panel में जाएं।
- Hardware and Sound पर क्लिक करें और फिर Power Options में जाएं।
- बाईं तरफ ‘Choose what the power buttons do’ पर क्लिक करें।
- अब ऊपर की तरफ ‘Change settings that are currently unavailable’ पर क्लिक करें (इसके लिए आपको एडमिन परमिशन चाहिए होगी)।
- नीचे ‘Shutdown settings’ में आपको Turn on fast startup (recommended) दिखेगा। इस पर से Tick हटा दें (Uncheck)।
- Save changes पर क्लिक करें।
बधाई हो! अब जब आप शटडाउन करेंगे, तो आपका कंप्यूटर सच में सोएगा और अगली बार बिल्कुल फ्रेश होकर जागेगा।
FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. क्या Fast Startup बंद करने से कंप्यूटर बहुत धीमा चालू होगा? अगर आपके कंप्यूटर में SSD लगी है, तो आपको कोई फर्क महसूस नहीं होगा। अगर पुरानी HDD है, तो शायद 5-10 सेकंड का अंतर आए, लेकिन कंप्यूटर की परफॉरमेंस बहुत बेहतर हो जाएगी।
2. क्या मुझे रोज़ Fast Startup बंद रखना चाहिए? अगर आप अपने कंप्यूटर की लंबी उम्र और अच्छी स्पीड चाहते हैं, तो इसे बंद रखना ही बेहतर है।
3. क्या ‘Restart’ करने से Uptime जीरो हो जाता है? जी हां! मजे की बात ये है कि विंडोज में ‘Restart’ बटन पर फास्ट स्टार्टअप काम नहीं करता। इसलिए अगर आप सेटिंग नहीं बदलना चाहते, तो हफ्ते में दो बार कंप्यूटर को ‘Restart’ जरूर करें।
4. क्या लैपटॉप की बैटरी पर इसका असर पड़ता है? बिल्कुल! अगर फास्ट स्टार्टअप ऑन है, तो शटडाउन होने के बाद भी बैटरी बहुत धीमी गति से खर्च होती रहती है। इसे बंद करने से लैपटॉप की बैटरी भी बचेगी।
5. क्या यह सेटिंग विंडोज 10 के लिए भी है? हां, यह तरीका विंडोज 10 और विंडोज 11 दोनों के लिए बिल्कुल एक जैसा है।
आशा करता हूं दोस्तों कि यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें! आपके जो भी सवाल हों, नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें।
मैं मिलता हूं आपसे अगले आर्टिकल में, तब तक के लिए सीखते रहिये और सिखाते रहिये!