
कुछ समय पहले जब आपने लैपटॉप या कम्प्यूटर लिया था। आप बहुत खुश हुए होंगे। नए कम्प्यूटर लैपटॉप की आसपास के लोगों को मिठाई भी बांटी होगी। अब कम्प्यूटर जैसे जैसे पुराना हो रहा है। वह मिनटों के काम को घंटों में कर रहा है।
इसे लेकर आप परेशान हैं। जब कोई भारी सॉफ्टवेयर खोलते हैं तो सिस्टम हैंग हो जाता है। इस कारण काम भी प्रभावित होता है। आप पुराने कम्प्यूटर को अलविदा कहने के साथ यदि नया कम्प्यूटर लाने की सोच रहे हैं तो रुकिए।
How to Speed Up Old Laptop/PC in 2026 (Advanced Tips) आपका पुराना कम्प्यूटर व लैपटॉप वह भी नए की तरह चलेगा। नया कम्प्यूटर लाने से पहले आप इस पोस्ट को पढ़ें।
मैं आज आपको बताऊंगा कि 2026 में आप अपने पुराने कम्प्यूटर को किस तरीके से नया बना सकते हैं आप कुछ Free Tools और Smart Tips की मदद से अपने कंप्यूटर को फिर से नया और फ़ास्ट बना सकते हैं।
डेस्कटॉप वाले कम्प्यूटर से शुरू हुई मशीनिंंग की दुनिया में RAM से लेकर हार्ड डिस्क तक की क्षमता में बदलाव आ गया है। बदलती टेक्नोलॉजी के आगे आपका पुराना कम्प्यूटर स्लो काम करने के चलते बोर कर रहा है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि पुराना कम्प्यूटर रॉकेट की तरह किस तरीके से चलेगा। आपका घंटों का काम मिनटों में कैसे होगा। आपकी जेब पर पैसे का बोझ भी नहीं पड़ेगा।
Aadhaar App se hotel check-in अब QR से मिलेगा रुम
हमारे कोर्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
सिस्टम की ‘डीप क्लीनिंग’ करें (CCleaner)

अक्सर हमारे कंप्यूटर में ऐसी जंक (खाली फाइलें) फाइलें, पुराने ब्राउज़र कैशे और रजिस्ट्री एरर्स जमा हो जाते हैं जो हमें दिखाई नहीं देते, लेकिन सिस्टम को भारी बना देते हैं।
- कैसे करें: आप CCleaner (Free Version) का इस्तेमाल करें। यह टूल एक क्लिक में आपके सिस्टम के उन कोनों की सफाई करता है जहाँ आप मैन्युअल रूप से नहीं पहुँच सकते।
- फायदा: इससे आपकी डिस्क स्पेस खाली होती है और विंडोज का रिस्पांस टाइम बेहतर होता है।
स्टार्टअप ऐप्स को लगाम दें (Task Manager)

क्या आपका कम्प्यूटर चालू होने के साथ हैंग होने लग जाता है। इस का कारण वह है जो आपके कम्प्यूटर में पुराने एप्स हैं। जो कम्प्यूटर को पीछे की ओर ले जाते हैं। इससे आपका सिस्टम हैंग होने लगता है।
इस कारण समय बर्बाद होने के साथ काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब आप How to Speed Up Old Laptop/PC in 2026 (Advanced Tips) को समझें।
- कैसे करें: कीबोर्ड पर Ctrl + Shift + Esc दबाएं और ‘Startup Apps’ टैब में जाएं। यहाँ जो भी ऐप्स (जैसे Spotify, Cortana, या पुराने सॉफ्टवेयर) काम के नहीं हैं, उन्हें राइट-क्लिक करके ‘Disable’ कर दें।
- फायदा: इससे आपका पीसी 50% जल्दी बूट (On) होने लगेगा
सॉफ्टवेयर को जड़ से मिटाएं (Revo Uninstaller)

जब हम Control Panel से कोई APP हटाते हैं, तो उसकी कई फाइलें और फोल्डर्स कंप्यूटर में ही रह जाते हैं। यह कचरा धीरे-धीरे सिस्टम को स्लो कर देता है।
- टूल: Revo Uninstaller का उपयोग करें। यह न सिर्फ सॉफ्टवेयर को हटाता है, बल्कि उसके बाद एक Deep Scan करके बची-कुची रजिस्ट्री फाइल्स को भी साफ़ कर देता है।
पुराने ड्राइवर्स को करें अपडेट (Driver Booster)

