Unified Memory से काम होगा आसान ड‍िज‍िटल दुन‍िया में तेजी

Unified Memory से काम होगा आसान ड‍िज‍िटल दुन‍िया में तेजी Unified Memory

Unified Memory : आज के समय में तकनीक की दुन‍िया में हर रोज बदलाव हो रहा है। लोगों ने डेस्‍कटॉप वाले कम्‍प्‍यूटर को चलाने के साथ आज ड‍िज‍िटल दुन‍िया में पहुंच गए हैं। अब समय के साथ टेक्‍नोलॉजी की दुन‍िया में हर रोज बदलाव सामने आ रहे हैं।

इसी क्रम में अब (Unified Memory) आ गई है। इस मेमोरी के प्रयोग से समय की बचत के साथ काम में तेजी आएगी। अभी इस मेमोरी का प्रयोग Apple के द्वारा क‍िया जा रहा है। अब तक यूजर्स ने मेमोरी के बारे में सुना था। अब इसी बीच (Unified Memory) आ गई है।

जो सामान्‍य RAM से अलग है। आपके कम्‍प्‍यूटर के अंदर सबसे मुख्‍य कार्य CPU होता है। दूसरा काम GPU का ग्राफ‍िक एड‍िट‍िंंग होता है। जैसे: मेमोरी में वह होती है क‍िसी एक कमरे में सामान रखा है। दूसरे कमरे में लेने जा रहे हैं। (Unified Memory) में दोनों कमरों का सामान एक साथ रख सकते हैं।

ज‍िससे काम आसान होगा। समय की बचत भी होती है।

हम आपको आज के इस आर्टिकल में बताएंगे (Unified Memory) क्‍या है। इसका प्रयोग अभी तक Apple ने क‍िया है। इस मेमोरी के प्रयोग से होने वाले फायदों के बारे में व‍िस्‍तार से बताएंगे। यह मेमोरी क‍िस तरीके से काम करती है। ड‍िज‍िटल की दुन‍िया से जुडे यूजर्स को क‍ितना राहत देगी।

Apple का सस्‍ता लैपटाॅप MacBook Neo बनेगा छात्रों का सारथी

हमारे कोर्स जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

यूनिफाइड मेमोरी क्या है? (Unified Memory)

यूनिफाइड मेमोरी क्या है? (Unified Memory) Unified Memory

Unified Memory: यूनिफाइड मेमोरी एक ऐसी मेमोरी तकनीक है। जिसमें CPU, GPU और अन्य प्रोसेसर एक ही मेमोरी को साझा (share) करते हैं। सामान्य कंप्यूटर में अलग-अलग काम के लिए अलग मेमोरी होती है जैसे: CPU के लिए RAM व GPU के लिए VRAM अलग हेाती है।

Unified Memory में यह दोनों अलग-अलग मेमोरी नहीं होती। यह एक सिंगल हाई-स्पीड मेमोरी पूल होता है। जिसे सभी प्रोसेसर एक साथ उपयोग कर सकते हैं।

जब CPU से GPU को डेटा भेजना होता है तो डेटा को एक मेमोरी से दूसरी मेमोरी में कॉपी करना पड़ता है, जिससे समय और ऊर्जा दोनों ज्यादा लगते हैं।

Unified Memory में CPU और GPU दोनों एक ही RAM को शेयर करते हैं। इससे डेटा को बार-बार कॉपी करने की जरूरत नहीं पड़ती।

(Unified Memory) से यूजर्स को फायदे:

Unified Memory) से यूजर्स को फायदे Unified Memory
  • तेज़ काम (Better Performance) – डेटा जल्दी प्रोसेस होता है।
  • कम बिजली खर्च – बैटरी लाइफ बेहतर होती है।
  • स्मूद काम – वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स और AI टास्क जल्दी होते हैं।
  • डेटा ट्रांसफर तेज होता है।
  • सिस्टम की गति बढ़ती है।
  • एप्लिकेशन जल्दी लोड होते हैं।
  • लैपटॉप कम गर्म होता है।

(Unified Memory) कहां इस्तेमाल होती है

Unified Memory) कहां इस्तेमाल होती है Unified Memory

Unified Memory में CPU और GPU एक ही मेमोरी को साझा करके काम करते हैं। जिससे कंप्यूटर ज्यादा तेज और प्रभावी बन जाता है।

तकनीक खासकर Apple के Mac कंप्यूटरों में मिलती है, जैसे MacBook Air, MacBook Pro आदि में यूनिफाइड मेमोरी से लैस हो गए हैं। Apple ने अपने Apple M1 और बाद में Apple M2 जैसे प्रोसेसर लॉन्च किए, तब उन्होंने Unified Memory का उपयोग किया।

