Smart Mirror: अब आपके घर का आइना बताएगा आपकी सेहत का हाल

Smart Mirror: आइना बताएगा सेहत का हाल देगा हर अपडेट Smart Mirror

टेक्‍नोलॉजी की दुन‍िया में हर रोज बदलाव हो रहे हैं। घर के काम से लेकर ऑफिस तक में एआई लैस रोबोट आ गये हैं । आपको यह नहीं पता होगा क‍ि इंटरनेट से जुड़ने के साथ आपकी रोजमर्रा की चीजें भी स्‍मार्ट बनती जा रही हैं।

जी हां अब आपके घर में लगा सामान्‍य द‍िखने वाला शीशा भी Smart Mirror होने के साथ आपका साथी बनेगा। बाहर से सामान्‍य लगने वाला Mirror आपको हर जानकारी देगा।

Mirror में लगी स्‍क्रीन आपको अपडेट करेगी। जैसे ही आप Mirror के सामने खड़े होंगे तो आपको मौसम, कैलेंडर, खबरें, ट्रैफ‍िक के साथ आपकी सेहत का हाल सीधे आइने पर द‍िखेगा।

यही वजह है क‍ि यह प्रोजैक्‍ट धीरे धीरे लोगों में लोकप्र‍िय होता जा रहा है। आने वाले समय में यह Mirror आम लोगों तक सीधे पहुंच बनाएगा। इस Mirror के उपयोग से लोगों को काफी फायदा भी होगा।

टेक्‍नोलॉजी की दुन‍िया में सबसे पहले आपकी सेहत का हाल बताने के ल‍िए स्‍मार्ट र‍िंग्‍स व स्‍मार्ट वॉच आई। इन सब को पीछे छोड़ अब सेहत के हाल से लेकर मौसम तक की जानकारी देने के ल‍िए अब Mirror आ गया है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहे हैं क‍ि Smart Mirror क‍िस तरीके से काम करेगा। इससे क्‍या क्‍या जानकारी म‍िलेगी। आप इसे कैसे बना सकते हैं।

Chat Without WhatsApp Download: ब‍िना डाउनलोड होगी व्‍हाट्सएप चैट

हमारे कोर्स जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें:

Smart Mirror: स्मार्ट मिरर को असेंबल कैसे किया जाता है

Smart Mirror: स्मार्ट मिरर को असेंबल कैसे किया जाता है Smart Mirror

इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए पहले मॉनिटर का बाहरी फेस हटाकर स्क्रीन को पतला किया जाता है। इसके बाद लकड़ी का एक फ्रेम बनाया जाता है। इसमें पीछे मॉनिटर लगाया जाता है। साथ में रास्पबेरी पाई फिट किया जाता है।

फिर इसमें फ्रेम के सामने टू-वे मिरर लगाया जाता है। जहां स्क्रीन नहीं होती वहां काला कागज या टेप लगाया जाता है। ताकि डिस्प्ले साफ दिखाई दे।

अगर इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जोड़ दिया जाए तो Smart Mirror और भी उपयोगी हो सकता है। आप इसमें Chat GPT या Google Gemini की एपीआई जोड़ सकते हैं।

इसके लिए फेस रिकॉग्निशन कैमरा लगाकर Mirror आपको पहचान लेगा।आपका नाम लेकर गुड मॉर्निंग कहेगा। आपके खड़े होने के साथ आपको अपडेट करेगा।

वॉइस कमांड माइक्रोफोन जोड़कर आईने से करें बातें

वॉइस कमांड माइक्रोफोन जोड़कर आईने से करें बातें Smart Mirror

वॉइस कमांड माइक्रोफोन जोड़कर आप आईने से बातें कर सकते हैं। ट्रैफिक या मौसम की जानकारी पूछ सकते हैं।
इसल‍िए लोगों के द्वारा इसे पंसद क‍िया जा रहा है। इसका प्रयोग द‍िन पर द‍िन बढ़ रहा है।

Smart Mirror सिर्फ एक टेक शोपीस नहीं है बल्कि यह दैनिक जीवन को आसान बनाने वाला गैजेट भी है। आज के समय में लोग सेहत का हाल जानने के ल‍िए इस गैजेट का सबसे ज्‍यादा प्रयोग कर रहे हैं।

जैसै आप आफ‍िस के ल‍िए सुबह तैयार हो रहे हैं। इस Mirror के सामने खड़े होने के साथ Mirror आपको मौसम की जानकारी देगा। यह भी बताएगा क‍ि आज कौनी सी तार‍िख है। जरुरी खबरों के साथ दूरी तय करने वाले रास्‍तों पर ट्रैफ‍िक की जानकारी भी देगा

यह सब जानकारी आपको एक स्‍थान पर म‍िलेगी। इसके अलावा यह घर की दीवार पर लगा होने पर एक फ्यूचरिस्टिक और हाईटेक लुक भी देता है।

Smart Mirror: के लिए कौन सा सॉफ्टवेयर चाहिए ?

Smart Mirror: के लिए कौन सा सॉफ्टवेयर चाहिए ? Smart Mirror

Smart Mirror का असली दिमाग उसका सॉफ्टवेयर होता है। इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे लोकप्रिय ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म मैजिक मिरर है।

इस सॉफ्टवेयर में अलग-अलग मॉड्यूल जोड़े जा सकते हैं, जैसे मौसम अपडेट, न्यूज फीड, कैलेंडर और रिमाइंडर, डिजिटल घड़ी और ट्रैफिक आद‍ि के जुड़ने से आपको यह म‍िरर अपडेट बताएगा।

यूजर config js ( जावा स्क्रिप्ट कॉन्फ़िगरेशन एक फ़ाइल है जिसका उपयोग वेब एप्लिकेशन्स) फाइल की मदद से बदलाव करके इन फीचर्स को अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।

Smart Mirror : बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है?

