Sam Altman Success Story: कैसे बने दुनिया के सबसे Powerful AI आदमी ?

आज के समय में मोबाइल का प्रयोग ज‍िस तरह से बढ़ा है। उसी तरह से open AI की मदद से कामकाज करना यूजर्स का शौक बन गया है। एआई लोगों की ज‍िदंगी में तेजी से बदलाव ला रहा है। इसलिए आज हम जानने वाले हैं Sam Altman Success Story के बारे में ।

ज‍िस उम्र में बच्‍चे कम्‍प्‍यूटर को सही से खोलना भी नहीं सीख पाते हैं। वहीं श‍िकागो के बच्‍चे ने आठ साल की उम्र कोड‍िंग की शुरुआत कर दी।

आज दुन‍िया में धमाका कर द‍िया है। साल 2005 में पढ़ाई छोड़कर Loopt प्‍लेटफार्म की स्‍थापना की। आज उस व्‍यक्‍त‍ि ने OpenAI के ChatGPT प्‍लेटफार्म को बनाकर दुन‍िया में तहलका मचा रखा है।

इस समय में यह कम्‍पनी 500 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। आज ChatGPT के आ जाने के बाद से बहुत कुछ बदला है। इस बदलाव की कहानी लिखने वाले सैम अल्टमैन हैं।

Sam Altman Success Story आज के आर्टिकल में हम आपको OpenAI के फाउंडर CEO Sam Altman ने क‍िस तरीके से पढ़ाई छोड़कर टेक्‍नोलाॅजी की दुन‍िया में संघर्ष क‍िया।

ChatGPT प्‍लेटफार्म बनाकर यूजर्स के बीच खासी पहचान बनाई। यह प्‍लेटफार्म लोगों की द‍िनचर्या में शाम‍िल होने के साथ यूजर्स को फायदा पहुंचा रहा है।

WhatsApp Noise Cancellation Feature:व्हाट्सएप कॉल पर शोर शराबे में होंगी बात

हमारे कोर्स जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें:

Sam Altman Success Story: बचपन में कम्‍प्‍यूटर की दुन‍िया में रखा कदम

OpenAI के CEO Sam Altman का जन्म 1985 में शिकागो में हुआ था। उनकी मां एक डर्मेटोलॉजिस्ट थीं। उनके पिता एक रियल एस्टेट ब्रोकर थे।

Sam Altman सेंट लुइस, मिसौरी में पले बढ़े थे। बचपन से ही Sam Altman की पढ़ने लिखने में बहुत अच्छी रुच‍ि थी। आठ साल की उम्र में ही उन्होंने कंप्यूटर से खेलना शुरू कर दिया।

उन्होंने इस उम्र में कोडिंग सीख ली। स्कूलिंग करने के बाद सैम ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में एडमिशन लिया। समय ने करवट ली दो साल बाद 2005 में उनके द्वारा Loopt नाम का लोकेशन बेस्ड सोशल नेटवर्किंग ऐप शुरू क‍िया गया।

Sam Altman को वर्ष 2012 म‍िली टेक्‍नोलॉजी में पहचान

Sam Altman को वर्ष 2012 म‍िली टेक्‍नोलॉजी में पहचान Sam Altman Success Story

Sam Altman ने Loopt की स्थापना की। उन्होंने Loopt नामक एक लोकेशन आधारित सोशल नेटवर्किंग स्टार्टअप शुरू किया। यह Y Combinator (YC) (दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और सफल स्टार्टअप एक्सेलेरेटर ) के पहले बैच में शामिल था।

2012 में इस कंपनी को 43.4 मिलियन डॉलर में बेच दिया गया। जिससे सैम ऑल्टमैन तकनीकी दुनिया में पहचाने जाने लगे।

YC प्रेसिडेंट से सिलिकॉन वैली तक बने खास

YC प्रेसिडेंट से सिलिकॉन वैली तक बने खास Sam Altman Success Story

संघर्ष के पीछे सफलता की कहानी होती है। जब Sam Altman Loopt की शुरुआत की थी। उन्‍हें नहीं पता था क‍ि वह प्रभावशाली लोगों की सूची में शाम‍िल होंगे।

Loopt को बेचकर YC के साथ जुड़ गए। 2014 से 2019 तक वह YC के प्रेसिडेंट रहे। इस दौरान उन्होंने Airbnb, Stripe और Reddit जैसे सैकड़ों सफल स्टार्टअप्स को सलाह और फंडिंग दी। जिससे वे सिलिकॉन वैली के सबसे खास लोगों में से एक बन गए।