Unified Memory क्‍या क्‍या काम करने में आसानी

Unified Memory क्‍या क्‍या काम करने में आसानी Unified Memory

Unified Memory होने से GPU को तेजी से डेटा मिलता है। इसलिए। वीड‍ियों एड‍िटिंंग, 3D ड‍िजायन‍िंंग। 3D डिजाइन, गेम‍िंंग के अलावा ग्राफ‍िक्‍स रेंडर‍िंंग जैसे कामों को तेजी के साथ होते हैं। डेटा कापी करने की जरुरत भी खत्‍म होगी।

यह मेमोरी स‍िस्‍टम ड‍िज‍िटल की दुन‍िया का सफर कर रहे लोगों के ल‍िए वरदान साब‍ित होगी।

स्‍मार्ट फोन व लैटपटॉप दोनों में हो सकती है मेमोरी प्रयोग

स्‍मार्ट फोन व लैटपटॉप दोनों में हो सकती है मैमोरी प्रयोग Unified Memory

जैसे इस Unified Memory का प्रयोग लैटपटॉप में कर सकते हैं। उसी तरह से कई स्मार्टफोन में भी CPU और GPU एक ही मेमोरी आर्किटेक्चर का उपयोग करते हैं।

इसलि‍ए Unified Memory का प्रयोग लैपटॉप के साथ फोन भी क‍िया जा सकता है। इससे मोबाइल ऐप्स और गेम तेजी से चलते हैं। ज‍िससे यूजर्स का कामकाज आसान होगा।

Unified Memory का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दखल

Unified Memory का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दखल Unified Memory

Unified Memory का उपयोग AI और मशीन लर्निंग में भी किया जाता है क्योंकि इसमें बड़ी मात्रा में डेटा को तेजी से प्रोसेस करना होता है।

  • वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक्स में यूनिफाइड मेमोरी का उपयोग विशेष रूप से होता है।
  • वीडियो एडिटिंग
  • एनीमेशन
  • ग्राफिक्स डिजाइन
  • 3D मॉडलिंग
  • जैसे कामों में किया जाता है।

गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग

मिंग सिस्टम और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटरों में भी यह तकनीक उपयोगी होती है क्योंकि इसमें बहुत अधिक डेटा को तेजी से प्रोसेस करना होता है।

(Unified Memory) यूनिफाइड मेमोरी की शुरुआत

Unified Memory) यूनिफाइड मेमोरी की शुरुआत Unified Memory

यूनिफाइड मेमोरी की अवधारणा पहले भी मौजूद थी, लेकिन इसे सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनाया Apple ने।

जब Apple ने अपने Apple M1 और बाद में Apple M2 जैसे प्रोसेसर लॉन्च किए, तब उन्होंने Unified Memory Architecture (UMA) का उपयोग किया।

इसी वजह से Apple के MacBook बहुत तेज और efficient माने जाते हैं।इसी वजह से MacBook की बैटरी काफी लंबी चलती है।

Unified Memory इन लोगों के लिए अच्छी

Unified Memory इन लोगों के लिए अच्छी Unified Memory

Unified Memory फोन व लैपटॉप का वह पार्ट है। जो आपके डेटा को स्‍टोरेज करता है। बदलते समय में लोग ड‍िज‍िटल की ओर रुख कर रहे हैं।

इसल‍िए स्‍टूडेंट, ऑनलाइन क्‍लास, प्रजेंटेशन, प्राजेक्‍ट, वीड‍ियों एड‍िट‍िंंग आद‍ि तैयार करने वाले युवाओं के ल‍िए यह मेमोरी बहुत अच्‍छी है। वीडियो एडिटिंग में बहुत ज्यादा डेटा प्रोसेस होता है। Unified Memory इसमें मदद करती है।

Unified Memory यूनिफाइड मेमोरी के नुकसान

हालांकि Unified Memory के कई फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। अपग्रेड नहीं किया जा सकता है। सामान्य कंप्यूटर में आप RAM बढ़ा सकते हैं, लेकिन Unified Memory सिस्टम में मेमोरी चिप सीधे प्रोसेसर के साथ जुड़ी होती हैै। इसलिए बाद में अपग्रेड करना संभव नहीं होता है।

न‍िष्‍कर्ष:(Conclusion)

बदलते समय में लैपटॉप व मोबाइल में Unified Memory का प्रयोग हो रहा है। इस बात को ध्‍यान में रखते हुए इस आर्टिकल में यून‍िफाइड मैमोरी काम को क‍िस तरीके से आसान बनाती है।

साथ ही आपके समय के साथ ब‍िजली खपत को बचाती है। इस को क‍िस तरीके से प्रयोग क‍िया जा सकता है। मैने यह जनकारी पूरे र‍िसर्च के बाद दी है। ताक‍ि एकदम सही व सटीक जानकारी पहुंच सके।

Leave a Comment

Close Subscribe Card

Main Menu

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology

Subscribe Newsletter