NVMe SSD vs SATA SSD ये दो नाम हम तब सुनते हैं जब आपका कंप्यूटर या लैपटॉप बहुत स्लो चल रहा हो आप आप कंम्यूटरवाल ? फाइल खुलने में इतना टाइम लगता है कि तब तक आप एक कप चाय पी आएं?
अगर आप अपने पीसी या लैपटॉप को अपग्रेड करने के लिए मार्केट जाते हैं, तो दुकानदार आपको SSD (Solid State Drive) लगवाने की सलाह देते हैं। लेकिन असली कन्फ्यूजन तब शुरू होती है जब वो पूछते हैं— “सर, SATA SSD लगाऊँ या NVMe SSD?”
- How to Create HardDisk Partition हार्डडिस्क के पार्टीशन कैसे करें।
- हमारे कोर्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
अगर आप भी इन तकनीकी भारी-भरकम नामों को सुनकर परेशान हो जाते हैं, तो चिंता मत कीजिए। आज हम एकदम आम बोलचाल की भाषा में समझेंगे कि इन दोनों में क्या अंतर है और आपके कंप्यूटर या लैपटॉप के लिए सबसे सही सलेक्शन कौन सा है।

HDD से SSD का सफर
पुराने कंप्यूटर्स में HDD (Hard Disk Drive) लगी होती थी। इसके अंदर एक गोल डिस्क घूमती है और एक सुई डेटा को पढ़ती है। इसमें घूमने वाले पार्ट्स होने के कारण यह काफी स्लो होती है।
इस समस्या को दूर करने के लिए आई SSD (Solid State Drive)। यह बिल्कुल आपकी पेन ड्राइव या मोबाइल मेमोरी की तरह होती है। इसमें कोई घूमने वाला हिस्सा नहीं होता, इसलिए यह पुरानी हार्ड डिस्क से कई गुना ज्यादा तेज होती है।
लेकिन SSD भी दो प्रकार की होती हैं: –
- SATA SSD (Serial Advanced Technology Attachment Solid-State Drive)
- NVMe SSD (Non-Volatile Memory Express Solid-State Drive)
SATA SSD क्या है?
मान लीजिए आपका प्रोसेसर एक कारखाना है और स्टोरेज आपका गोदाम। इन दोनों के बीच डेटा ले जाने के लिए जो रास्ता है, उसे SATA केबल कहते हैं।
SATA SSD स्पीड तो अच्छी देती है, लेकिन उसे उसी पुराने ‘SATA केबल’ वाले रास्ते से गुजरना पड़ता है। इसकी मैक्सिमम स्पीड लगभग 500-550 MB/s होती है। फिर भी, यह आपकी पुरानी हार्ड डिस्क से लगभग 5 गुना तेज होती है। दिखने में यह पुरानी लैपटॉप हार्ड डिस्क जैसी ही चौकोर होती है।
NVMe SSD क्या है?
NVMe (Non-Volatile Memory Express) एक नई तकनीक है। जब इंजीनियर्स ने देखा कि पुराने तारों (SATA) की वजह से SSD की स्पीड रुक रही है, तो उन्होंने एक नया एक्सप्रेसवे बना दिया।
NVMe SSD (जिसे M.2 भी कहते हैं) बिना किसी केबल के सीधे आपके कंप्यूटर के मदरबोर्ड में लग जाती है। इसकी स्पीड 3000 MB/s से लेकर 7000 MB/s तक हो सकती है! यह SATA SSD से भी 6 से 10 गुना ज्यादा तेज होती है। यह दिखने में एक चुइंगम या रैम की स्टिक जैसी पतली होती है।
NVMe SSD और SATA SSD में अंतर
| फीचर (Feature) | SATA SSD | NVMe SSD |
| स्पीड (Speed) | 500 – 550 MB/s | 3000 – 7000+ MB/s |
| कनेक्शन (Connection) | SATA केबल के जरिए जुड़ती है | सीधे मदरबोर्ड (PCIe स्लॉट) में लगती है |
| आकार (Size) | 2.5 इंच (बड़ी और चौकोर) | M.2 (छोटी और पतली) |
| कीमत (Price) | सस्ती होती है | SATA के मुकाबले थोड़ी महंगी |
| किसके लिए सही है? | नॉर्मल यूज़, ऑफिस वर्क, पुराने पीसी | हैवी गेमिंग, 4K वीडियो एडिटिंग, कोडिंग |

आपके लिए सही सलेक्शन कैसे करें?
