
साल 2026 में AI के आने के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में दिन पर दिन विस्तार हो रहा है। आज के समय में बच्चों से लेकर कामकाजी लोगों के हाथ में मोबाइल व कम्प्यूटर का चलन बढ़ रहा है।
सबसे खास बात यह है कि यूजर्स के सामने सबसे बडी परेशानी जब खड़ी होती है तब उनके कम्प्यूटर पर काम करने के दौरान पॉपअप या फालतू के नॉटिफिकेशन आते हैं। जिनकी वजह से काम से ध्यान बंट जाता है।
अब आपको इसे लेकर बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरुरत नहीं हैं। आज हम आपको एसी दस टिप्स व ट्रिक बताने जा रहे हैं। इनकी मदद से आपका घंटों का काम मिनटों में होगा।
आप Windows Focus Session का यूज कर पॉप अप को रोक सकते हैं। जिससे आपका काम पर फोकस रहेगा। आसानी से काम कर सकते हैं।
इसी तरह से आज के इस आर्टिकल में हम ऐसे 10 शानदार टिप्स और ट्रिक्स के बारे में जानेंगे, जो आपकी प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ा देंगे । आप बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के अपना काम पहले से 10 गुना तेजी से पूरा कर सकेंगे।
6361 करोड़ की सैलरी दुनिया के अमीर CEOs में शामिल Sundar Pichai
हमारे कोर्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
Focus Sessions / Do Not Disturb (फोकस सेशन)

Windows Focus Session का सबसे मुख्य कार्य काम के दौरान आने वाले सभी नोटिफिकेशन और पॉप-अप्स को रोक देता है।आपका ध्यान बार-बार ईमेल या मैसेज की टोन पर नहीं जाता। जिससे आप किसी एक काम पर पूरी तरह से फोकस कर पाते हैं और काम जल्दी खत्म होता है।
- कैसे चालू करें: Settings > System > Notifications में जाकर ‘Do not disturb’ ऑन करें।
Virtual Desktops (वर्चुअल डेस्कटॉप)
वर्चुअल डेस्कटॉप एक ही स्क्रीन पर कई अलग-अलग वर्कस्पेस (डेस्कटॉप) बनाता है।यह आपके काम को व्यवस्थित (Organize) रखता है। आप ऑफिस के काम वाले टैब्स एक डेस्कटॉप पर और यूट्यूब या पर्सनल ब्राउज़िंग दूसरे पर रख सकते हैं, ताकि दोनों मिक्स न हों।
- कैसे चालू करें:कीबोर्ड पर WIN + Tab दबाएं और ‘+ New desktop’ पर क्लिक करें।
Snap Layout (स्नैप लेआउट)

स्नैप लेआउटस्क्रीन को 2, 3 या 4 हिस्सों में एकदम बराबर बांट देता है।
फ़ायदा: जब आपको एक तरफ देखकर दूसरी तरफ टाइप करना हो (मल्टीटास्किंग), तो यह बहुत समय बचाता है। आपको बार-बार विंडोज़ को माउस से छोटा-बड़ा नहीं करना पड़ता।
- कैसे चालू करें: Settings > System > Multitasking में Snap windows ऑन करें। (विंडो के Maximize बटन पर माउस ले जाकर इस्तेमाल करें।
Clipboard History (क्लिपबोर्ड हिस्ट्री)
क्लिपबोर्ड हिस्ट्री आपके द्वारा कॉपी किए गए पिछले कई टेक्स्ट और लिंक्स को याद रखता है।
साथ ही अगर आपको 4-5 अलग-अलग चीज़ें कॉपी करके एक जगह पेस्ट करनी हैं, तो बार-बार पेजों के बीच जाने का झंझट खत्म हो जाता है। आप सब एक साथ कॉपी करके आराम से पेस्ट कर सकते हैं।
- कैसे चालू करें: WIN + V दबाएं और ‘Turn on’ पर क्लिक करें।
Voice Typing (वॉइस टाइपिंग)