जैसे पुरानी गाड़ी को सर्विस की जरूरत होती है, वैसे ही कंप्यूटर के हार्डवेयर को लेटेस्ट ड्राइवर्स की। पुराने ड्राइवर्स की वजह से अक्सर ब्लूटूथ, वाईफाई या ग्राफ़िक्स में दिक्कत आती है।
- समाधान: IObit Driver Booster एक बेहतरीन फ्री टूल है। यह खुद ही आपके कंप्यूटर के पुराने ड्राइवर्स को ढूंढता है और उन्हें एक क्लिक में अपडेट कर देता है।
मास्टर स्ट्रोक: HDD को कहें अलविदा, SSD अपनाएं

अगर आप आज भी पुरानी Hard Disk (HDD) का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सॉफ्टवेयर चाहे जितने डाल लें, स्पीड की एक सीमा होगी।
- प्रो टिप: सिर्फ ₹1500-2000 का निवेश करें और एक SATA SSD लगवाएं। अपनी विंडोज को इसमें शिफ्ट करें। यह आपके पुराने कंप्यूटर की स्पीड को रातों-रात 10 गुना बढ़ा देगा।
- यह आज के समय का सबसे सस्ता और सबसे असरदार अपग्रेड है।
- बोनस टिप: नया ‘लुक और फील’ सिर्फ स्पीड ही नहीं, कंप्यूटर का ‘लुक’ भी नया होना चाहिए। विंडोज सेटिंग्स में जाकर Dark Mode ऑन करें और एक बढ़िया हाई-डेफिनिशन वॉलपेपर लगाएं। इससे आपको अपने पुराने सिस्टम पर काम करने का एक नया अनुभव मिलेगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
नया कंप्यूटर खरीदना हमेशा समाधान नहीं होता, सही तरीके से पुराने सिस्टम को मेंटेन करना ही समझदारी है। ऊपर दिए गए टूल्स को आज़माएं और हमें कमेंट में बताएं कि आपके कंप्यूटर की स्पीड में कितना सुधार हुआ!
क्या आपको यह जानकारी पसंद आई? ऐसी ही और भी बेहतरीन कंप्यूटर टिप्स और ट्रिक्स के लिए My Big Guide को फॉलो करें और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें!
ज्यादात्तर यूजर्स पुराने कम्प्यूटर स्लो चलने को लेकर परेशान रहते है। इस बात को ध्यान में इस आर्टिकल को पूरे रिसर्च के साथ तैयार किया गया है। जिसमें How to Speed Up Old Laptop/PC in 2026 (Advanced Tips) के बारे में बताया गया है। ताकि आपको एकदम सही सटीक जानकारी मिल सके। ताकि आपका कामकाज आसान हो सके।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या CCleaner जैसे फ्री टूल्स इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
- जी हाँ, CCleaner और Revo Uninstaller जैसे टूल्स पूरी तरह सुरक्षित हैं और सालों से एक्सपर्ट्स द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हैं। बस ध्यान रखें कि इन्हें हमेशा इनकी Official Website से ही डाउनलोड करें।
क्या SSD लगवाने से मेरा डेटा डिलीट हो जाएगा?
- नहीं, अगर आप अपनी पुरानी हार्ड डिस्क को हटाकर SSD लगवाते हैं, तो आपको विंडोज और सॉफ्टवेयर फिर से इंस्टॉल करने होंगे। आप अपनी पुरानी हार्ड डिस्क को एक ‘External Drive’ की तरह इस्तेमाल करके अपना डेटा सुरक्षित रख सकते हैं या डेटा ‘Clone’ भी कर सकते हैं।
लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने के लिए कितनी RAM काफी है?
- आज के समय में (2026 में) विंडोज 10 या 11 को स्मूथ चलाने के लिए कम से कम 8GB RAM होना ज़रूरी है। अगर आप भारी वीडियो एडिटिंग या मल्टीटास्किंग करते हैं, तो 16GB एक बेहतर विकल्प होगा
क्या ‘सिस्टम रिसेट’ करने से कंप्यूटर की स्पीड बढ़ती है?
- हाँ, सिस्टम रिसेट करने से सारे सॉफ्टवेयर और सेटिंग्स नई जैसी हो जाती हैं, जिससे स्पीड में काफी सुधार आता है। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने ज़रूरी डेटा का Backup ज़रूर ले लें।
ड्राइवर अपडेटर (Driver Booster) का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए?
- पुराने ड्राइवर्स की वजह से अक्सर वाई-फाई, साउंड और डिस्प्ले में ‘Lags’ आते हैं। ड्राइवर अपडेटर इन कमियों को दूर कर आपके हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच के तालमेल को बेहतर बनाता है, जिससे ओवरऑल परफॉरमेंस बढ़ जाती है।