मार्केट में पैसे खर्च करने से पहले खुद से इन 3 बातों का ध्यान रखें :-
- आपका पीसी या लैपटॉप पुराना है ? अगर आपका पीसी 5-6 साल पुराना है, तो उसमें NVMe लगाने का स्लॉट (M.2) नहीं होगा। ऐसे में आपके लिए SATA SSD ही बेस्ट और इकलौता विकल्प है।
- आपको पीसी या लैपटॉप पर क्या काम करना है ? अगर आप सिर्फ इंटरनेट चलाते हैं, यूट्यूब देखते हैं, एमएस ऑफिस (Word, Excel) का इस्तेमाल करते हैं, तो SATA SSD आपके लिए ही काफी है आपको NVMe SSD की आवश्यकता नहीं हैं।
- क्या आप हैवी यूज़र हैं? अगर आप वीडियो एडिटिंग करते हैं, भारी 3D गेम्स खेलते हैं या आप एक डेवलपर हैं, तो आपको बिना सोचे NVMe SSD ही लेनी चाहिए ताकि आपको ‘बुलेट ट्रेन’ वाली स्पीड मिल सके।
इंटरनेट पर इन ड्राइव्स को लेकर सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं तो ये रहे उत्तर : –
- क्या NVMe SSD, नॉर्मल SSD से तेज है?
- जी हाँ, NVMe SSD (3000-7000 MB/s) एक सामान्य SATA SSD (500 MB/s) के मुकाबले कई गुना ज्यादा तेज होती है।
- लैपटॉप के लिए कौन सी SSD बेस्ट है, SATA या NVMe?
- यह आपके लैपटॉप के मॉडल पर निर्भर करता है। अगर आपके लैपटॉप के मदरबोर्ड में M.2 स्लॉट दिया गया है, तो NVMe बेहतर है क्योंकि यह ज्यादा तेज है। अगर स्लॉट नहीं है, तो SATA SSD का इस्तेमाल करें।
- NVMe SSD के क्या नुकसान हैं?
- इसका मुख्य नुकसान यह है कि यह पुराने लैपटॉप या मदरबोर्ड में सपोर्ट नहीं करती। इसके अलावा, लगातार बहुत ज्यादा हैवी काम करने पर यह SATA के मुकाबले थोड़ी ज्यादा गर्म (Heat) हो सकती है।
- SATA या NVMe, दोनों में से किसकी लाइफ ज्यादा होती है?
- दोनों ही ड्राइव्स की उम्र (Lifespan) उनके इस्तेमाल (TBW – Terabytes Written) पर निर्भर करती है। हालांकि, NVMe ड्राइव्स नई तकनीक पर आधारित हैं और यह बेहतरीन परफॉरमेंस के साथ लंबे समय तक चलती हैं।
- क्या NVMe लगाने से GPU (ग्राफ़िक्स कार्ड) स्लो हो जाता है?
- बिल्कुल नहीं! NVMe SSD और GPU दोनों के लिए मदरबोर्ड में अलग-अलग PCIe लेन्स (Lanes) होती हैं, इसलिए यह ग्राफ़िक्स कार्ड को धीमा नहीं करता।
- क्या SSD 20 साल तक चल सकती है?
- सामान्य इस्तेमाल करने पर एक अच्छी क्वालिटी की SSD 10 से 15 साल आसानी से चल सकती है, लेकिन 20 साल एक बहुत लंबा समय है। तब तक कंप्यूटर की तकनीक पूरी तरह बदल चुकी होगी।
- क्या HDD 100 साल चल सकती है?
- नहीं, बिल्कुल नहीं। HDD में अंदर मोटर और घूमने वाले पार्ट्स होते हैं जो समय के साथ घिस जाते हैं। इनकी औसत उम्र 5 से 7 साल ही होती है।
- क्या 2TB की SSD बहुत ज्यादा (overkill) है?
- अगर आप केवल ऑफिस का काम करते हैं, तो 2TB बहुत ज्यादा है। लेकिन अगर आप 4K वीडियो एडिटिंग करते हैं या बड़े गेम्स इंस्टॉल करते हैं, तो 2TB स्टोरेज बहुत काम आती है।
- 2TB में कितने घंटे का 4K वीडियो आ सकता है?
- 2TB स्टोरेज में आप लगभग 60 से 80 घंटे का हाई-क्वालिटी 4K वीडियो फुटेज सेव कर सकते हैं (यह वीडियो के बिटरेट पर भी निर्भर करता है)।
