
आज कल लोग समय की बचत के लिए हवाई यात्रा को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हवाई यात्रा के दौरान काफी यात्रियों के साथ सामान खोने व बदलने के साथ गलत जगह पहुंचने की समस्या सामने आती है।
यदि आप हवाई यात्रा कर रहे हैं तो आपको सामान की बिल्कुल टेंशन लेने की जरुरत नहीं है, क्योंकि गूगल के द्वारा अपने फाइंड हब प्लेटफार्म में (Google Find Hub luggage tracking) फीचर शेयर जोड़ दिया है।
इस नए फीचर की मदद से एयरलाइन (Google Find Hub luggage tracking) से आपका खोया हुआ सामान कुछ समय में आपको वापस दिलाएगी। साथ ही आपको आपके फोन पर ट्रैकिंंग का अपडेट भी मिलेगा।
इसलिए आपको एयर लाइन से अपने सामान के बारे में पूछना भी नहीं पड़ेगा। आपका सामान मिलने के बाद ट्रैकिंंग का आप्शन अपने आप बंद हो जाएगा।
इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। साथ ही वह बिना टेंशन के सुगम यात्रा कर सकेंगे।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहे हैं। यदि आप हवाई यात्रा कर रहे हैं। यदि आपका सामान खो जाए तो आपको गूगल के नए फीचर फाइंड हब (Google Find Hub luggage tracking) प्लेटफार्म में हुए बदलाव के बारे में बताएंगे।
ताकि जरुरत पड़ने आप इस सिस्टम से जुड़ने के साथ किस तरीके से लाभ ले सकते हैं।
WhatsApp for Kids: छोटे बच्चे भी चलाएंगे व्हाट्सएप करेंगे चैटिंंग व कॉल
हमारे कोर्स जानने के लिए यहां क्लिक करें:
Google Find Hub luggage tracking इस तरह काम करेगा फाइंड हब सिस्टम

जब किसी यात्री का बैग खो जाता है, तो वह(Google Find Hub luggage tracking) फाइंड हब एप में जाकर कुछ आसान स्टेप्स के जरिए उसकी लोकेशन शेयर कर सकता है।
- फाइंड हब ऐप खोलें और अपने ट्रैकर से जुड़े बैग को चुनें।
- शेयर आइटम लोकेशन विकल्प पर टैप करें।
- फिर एप एक सुरक्षित और यूनिक लिंक तैयार करेगा।
- लिंक को एयरलाइन के लॉस्ट-बैगेज फाॅर्म, एप या वेबसाइट में साझा करें।
फाइंड हब सिस्टम से इस तरह करें सामान को ट्रैक

सबसे पहले आप यह ध्यान रखें कि आपके बैग में फाइंड हब ट्रैकर लगा होना चाहिए। यह ट्रैकर सिस्टम अभी कुछ कंपनियों के द्वारा बैग व सूटकेश में देना शुरु किया गया है। उसके बाद यह देखें कि एयरलाइन फाइंड हब सिस्टम को सपोर्ट करती हो।
किन एयर लाइंस में आपको मिलेगी ये सुविधा

गूगल ने कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस में जैसे एयर इंडिया, एजेट, चाइना एयर लाइन, लुफ्थांसा ग्रुप (लुफ्थांसा, ऑस्ट्रियन एयरलाइंस, ब्रुसेल्स एयरलाइंस, स्विस), सऊदी अरब, स्कैंडिनेवियन एयर लाइंस और टर्किश एयरलाइंस के साथ इस फीचर को जोड़ने के लिए साझेदारी की है। इसके अलावा अन्य एयर लाइन में भी इस सुविधा के जल्द शुरु करने की संभावना। फीचर वर्ल्डट्रेसर और नेटट्रेसर जैसे बैगेज ट्रैकिंग सिस्टम के साथ भी काम करता है। दुनिया के काफी एयरपोर्ट और एयरलाइंस में इस्तेमाल होते हैं।
क्या यह यात्रा के सामान के लिए सुरक्षित है?

Google Find Hub luggage tracking के दोरान फाइंड हब सिस्टम को सुरक्षित माना जा रहा है। गूगल का कहना है कि फीचर को बनाते हुए यात्रियों की प्राइवेसी का सबसे ज्यादा ध्यान रखा गया है।
- एन्क्रिप्टेड लोकेशन डेटा: लोकेशन जानकारी सुरक्षित रूप से एन्क्रिप्टेड रहती है।
- यूजर कंट्रोल: लिंक केवल वही व्यक्ति शेयर करता है जिसे वह अनुमति देना चाहता है।
- ऑटो एक्सपायरी: शेयर किया गया लिंक लगभग 7 दिनों बाद अपने-आप बंद हो जाता है।
- ऑटो स्टॉप: जैसे ही फोन को पता चलता है कि बैग यूजर के पास वापस आ गया है, लोकेशन शेयरिंग बंद हो जाती है।
क्याें जरूरी है यह फीचर?

हर साल हजारों की संख्या में लोग हवाई यात्रा करते हैं। इस दौरान यात्रियों का सामान बदलने व खो जाने की समस्या सामने आती हैं। सामान के खाेने के बाद यात्री एयरलाइन के भेरोसे रहता था।
एयरलाइन अपडेट करती थी। इस कारण यात्रियों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। अब नए फीचर के आने से आप एयर लाइन की साइट पर लिंक शेयर करते हैं।
इसी के साथ लोकेशन ट्रैस करने की शुरुआत होगी। आपका सामान कुछ समय में आपके पास पहुंच जाएगा। इसलिए यह सिस्टम यात्रियों को फायदा पहुंचाएगा। यात्रियों की मानें तो यह फीचर भवष्यि में स्मार्ट लगेज ट्रैकिंंग को मजबूत बनाएगा।
निष्कर्ष(conclusion)
हवाई यात्रा मेें सामान खाेने व सामान बदलने की बातें आम है। इस कारण यात्रियों को मुशिकलों का सामना करना पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए गूगल की ओर से(फाइंड हब में नया फीचर शेयर जोड़ा गया है।
जिसकी मदद से आप अपने सामान को आसानी से तलाश सकेंगे। यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह आर्टिकल तैयार किया गया है।
यह जानकारी पूरे रिसर्च के बाद तैयार की गई है। ताकि आप तक एकदम सही व सटीक जानकारी पहुंच सकें।
