
आज के समय में ज्यादातर यूजर्स के द्वारा WhatsApp का प्रयोग किया जा रहा है। WhatsApp से रोज का काम भी आसान हुआ है। यूजर्स के सामने सबसे ज्यादा परेशानी जब आती है।
जब वह भीड़ भाड़ वाले इलाके में WhatsApp कॉल आने पर बात नहीं कर पाते हैं। WhatsApp कॉल पर बैकग्राउंड से आने वाला शोर बातों में बाधा बनता है।
अब बिना शोर शराबे के किसी स्थान पर आप WhatsApp Noise Cancellation Feature से कॉल पर बात कर सकेंगे। क्योंकि मेटा कंपनी के द्वारा WhatsApp प्लेटफार्म में नया फीचर नॉइज कैंसलेशन एंड्रॉइड फोन जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
इस फीचर के जुड़ने से आप आसानी से बात कर सकेंगे। फिलहाल में यह सुविधा महंगे मोबाइल फोन में दी जा रही है। जल्द आम यूजर्स के लिए इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे व्हाट्सएप यूजर्स को काफी फायदा होगा।
पहले यूजर्स के पास इंटरनेट की कमी होती थी। इस समय यूजर्स को इंटरनेट पानी के पैसों में मिल रहा है। आज यूजर्स के द्वारा व्हाट्सएप का तेजी से प्रयोग किया जा र हा है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको WhatsApp Noise Cancellation फीचर किस तरीके से आपके फोन में काम करेगा। आप इस का किस तरीके से लाभ ले सकते हैं।
Smart Mirror: अब आपके घर का आइना बताएगा आपकी सेहत का हाल
हमारे कोर्स जानने के लिए यहां क्लिक करें:
क्या है नया WhatsApp Noise Cancellation फीचर

मेटा कंपनी के द्वारा हाल ही बिना WhatsApp डाउनलोड के चैट करने की सुविधा दी। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में मेटा के द्वारा नए नए प्रयोग कर यूजर्स को फायदा पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
अब मेटा के द्वारा WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन (Android 2.26.11.8) में यह फीचर देखने को मिला है। इस टेक्नोलॉजी में ट्रैफिक की आवाज, हवा का शोर और आसपास लोगों की बातचीत जैसे अनचाहे साउंड्स को पहचानकर रीयल टाइम में कम कर देता है।
जिससे आपको WhatsApp कॉल सामने वाले को आवाज साफ सुनाई देगी। आप किसी भी स्थान पर व्हाट्सएप कॉल उठा सकेंगे।
WhatsApp Noise Cancellation कैसे काम करता है

- जैसे ही आप कॉल शुरू करेंगे, एप का एल्गोरिदम ( यह ऐप का दिमाग है, जो तय करता है कि यूजर को क्या कंटेंट दिखाना है ऐप को कैसा व्यवहार करना है ) आपकी आवाज और बैकग्राउंड के अनचाहे शोर के बीच अंतर पहचान लेगा।
- फिल्टर: यह हवा की सनसनाहट, ट्रैफिक का शोर या आसपास के लोगों की आवाजों को दबा देगा और केवल आपकी आवाज को ही दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाएगा।
Noise Cancellation एंड्रॉइड फोन यूजर्स को जल्द मिलेगी सुविधा

वर्तमान में यह सुविधा आईफोन (iOS) यूजर्स के पास पहले से ही वॉइस आइसोलेशन जैसा सिस्टम लेवल फीचर मौजूद है, लेकिन एंड्रॉइड पर ऐसी सुविधा की कमी अक्सर WhatsApp कॉल्स के दौरान खलती है।
WhatsApp अब इस अंतर को खत्म करने के लिए खुद का बिल्ट-इन सिस्टम एप के भीतर ही जोड़ रहा है। जिससे एंड्रॉइड फोन यूजर्स को जल्द यह सुविधा मिलेगी।
Noise Cancellation प्राइवेसी और सुरक्षा का पूरा ध्यान

जब से एआई आया है। लोगों को लगता है कि WhatsApp हमारी आवाज को सुन रहा है। कुछ लोग इस कारण भी WhatsApp का यूज नहीं करते हैं। आप इस सवाल को पीछे छोड़ते हुए WhatsApp का प्रयोग करें।
मेटा कंपनी ने साफ किया है कि यह पूरी प्रोसेसिंग आपके डिवाइस पर लोकल होगी।ऑडियो माइक्रोफोन से फिल्टर होने के बाद ही एन्क्रिप्ट होता है, जिससे WhatsApp की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुरक्षा पर कोई आंच नहीं आएगी।
Noise Cancellation यूजर के हाथ में होगा कंट्रोल

- WhatsApp इस फीचर को डिफॉल्ट रूप से ऑन रखेगा। आपको इसे बंद करने का विकल्प भी मिलेगा।
- कब बंद करें: अगर आप किसी लाइव कंसर्ट में हैं या प्रकृति की आवाजें जैसे बारिश या म्यूजिक कॉल पर सुनाना चाहते हैं, तो आप मैन्युअल तरीके से नॉइज कैंसिलेशन को ऑफ कर सकेंगे।
निष्कर्ष(Conclusion)
आज के इस आर्टिकल में आपको WhatsApp के Noise Cancellation के बारे में बताया गया है। इस फीचर को आप किस तरीके से व्हाट्सएप में प्रयोग कर सकते हैं।
यह किस तरीके से काम करता है। इस फीचर के प्रयोग करने में यूजर का कंट्रोल भी कर सकेंगे। यह जानकारी पूरे रिसर्च के साथ तैयार की गई है। ताकि आप तक एकदम सही व सटीक जानकारी पहुंच सके।
