
यदि आपके पास महंगा स्मार्टफोन है। उसमें एचडी कैमरा है। अगर आप कभी धूप में या सूरज की रोशनी में फोटो खींचते हैं तो महंगा फोन होने के बाबजूद भी खींची गई फोटो की क्वालिटी अच्छी नहीं आती है। आज हम आपको LOFIC Technology के बारे में बताएंगे।
इस कारण कभी जरूरी फोटो भी बेकार हो जाती है। इसलिए आप टेंशन में आ जाते है। अब स्मार्टफोन कंपनियां यूजर्स को फोटो वीडियो की अच्छी क्वाल्टी देने के लिए LOFIC Technology का इस्तेमाल शुरु कर दिया है।
यह तकनीक पूरी तरह से सेंसर से लैस है। यह अपनी जरुरत के अनुसार फोटो को कैप्चर करने में मदद करेगी।
आप सूरज की ज्यादा रोशनी हो या फिर कम रोशनी हो इसके बाद आपके स्मार्टफोन का कैमरा फोटो व वीडियो की क्वाल्टी ऐसा खींचेगा जैसे की वास्तविक आंखों से देख रहे हों
स्मार्टफोन का प्रयोग दिन पर दिन बढ़ रहा है। यूजर्स जब फोन खरीदते हैं। उसमें स्टोरेज के अलावा कैमरे की क्वालटी पर ध्यान दिया जाता है।
कितना भी अच्छा स्मार्टफोन ले लें लेकिन उसमें कभी रोशनी कम ज्यादा के चलते फोटो खराब हो जाते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि LOFIC सिस्टम क्या है। इससे यूजर्स को क्या फायदा होगा। अभी यह प्रणाली महंगे फोन में है।
BHIM App Biometric Authentication: अब अंगूठा लगाने व चेहरा दिखाने पर होगा पेमेंट
हमारे कोर्स जानने के लिए यहां क्लिक करें:
LOFIC Technology (Lateral Overflow Integration Capacitor)

LOFIC Technology नई कैमरा तकनीक है। जिसका इस्तेमाल खासकर स्मार्टफोन कैमरा सेंसर में किया जा रहा है ताकि फोटो की क्वालिटी बेहतर हो सके।
इस तकनीक का मुख्य काम होता है कि जब बहुत ज्यादा रोशनी (high light) आती है, तो फोटो ओवरएक्सपोज़ (बहुत ज्यादा चमकीली) न हो।
इसके लिए सेंसर के अंदर एक खास कैपेसिटर लगाया जाता है जो अतिरिक्त लाइट (charge) को संभाल लेता है। इससे न तो हाइलाइट बर्न होंगे, न ही शैडो ब्लॉक होंगे।
LOFIC Technology : तकनीक से लैस होने पर महंगे होंगे स्मार्टफोन

साल 2026 अमेरिका में लगे टेक्नोलॉजी के मेले में कंपनियों ने अपने नए प्रोजेक्ट को लॉच किया। इसी के साथ अब स्मार्टफोन में अब तक अच्छी क्वालटी के कैमरे आ रहे थे।
कैमरा अपने तरीके से फोटो को मैनेज नहीं कर पाता था। इस कारण तेज रोशनी व अंधरे फोटो वीडियों की क्वाल्टी प्रभावित हो जाती थी।
अब मोबाइल कंपनियों ने LOFIC का इस्तेमाल शुरु कर दिया है। जब स्मार्टफोन इस तकनीक से लैस होंंगे तो कंपनियां इस सेंसर युक्त तकनीक के को बढ़ाने के साथ दामों में भी ईजाफा करेंगी। इसलिए यूजर्स को आने वाले समय में बढ़े हुए दामों में फोन
LOFIC से कैमरे में यह होंगे फायदे

LOFIC ( Lateral Overflow Integration Capacitor) इस तकनीक में आपको सबसे बड एक ही फोटो में अंधेरे और बहुत रोशनी वाले हिस्से दोनों अच्छे से कैप्चर हो जाते हैं। यानी HDR (High Dynamic Range) बेहतर हो जाता है।
इससे फोटो ज्यादा नेचुरल, डिटेल्ड और बैलेंस्ड दिखती है। खासकर जब आप सूरज की रोशनी या बैकग्राउंड लाइट में फोटो लेते हैं। LOFIC तकनीक की वजह से अब नए स्मार्टफोन कैमरे कम लाइट और ज्यादा लाइट दोनों परिस्थितियों में शानदार फोटो क्लिक कर पाते हैं।
इससे फोटो अच्छा आता है। इस कनीक का उपयोग भविष्य के प्रीमियम स्मार्टफोन (जैसे Xiaomi 17 Ultra, iPhone 17 सीरीज़) के कैमरों में किया जा रहा है।
- बेहतर फुल-वेल क्षमता (High Full-Well Capacity): यह पिक्सेल की संतृप्ति (saturation) क्षमता को बढ़ाता है।
- लो-लाइट और हाई-लाइट में बेहतरीन प्रदर्शन: यह तकनीक कम रोशनी में कम शोर (Low noise) के साथ अच्छी तस्वीर लेती है और साथ ही तेज रोशनी में भी संतुलन बनाए रखती है।
- एलईडी फ्लिकर में कमी (LED Flicker Mitigation): यह विशेष रूप से ऑटोमोटिव कैमरों के लिए बहुत फायदेमंद है।
- बेहतर कलर रिप्रोडक्शन (Better Color Reproduction): उच्च डायनेमिक रेंज के कारण, तेज रोशनी वाली स्थितियों में भी रंगों की सटीकता बनी रहती है।
निष्कर्ष(Conclusion)
मोबाइल में हर रोज हो रहे बदलाव के साथ कंपनियां भी अपने गैजेट्स में बदलाव कर रही है। आज के आर्टिकल में LOFIC ( Lateral Overflow Integration Capacitor) के बारे में बताया गया है।
इससे यूजर्स को क्या फायदा होगा। इस सेंसर युक्त सिस्टम के आने से यूजर्स को क्या क्या फायदा होगा। यह जानकारी पूरे रिसर्च के साथ तैयार की गई है। ताकि आप तक एकदम सही व सटीक जानकारी पहुंच सके।
