
समय के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर रोज बदलाव हो रहे हैं। कोविड के बाद से पढ़ाई, कोचिंग व वर्क फ्रॉम होम का क्रेज बढ़ा है। इसी बीच राहत की बात यह है कि अब मेटा कंपनी के द्वारा मैसेंजिंंग प्लेटफार्म WhatsApp में बदलाव किया जा रहा है। अब WhatsApp का प्रयोग (WhatsApp for Kids) छोटे बच्चे भी कर सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि बच्चों का WhatsApp अभिभावक के खाते से लिंंक होगा। बच्चे WhatsApp मदद से चैट के साथ संदेश भेजने व सीमित कॉल कर सकेंगे। नए बदलाव से बच्चों के फोन की अभिभावक खुद मॉनिटरिंग कर सकेंगे। अभिभावक यह पता रख सकेंगे कि उनका बच्चा मोबाइल में क्या देख रहा है क्या काम कर रहा है। बच्चों को काम करने व WhatsApp पर आने वाले प्राजेक्ट आदि को आसानी से सीखकर वह काम को जल्दी कर सकेंगे।
व्हाट्सएप का प्रयोग लोगों के द्वारा कामकाज के लिए किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर बच्चों के सिलेबर्स तक ऑनलाइन होने से व्हाट्सएप का प्रयोग बढ़ा है। इस कारण मेटा अपने WhatsApp में बदलाव कर रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों को अभिभावक अपने खाते से जोड़कर किस तरीके से WhatsApp का प्रयोग कर सकेंगे।
Google 2026 Update : अब बिना नया अकाउंट बनाएं बदलें अपना Gmail Address !(Step-by-Step Guide)
हमारे कोर्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
अभिभावकों के सुझाव पर शुरू की जा रही सुविधा

मेटा के मैसेजिंंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप (WhatsApp for Kids) छोटे बच्चों के लिए सुविधा देने के लिए सुझाव दिए। इसी के साथ WhatsApp के द्वारा इस सुविधा को शुरू किया जा रहा है। धीरे धीरे इस सुविधा को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा। पहले बच्चे अभिभावकों से छिप कर फोन को चलाते थे। इस बात को ध्यान में रखते हुए मैनेज्ड मॉडल लाया गया है। ताकि बच्चे सुरक्षित तरीके से चैटिंंग कर सकें। उनके संदेश एंड टू एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगे।
ऐसे करें बच्चों के फोन में स्टेप बाई स्टेप WhatsApp लोड

- सबसे पहले बच्चे के फोन में WhatsApp ऐप डाउन लोड करें।
- मोर ऑप्शन में क्रिएट ए पेरेंट मैनेज्ड आउकाउंट को चुनें।
- बच्चे का नम्बर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- अभिभावक अपने फोन से लिंंक करें।
- फोन का QR अपने फोन से स्कैन करें।
- उम्र सत्यापित कर पेरेंट पिन बनाएं।
- Pin कन्फर्म कर बच्चे का नाम और फोटो सेट करें।
यह भी जानें
- बच्चा जिस डिवाइस पर WhatsApp चलाएगा। वह अभिभाावक के मुख्य खाते से लिंक होगा।
- माता पिता ही सेटिंंग को बदल सकेंगे।
- अभिभावक बच्चों की संपर्क सूची भी नियंत्रित कर सकेंगे।
- नई नियंत्रण व्यवस्था और अन्य सेटिंग अभिभावक पिन के माध्यम से सुरक्षित किया जाएगा।
- पिन कंफर्म कर बच्चे का नाम और फोटो सेट करें
पूरे विश्व में 330 करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स

आज के समय में विश्व में 330 उपभोक्ता मेटा के मैसजिंंग WhatsApp को यूज कर रहे है। जिसमें सबसे खास बात यह है कि भारत में 85 करोड़ उपभोक्ता WhatsApp का यूज कर रहे हैं। अब मेटा के द्वारा इस सिस्टम में बदलाव करते हुए बच्चों के लिए WhatsApp की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। इससे WhatsApp यूजर्स की संख्या में विश्व के साथ भारत में और बढ़ने की उम्मीद है।
दुनिया भर में बच्चों के लिए होगा WhatsApp का ऑप्शन

अभी शुरुआत में मेटा के द्वारा मैसेजिंंग सिस्टम को धीरे धीरे ट्रायल कर कुछ उपभोक्ताओं को इसकी सुविधा दी जा रही है। आने वाले दिनों में यह सुविधा दुनिया भर के बच्चों के लिए होगी। इस सेवा से बच्चे चैटिंंग संदेश भेजने की सुविधा का लााभ उठाएंगे। साथ ही सबसे खास बात यह है कि बच्चों के संदेश एंड टूर एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगे। अभिभावक उन्हें अपनी डिवाइस से पढ़ नहीं पाएंगे। प्राइवेसी सेटिग्स को लॉक करने के लिए कंपनी ने पेरेंट पिन फीचर भी दिया है।
WhatsApp से बच्चों को नुकसान

बदलते समय में खानपान बदल रहा है। इस कारण बच्चों की समय से पहले आई साइड वीक हो रही है। जब अभिभावक उनके लिए अलग डिवाइस में WhatsApp की सुविधा शुरु कर देंगे। वह ज्यादा समय WhatsApp पर देंगे। मोबाइल व लैपटॉप की स्क्रीन से निकलने वाली लाइट्स आंखों को प्रभावित करेंगी। इससे बच्चों को नुकसान भी होगा। साथ ही नई डिवाइस को चार्ज करने में बिजली की खपत बढ़ेगी।
WhatsApp ये होगा बच्चों को फायदा

अभी फिलहाल में मेटा के मैसेेजंंग प्लेटफार्म WhatsApp की बच्चों के लिए सुविधा प्रदान की है। माना जा रहा है कि सोशल मिडिया के बढ़ते प्रयोग व स्किल डवलपमेंट को ध्यान में रखते फीचर्स की सुविधा बढ़ेंगी। जब बच्चों के हाथ में बचपन में नई डिवाइस मिलेगी। जिस पर काम काज करने के साथ आगे नए फीचर्स को सीखने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बच्चे आसानी से डिजिटल की राह पर चल सकेंगे।
निष्कर्ष(Conclusion)
आज के समय में WhatsApp का प्रयोग जिस तरीके से बढ़ रहा है। उस हिसाब से मेटा के द्वारा अपने मैसेजिंंग प्लेटफार्म WhatsApp में बच्चों के लिए सुविधा शुरु की जा रही है। यह फैसला कैसा रहेगा। आप हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरे रिसर्च के साथ तैयार किया गयाा है। ताकि आप तक एकदम सही व सटीक जानकारी पहुंच सकें।
