
आज के समय में हर जगह पहुंचना आसान हो गया है। हर जगह की लोकेशन Google पर है। Google Maps लोगों का साथी बन गया है। लोकेशन डालते ही पूरी दिशा आपकी स्क्रीन पर शो हो जाती है।
सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दबाब के चलते Google Maps लोगों का मददगार बन रहा है। Google Maps ऑनलाइन काम करता है। गांव देहात के अलावा विदेशी यात्राओं के दौरान इंटरनेट नहीं मिलता है।
इस दौरान Google Maps बंद हो जाता है। इसे लेकर आप टेंशन में आ जाते हैं। काफी लोगों को नहीं पता कि Google Maps Offline भी काम करता है। Google Maps बिना इंटरनेट के भी चलाया जा सकता है। आप आसानी से मंजिल तक पहुंच सकते हैं।
टेक्नोलॉजी दुनिया में भले ही इंटरनेट पानी की तरह मिल रहा है। बीते महीनों में बाहुबली सेटेलाइट लांच किया गया। इसके बाद कभी कभी इंटरनेट साथ छोड़ देता है। आज इस आर्टिकल में इंटरनेट न होने के बाद आप Google Maps की मदद से आसानी से कैसे मंजिल तक पहुंच सकते हैं।
UPI Payment Failed Solution बिना इंटरनेट UPI से ऐसे भेजें पैसे
हमारे कोर्स जानने के लिए यहां क्लिक करें:
सबसे पहले Google Maps APP डाउनलोड करें

Offline Maps केवल Google Maps एप में काम करते हैं। यह ध्यान रखें कि ब्राउजर पर नहीं। एंड्रॉइड और फोन में यह पहले से इस्टॉल होता है। यदि न हो तो यूजर्स एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। फिर लॉग इन करें।
इसके बाद जब आप ऐसी जगहों पर जाएं। जहां नेटवर्क न मिले, इंटरनेट महंगा हो या डाटा ऑफ करने की जरूरत पड़े तो पहले से Google Maps Offline डाउनलोड कर लें। यह तरीका सुरक्षित भी माना जाता है।
Google Maps कैसे डाउनलोड करें पूरा स्टेप

- फोन में Google Maps एप सर्च करें।
- ऊपर दाईं तरफ अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें।
- ऑफलाइन मैप्स विकल्प पर टैप करें।
- Select Your Own Map पर क्लिक करें।
- मैप में अपना जरूरी एरिया जूम इन/आउट कर सेलेक्ट करें।
- बसे नीचे Download पर प्रेस करें।
- डाउनलोड पूरा होने के बाद मैप इंटरनेट के बिना भी काम करेगा।
Offline Google Maps कैसे काम करता है

सबसे पहले App को खोलें। जहां जाना हैं। वहां की लोकेशन डालें। अगर वह जगह डाउनलोड किए गए एरिया के भीतर है, तो स्टेप बॉय स्टेप ड्राइविंग डायरेक्शन स्क्रीन पर मिल जाएगा। जिसकी मदद से आप आसानी दूरी तय कर सकेंगे।
Offline में ये फीचर्स नहीं होंगे उपलब्ध
ऑनलाइन सर्विस न होने के चलते लाइव ट्रैकिंंग डेटा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट, पैदल व साइकिल चलाने वाले डायरेक्शन के विकल्प बंद हो जाएंगे। इसके बावजूद ड्राइविंंग नेविगेशन पूरी तरह से काम करता है। इसलिए यात्रा के दौरान मुशिकलों से बचा जा सकता है।
Google Maps को करें अपडेट नहीं हो जाएगा एक्सपायर

यदि आप OfflineMaps गूगल मैप्स का प्रयोग कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि Google Maps Offline डाउनलोड है तो इस बात का ध्यान रखें।
यह Maps एक साल तक बैलेड होने के साथ काम करेगा। यदि आप इसे ऑनलाइन वाई-फाई से कनेक्क्ट कर अपडेट करते हैं तो आपको रास्ते में बनने वाले नए रोड, पेट्रोल पंप, अस्पताल आदि अपडेट होने के साथ आपके ऑफ लाइन मोड में सेव हो जाएगी। जिसकी मदद से आप आसानी से दूरी तय कर सकेंगे।
Google Maps के स्मार्ट फीचर्स और ट्रिक्स

- Google Maps: में कई एडवांस फीचर्स शामिल हो चुके हैं। जो यात्रा को आसान बना देते हैं।
- फोटो फर्स्ट सर्च रिजल्ट: आप किसी भी जगह की विजिट करने से पहले फोटो देख सकते हैं।
- Live View : यह फीचर आपके कैमरे की मदद से रियल-टाइम रास्ता दिखाता है। कैमरा ऑन करते ही स्क्रीन पर एरो और दिशा निर्देश दिखने लगते हैं।
- Ai आधारित ऑब्जक्ट पहचान: आपका कैमरा आपके आसापास की चीजों को पहचान कर उनका नाम और डिटेल बता सकता है।
- फ्लाइट ट्रैकिंंग टूल: Google Maps के जरिए फ्लाइट शेड्यूल देख सकते हैं।
निष्कर्ष:(Conclusion)
आज के समय में टेक्नोलॉजी जिस तरीके से लगातार बढ़ रही है। साथ ही लोगों की साथी भी बन रही है। लोग घूमने से लेकर होटल तक बुकिंंग में ऑनलाइन का सहारा ले रहे हैं।
काफी लोगों को यह नहीं पता कि गूगल मैप्स ऑफ लाइन भी काम करता है। आज के इस आर्टिकल में ऑफ लाइन गूगल मेंप्स के यूज के बारे में बताया गया है।
यह जानकारी पूरे रिसर्च के साथ तैयार की गई है। ताकि आप तक एकदम सही सटीक जानकारी पहुंच सके।