वॉइस टाइपिंग आपको कीबोर्ड पर टाइप करने के बजाय बोलकर टेक्स्ट लिखने की सुविधा देता है। जब आपको बहुत लंबा ईमेल या डॉक्यूमेंट लिखना हो, तो यह आपकी टाइपिंग स्पीड को 3 गुना तक बढ़ा देता है और उंगलियों को थकान से बचाता है।
- कैसे चालू करें: जहाँ टाइप करना है वहाँ क्लिक करें और WIN + H दबाकर बोलना शुरू करें।
Phone Link (फोन लिंक)
फोन लिंक आपके स्मार्टफोन (Android/iPhone) को कंप्यूटर से जोड़ देता है।काम करते समय आपको हर बार मैसेज या नोटिफिकेशन देखने के लिए अपना फोन नहीं उठाना पड़ता। आप पीसी से ही मैसेज पढ़ सकते हैं और कॉल भी उठा सकते हैं, जिससे फोकस बना रहता है।
- कैसे चालू करें: ‘Start’ मेन्यू में Phone Link सर्च करें और फोन स्कैन करके कनेक्ट करें।
Storage Sense (स्टोरेज सेंस)

स्टोरेज सेंस कप्यूटर से बेकार फाइल्स (Temporary files) और कचरा अपने आप डिलीट कर देता है। आपका कंप्यूटर धीमा (Hang) नहीं होता। यह हमेशा स्मूथ और फास्ट चलता है, जिससे काम के बीच में आपको झुंझलाहट नहीं होती।
- कैसे चालू करें: Settings > System > Storage में जाकर Storage Sense ऑन करें।
Night Light (नाइट लाइट)
स्क्रीन से निकलने वाली चुभने वाली नीली रोशनी (Blue Light) को कम करता है।आँखों को ड्राईनेस और थकान से बचाता है। अगर आप देर रात तक काम करते हैं, तो इसके इस्तेमाल से आपके सोने का रूटीन (Sleep cycle) खराब नहीं होता।
- कैसे चालू करें: Settings > System > Display में जाकर Night light ऑन करें।
Title Bar Window Shake (विंडो शेक)
विंडो शेक जैसे ही आप अपने फोन को लेकर कंप्यूटर से दूर जाते हैं (ब्लूटूथ रेंज से बाहर), पीसी अपने आप लॉक हो जाता है। प्राइवेसी और सुरक्षा! अगर आप लंच या ब्रेक के लिए अपनी डेस्क से उठकर जाते हैं और कंप्यूटर लॉक करना भूल जाते हैं, तो कोई भी आपकी प्राइवेट फाइल्स या काम से छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा।
- कैसे चालू करें: फोन को पीसी के ब्लूटूथ से जोड़ें, फिर Settings > Accounts > Sign-in options में Dynamic lock ऑन करें।
Dynamic Lock (डायनामिक लॉक)

डायनामिक लॉक क्या काम करता है । जैसे ही आप अपने फोन को लेकर कंप्यूटर से दूर जाते हैं (ब्लूटूथ रेंज से बाहर), पीसी अपने आप लॉक हो जाता है। फ़ायदा: प्राइवेसी और सुरक्षा! अगर आप लंच या ब्रेक के लिए अपनी डेस्क से उठकर जाते हैं और कंप्यूटर लॉक करना भूल जाते हैं, तो कोई भी आपकी प्राइवेट फाइल्स या काम से छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा।
- कैसे चालू करें: फोन को पीसी के ब्लूटूथ से जोड़ें, फिर Settings > Accounts > Sign-in options में Dynamic lock ऑन करें।
निष्कर्ष(Conclusion)
कम्प्यूटर व लैपटॉप के बढ़ते प्रयोग के चलते यूजर्स के सामने सबसे बड़ी परेशानी जब आती है। वह काम कर रहे होते हैं। इस दौरान उनका सिस्टम स्लो हो जाता है।
इस कारण उनको काम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस आर्टिकल में कम्प्यूटर पर काम के दौरान आने वाले नॉटिफिकेशन को कैसे रोकें।
तेजी से काम करने की दस टिप्स व ट्रिक बताई गई हैं। जिनकी मदद से आप आसानी से काम कर सकते हैं। यह आर्टिकल पूरे रिसर्च के साथ तैयार किया गया है। ताकि आप तक एकदम सही व सटीक जानकारी पहुंच सके।