यूजर्स को लाभ देने के ल‍िए 2015 में OpenAI की शुरुआत

यूजर्स को लाभ देने के ल‍िए 2015 में OpenAI की शुरुआत Sam Altman Success Story

2015 में एलोन मस्क और अन्य लोगों के साथ मिलकर, उन्होंने OpenAI की स्थापना की। इसका मुख्य उद्देश्य एक लाभकारी संगठन के रूप में आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) विकसित करना था, जो मानवता को लाभ पहुंचा सके।

2022 ChatGPT ने टेक्‍नोलॉजी में बनाया लीडर

2022 ChatGPT ने टेक्‍नोलॉजी में बनाया लीडर Sam Altman Success Story

Sam Altman के नेतृत्व में सबसे पहले OpenAI की शुरुआत की। यूजर्स की जरुरतों को ध्‍यान में रखते हुए साल 2022 नवंबर में ChatGPT लॉन्च किया।

इस ChatGPT ने यूजर्स के ल‍िए कम्‍प्‍यूटर की दुन‍िया को आसान बनाया। AI लैस ChatGPT तकनीक में धूम मचा दी। यह सबसे तेज काम करने वाला प्‍लेटफार्म बन गया।

जिसने व‍िश्‍व पटल पर टेक्‍नोलॉजी की दुन‍िया में लीडर बनाया। नवंबर 2023 में, OpenAI के बोर्ड ने उन्हें अचानक CEO के पद से हटा दिया।

कर्मचारियों के भारी समर्थन और माइक्रोसॉफ्ट के हस्तक्षेप के बाद कुछ ही दिनों में कंपनी में फिर से CEO बन गए।

संघर्ष के साथ सफलता का रहा इत‍िहास

संघर्ष के साथ सफलता का रहा इत‍िहास Sam Altman Success Story

Sam Altman आठ वर्ष की उम्र से कंप्यूटर पर कोड‍िंंग की शुरुआत की। इसल‍िए वह समय के साथ चले। उन्‍होने Loopt स्‍टार्टप कर यह सीखा क‍ि समय के साथ बदलाव क‍िस तरीके से क‍िया जाता है।

उनके द्वारा जोख‍िम लेने के साथ सफलता की नई कहानी ल‍िखी। इसल‍िए Loopt से लेकर OpenAI तक क्रांतिकारी आइडिया पर काम किया। आज Chat GPT लोगों का मददगार बना हुआ है।

Sam Altman ने सफल स्टार्टअप्स की नब्ज को समझा

Sam Altman ने सफल स्टार्टअप्स की नब्ज को समझा Sam Altman Success Story

जब आप क‍िसी नए काम की शुरुआत करते हैं तो उसकी कमजोरी को पकड़ते हैं। यह कमजोरी दूर कर आगे बढ़ा जाए तो न‍िश्‍च‍ित सफलता म‍िलती है।

इसी तरह से Sam Altman नेटवर्किंग और मेंटरशिप Y Combinator में काम करते हुए उन्होंने सफल स्टार्टअप्स की नब्ज को समझा।

इसी के साथ Sam Altman को इस युग का ओपेन हाइमर भी कहा जाता है,। उनके द्वारा जो AI की दुनिया में योगदान को द‍िया गया। यह बहुत ही अच्‍छा रहा है ।

OpenAI बड़े IPO तक की रही तैयारी

OpenAI बड़े IPO तक की रही तैयारी Sam Altman Success Story

माइक्रोसॉफ्ट के सपोर्ट वाली OpenAI अब तक के सबसे बड़े IPO में से एक की तैयारी कर रही है। जिसका संभावित वैल्यूएशन $1 ट्रिलियन तक हो सकता है।

कंपनी पब्लिक होने के लिए तैयारी कर रही है। 2026 के दूसरे हाफ में ही सिक्योरिटी रेगुलेटर के पास फाइल कर सकती है। वर्तमान में OpenAI की वैल्यूएशन 500 बिलियन डॉलर है।

न‍िष्‍कर्ष(conclusion)

जब क‍िसी बच्‍चे के मन में बचपन से कुछ करने का जज्‍बा हो। वह न‍ि‍श्‍चित ही सफलता हास‍िल कर लेता है। हालांक‍ि इस सफलता के संघर्ष की दीवारों को तोड़ना होता है।

आज के आर्टिकल में हमारे open Ai फाउंडर CEO Sam Altman के आठ साल की उम्र से टेक्‍नोलॉजी की दुन‍िया में कदम रखने के साथ ChatGPT प्‍लेटफार्म तक बनाने की कहानी को साझा क‍िया गया है।

यह जानकारी पूरे र‍िसर्च के साथ तैयार की गई है। ताक‍ि आप तक एकदम सही व सटीक जानकारी पहुंच सके। यद‍ि जानकारी अच्‍छी लगी हो तो कमेंट कर बताएं।

Leave a Comment

Close Subscribe Card

Main Menu

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology

Subscribe Newsletter