Smart Mirror : बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है? Smart Mirror

यद‍ि आप अपने घर में भी सामान्‍य Mirror लगा हुआ है ।आप इसे स्‍मार्ट बनाना चाहते हैं। तो आपको इन सामान की जरुरत पड़ेेगी।

इसके लिए आपको सबसे पहले टू-वे मिरर या मिरर फिल्म वाला कांच, पुरान LCD या LED मॉनिटर, रास्पबेरी पाई मिनी कंप्यूटर, HDMI केबल और पावर एडाप्टर लेना होगा।

लकड़ी का फ्रेम या बॉक्स और कम बजट में लोग साधारण कांच पर टू-वे मिरर फिल्म लगाकर भी यह प्रोजेक्ट बना सकते हैं। ज‍िससे आपके घर का सामान्‍य द‍िखने वाला Mirror भी हाइटेक होगा।

Smart Alert: अलर्ट असल में काम कैसे करता है

Smart Alert: अलर्ट असल में काम कैसे करता है Smart Mirror

आपने अब तक Smart Alert के बारे में सुना होगा। स्‍मार्ट अलर्ट से यूजर्स को समय समय पर सूच‍ित क‍िया जाता है असल में यह कैसे काम करता है।

(Smart Alert) एक आधुनिक तकनीक-आधारित अधिसूचना प्रणाली है जो साधारण Alert से अधिक समझदार होती है। यह एप व ईमेल के जर‍िए Alert करती है।

Smart Mirror टू-वे मिरर लगाया जाता है जो सामने से सामान्य Mirror जैसा दिखता है, लेकिन पीछे से थोड़ी रोशनी गुजरने देता है।

आईने के पीछे एक डिस्प्ले स्क्रीन लगाई जाती है। जब स्क्रीन पर काले बैकग्राउंड के साथ सफेद या चमकीली जानकारी दिखाई जाती है, तो वह Mirror के पार से साफ नजर आती है।

यही कारण है कि उपयोगकर्ता को लगता है कि जानकारी सीधे आईने पर दिखाई दे रही है।

Smart Mirror: से आम लोगों को क्‍या होगा फायदा ?

Smart Mirror: के आमजन से क्‍या होगा फायदा Smart Mirror

जब आपके घर में सामान्‍य द‍िखने वाला Mirror स्‍मार्ट होगा। यह आपको जरुरी अपडेट के साथ सेहत का हाल बताएगा। जैसे आप कहीं जा रहे हैं। उस मार्ग पर ट्रैफ‍िक ज्‍यादा है तो पहले ही दूसरे रास्‍ते का प्रयोग कर सकते हैं।

यद‍ि आप घर से बाहर न‍िकल रहे हैं तो यह भी पता रहेगा आज मौसम सामान्‍य रहेगा या खराब रहेगा। आप इसी अनुसार अपनी काम की कार्य योजना बना सकते हैं।

कोव‍िड के बाद से लोग अपनी सेहत के ल‍िए काफी सतर्क हुए हैं। लोग समय समय पर बीपी, शुगर व अन्‍य बीमार‍ियों की जांच के लिए मशीनों का सहारा लेते है। जब उनके पास Smart Mirror होगा तो कुछ सेंकेंड में जानकारी म‍िलेगी।

अब तक लोगों के द्वारा जरुरी खबरों के ल‍िए मोबाइल व टीबी के अलावा समाचार पत्रों की मदद लेनी पड़ती है। जब Smart Mirror देशभर की खबरों से अपडेट रखेगा। इससे यूजर्स का समय भी बचेगा।

Smart Mirror: से यूजर्स को हो सकते हैं नुकसान

Smart Mirror: के यूजर्स को सकते हैं नुकसान Smart Mirror

जैसे जैसे टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में बदलाव आ रहा है। वैसे वैसे लोग उन पर न‍िर्भर होते जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है क‍ि यद‍ि आप क‍िसी टेक्‍नोलॉजी से जुड़े हुए हैं तो बहुत अच्‍छी बात है।

जैसे स्‍मार्ट म‍िरर आपको मौसम से लेकर सेहत तक का हाल बताएगा। आप इसे अपना सहयोगी तो मान सकते है, ले‍क‍िन इस बात ध्‍यान रखें क‍ि इस पर पूरी तरह न‍िर्भर न हो।

यद‍ि इसने कभी आपकी सेहत के बारे में गलत बता द‍िया तो आप बीमारी को सुनकर टेंशन में आ सकते हैं। इसल‍िए इसकी मदद से साथ डॉक्‍टर की सलाह भी लें।

न‍िष्‍कर्ष(Conclusion)

टेक्‍नोलॉजी में हो रहे बदलाव के बीच आ रहे स्‍मार्ट म‍िरर से आमनज को क्‍या फायदा होगा। साथ ही आपको अपडेट करेगा। आप सामान्‍य द‍िखने वाले शीशे को क‍िस तरह से अंसेब‍िल कर स्‍मार्ट बना सकते हैं।

Smart Mirror अब आपकी सेहत से लेकर मौसम तक का अपडेट देगा। एक स्‍थान पर म‍िलने वाली जानकारी को लेकर यह आर्टिकल तैयार क‍िया गया है।

ताक‍ि आप तक एकदम सही व सटीक जानकारी आप तक आसानी से पहुंच सकें। समय के साथ बदलती टेक्‍नोलॉजी को लेकर हम आपको अपडेट करते रहेंगे।

Leave a Comment

Close Subscribe Card

Main Menu

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology

Subscribe Newsletter