5 Best Free Photoshop Alternatives (बिना Install किए) ऐसा कुछ सर्च कर रहे हो तो आज मैंने सोचा चलो फोटोशॉप में एक फोटो एडिट करते हैं, लेकिन जब Adobe का प्लान देखा… तो भाई साहब, बजट ही हिल गया!
अगर आप एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर नहीं हैं, मेरी तरह कभी-कभार ही फोटो एडिट करने की जरूरत होती है (जैसे कोई थंबनेल बनाना या फोटो साफ करना), तो उसके लिए इतने पैसे? कुछ तो सोचो Adobe वालों, यहाँ सिलेंडर पहले से महँगा है!
लेकिन आज इस सारे झंझट का एक ही जवाब है — Web-based Free Photo Editors।
सॉफ्टवेयर डाउनलोड करो → इनस्टॉल करो → RAM भर जाए → PC हैंग हो जाए → थक जाओ। इन वेब टूल्स में बस वेबसाइट खोलो और शुरू हो जाओ। समय भी बचा, RAM भी बची।
- यह भी पढे:UPI Payment Failed Solution बिना इंटरनेट UPI से ऐसे भेजें पैसे
- हमारे कोर्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
असल में समझते हैं: Web-based Tools क्या हैं?
ये वो टूल्स हैं जिन्हें आपको अपने कंप्यूटर (चाहे Windows हो या Mac) पर इंस्टॉल नहीं करना पड़ता। बस Google Chrome या Safari खोलो, लिंक डालो और आपका एडिटिंग सॉफ्टवेयर चालू!

चलिए जानते हैं 5 बेहतरीन Free Photoshop Alternatives के बारे में:
1. 🎨 Photopea — फोटोशॉप का जुड़वाँ भाई
अगर आपने कभी फोटोशॉप चलाया है, तो इसे देखकर आप चौंक जाएंगे। इसका लुक और शॉर्टकट कीज़ (Shortcut keys) बिल्कुल फोटोशॉप जैसी हैं।
- ✅ यह सीधा
.PSD(Photoshop) और.XDफाइल्स भी ब्राउज़र में ओपन कर लेता है। - ✅ प्रॉपर लेयर और मास्किंग सिस्टम, 99% फोटोशॉप जैसा फील।
- ❌ कमी: साइड में विज्ञापन (Ads) आते हैं जो थोड़ी जगह घेरते हैं। बहुत भारी फाइल्स पर थोड़ा धीमा हो सकता है।
- 🔗 लिंक: https://www.photopea.com/
2. 🪄 Pixlr — AI का तगड़ा सपोर्ट
अगर आपको फोटोशॉप जितना भारी इंटरफ़ेस नहीं चाहिए, लेकिन काम सारे एडवांस करने हैं, तो Pixlr आपके लिए है।
- ✅ ‘वन-क्लिक AI बैकग्राउंड रिमूवल’ और ‘जेनरेटिव फिल’ (Generative Fill) जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- ✅ Pixlr X (नये लोगों के लिए) और Pixlr E (एडवांस एडिटिंग के लिए)।
- ❌ कमी: इसके फ्री वर्ज़न में अब आप दिन भर में केवल कुछ ही इमेजेज फ्री में सेव (Export) कर सकते हैं।
- 🔗 लिंक: https://pixlr.com/
3. ⚡ Fluer — सिंपल और मॉडर्न
यह एक नया और उभरता हुआ टूल है। उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिन्हें एक बहुत ही साफ़-सुथरा और बिना किसी झंझट वाला एडिटर चाहिए।
- ✅ इंटरफ़ेस बहुत लाइटवेट है। सोशल मीडिया के ग्राफिक्स बहुत जल्दी तैयार हो जाते हैं।
- ✅ पुराने और धीमे लैपटॉप पर भी मक्खन की तरह चलता है।
- ❌ कमी: फोटोशॉप जितने हार्डकोर प्रोफेशनल फीचर्स (जैसे डीप लेयर एडिटिंग) नहीं मिलेंगे।
- 🔗 लिंक: https://fluer.com/
4. 🖼️ Fotor — वन-क्लिक का जादू
अगर आपको घंटों बैठकर लेयर्स में उलझना पसंद नहीं है और बस एक क्लिक में फोटो चमकानी है, तो Fotor ट्राई कीजिए।
- ✅ चेहरे की सफाई (Portrait touch-up), पुरानी फोटो को नया करना, और कोलाज बनाने के लिए बेस्ट है।
- ✅ इसमें बने-बनाए ढेरों टेम्प्लेट्स मिलते हैं।
- ❌ कमी: हाई-रिज़ॉल्यूशन में फोटो डाउनलोड करने पर वॉटरमार्क आता है।
- 🔗 लिंक: https://www.fotor.com/
5. 🎙️ MyEdit — मल्टीपर्पस AI टूल
हमारी लिस्ट का आखिरी टूल जो सिर्फ इमेजेज ही नहीं, बल्कि आपके ऑडियो का भी ख्याल रखता है! एक दुकान पर सब कुछ।
- ✅ फोटो से अनचाहे लोगों को हटाना, फोटो को कार्टून में बदलना सब AI से होता है।
- ✅ इसी वेबसाइट पर आप अपनी ऑडियो रिकॉर्डिंग से बैकग्राउंड नॉइज़ (Noise) भी हटा सकते हैं।
- ❌ कमी: यह ‘क्रेडिट सिस्टम’ पर काम करता है। रोज़ के फ्री क्रेडिट्स खत्म हो गए तो अगले दिन का इंतज़ार करना पड़ेगा।
- 🔗 लिंक: https://myedit.online/
निष्कर्ष — आपको कौन सा Try करना चाहिए?
- अगर बिल्कुल Photoshop जैसा काम करना है 👉 Photopea चुनें।
- अगर AI और बैकग्राउंड रिमूवल का काम है 👉 Pixlr चुनें।
- अगर सिर्फ चेहरे की सफाई और इफ़ेक्ट चाहिए 👉 Fotor चुनें।
अगर आप एडिटिंग शुरू कर रहे हैं और भारी सॉफ्टवेयर का खर्च नहीं उठाना चाहते, तो ब्राउज़र खोलिए और आज ही इन वेबसाइट्स को ट्राई करके देखिए।
आपको इनमें से कौन सा टूल सबसे ज़्यादा पसंद आया? नीचे कमेंट करके ज़रूर बताएँ! 👇
