
आज के समय में काफी लोग टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़े हुए हैं। लोगों की दिनचर्या में password शामिल हो गया है। यूजर्स पासवर्ड को लेकर काफी परेशान रहते हैं। कहीं वह password न भूल जाएं। तो आप Passphrase for strong password का यूज कर सकते हैं।
इसलिए आप भी कभी पूरी रात जगने के साथ password की टेंशन में रहे होंगे। या फिर ऐसा खतरनाक पासवर्ड रखते हैं। जिसको अगले ही दिन भूलकर सिर को खुजलाने लगते हैं।
या फिर डर के चलते आप अपने घरेलू नाम से password बना लेते हैं। जिसे कोई भी हैकर हैक कर सकता है। अब आपको password को लेकर टेंशन लेने की जरुरत नहीं है।
आज के आर्टिकल में हम आपकी password समस्या को लेकर बात करने वाले हैं। password बनाने का साधारण तरीका बताएंगे। आपको password याद रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
Passphrase for strong password की मदद से आप बिना टेंशन के अपने प्लेटफार्मों पर आसानी से काम कर कर सकेंगे। आपका मानसिक तनाव भी कम होगा।
Productivity बढ़ाने के लिए 10 कंप्यूटर टिप्स और ट्रिक्स
हमारे कोर्स जानने के लिए यहां क्लिक करें:
Passphrase for strong password: अब याद नहीं,वाक्य बनाइए

टेक्नोलॉजी से जुड़े यूजर्स के द्वारा कभी ऐसा टेडा मेढ़ा पासवर्ड जैसे XyZ@#99!! बनाते हैं। जिसे आइंस्टीन यानि किसी वैज्ञानिक के लिए भी याद रखना मुुशिकल हो जाए।
आपको password नहीं, बल्कि Passphrase for strong password अपनाना चाहिए। जिससे आप राहत महसूस कर सकते हैं।
उदाहरण: जैसे आप का पंसदीदा वाक्य है कि मुझे हर सुबह 6 बजे चाय पसंद है।
अब इसे password में बदलने के तीन तरीके हैं:
- शुरुआती अक्षर तकनीक Beginner Level: हर शब्द का पहला अक्षर लें M h s 6 b c p h (मुझे हर सुबह 6 बजे चाय पसंद है)। अब इसे थोड़ा और सुरक्षित बनाने के लिए लिखें: Mhs6bCph
मिक्स मसाला तकनीक
- (Intermediate Level): शब्दों और नंबरों को जोड़ दें: Mujhe6BajeChai@PasandHai
प्रो लेवल (Expert Level): स्पेशल कैरेक्टर्स का तड़का लगाएं

- M@herSubah6BajeChaiPasandHai23
- फायदा क्या है: आपको बस अपना वो वाक्य याद रखना है। हैकर के कंप्यूटर को इसे क्रैक करने में सदियां लग जाएंगी। आपको यह भूलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी!
हैकर्स के चाचा बनने के 5 देसी नुस्खे

अगर आप चाहते हैं कि आपका अकाउंट इतना सुरक्षित हो जाए कि महा हैकर भी उसे हैक न कर सकें, तो इन नियमों को गांठ बांध लें।
- लंबाई ही असली ताकत है : छोटा password (8 अक्षर) अब आउटडेटेड हो गया है। इसे कम से कम 12-16 अक्षर का रखें। याद रखें, password जितना लंबा होगा, हैकर की उतनी ही ज्यादा हवा टाइट होने के साथ हैक करने में परेशानी होगी।
खिचड़ी बना दें (Variety is Key)
सिर्फ नाम मत लिखिए। उसमें बड़े अक्षर (A), छोटे अक्षर (a), नंबर (0-9) और वो अजीब दिखने वाले निशान (@, #, $, %) सब डाल दीजिए। जितना बड़ा password डालेंगे। आपका अकाउंट उतना ही सुरक्षित रहेगा।
रिपीट न करें, ये कोई गाना नहीं है!
अक्सर लोग फेसबुक, बैंक और जीमेल सबका एक ही password रखते हैं। भाई, ये तो वही बात हुई कि एक ही चाबी से घर, गाड़ी और दुकान सब खुल रहे हैं। अगर एक चाबी चोरी हुई, तो समझो सब गया। इसलिए कभी भी एक पासवर्ड का प्रयोग न करें।
2FA (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन): सुरक्षा की दूसरी दीवार

इसे आज ही चालू करें। यह वैसा ही है जैसे गेट पर ताला लगाने के बाद एक गार्ड भी बैठा दिया जाए। password सही होने के बाद भी आपके फोन पर OTP आएगा। जब तक आप ‘हाँ’ नहीं कहेंगे, चोर अंदर नहीं घुस पाएगा।
Password मैनेजर: आपका डिजिटल सेक्रेटरी
अगर आपको बहुत सारे पासवर्ड याद नहीं रहते, तो LastPass या Bitwarden जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करें। ये आपके सभी password को एक तिजोरी में बंद कर देते हैं और आपको बस एक मास्टर password याद रखना होता है।
बिगिनर्स के लिए खास सलाह (ह्यूमर के साथ)

इंटरनेट की दुनिया में password ही सब कुछ होता है। यदि आप अपना पासवर्ड साधारण 123 या फिर जन्मदिन की डेट डाल रहे हैं। आप समझ लीजिए कि आप हैकरों को खुली दावत दे रहे हैं।
क्योंकि जब हम किसी प्लेटफार्म से जुड़ते हैं तो उसमें नाम, जन्मतिथि सारी जानकारियां ली जाती है। उससे संबधित कोई password न बनाएं जो जानकारी आपने साझा की हो।
अगर आपका फेसबुक हैक हो गया और हैकर ने आपकी प्रोफाइल से लिख दिया। मैं आज से नहाना छोड़ रहा हूँ, तो कितनी बेइज्जती होगी! इसलिए, थोड़ा स्मार्ट बनिए और पासफ्रेज़ अपनाइए
निष्कर्ष(conclusion)
password सुरक्षा कोई रॉकेट साइंस नहीं है। बस थोड़ी सी समझदारी और एक अच्छा वाक्य’ आपके डिजिटल जीवन को खुशहाल बना सकता है।
आज ही जाइए और अपने उन पुराने, घिसे पिटे password को बदल डालिए। और हाँ, इस आर्टिकल को अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें जो हर हफ्ते ‘Forget Password’ पर क्लिक करते हैं।
आज यूजर्स की password की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह आर्टिकल तैयार किया गया है। आप किस तरह से Passphrase के सिस्टम का प्रयोग कर अपनी फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य प्लेटफार्म को सुरक्षित रख सकते हैं।
यह आर्टिकल पूरे रिसर्च के साथ तैयार किया गया है। ताकि आप तक एकदम सही व सटीक जानकारी पहुंच सके।
