Chat Without WhatsApp Download: ब‍िना डाउनलोड होगी व्‍हाट्सएप चैट

Chat without WhatsApp download: ब‍िना डाउनलोड होगी व्‍हाट्सएप चैट
Chat without WhatsApp download

आज के समय में लोगों में सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म का क्रेज द‍िन पर द‍िन बढ़ रहा है। वहीं मेटा कंपनी के द्वारा समय के साथ बदलाव क‍िए जा रहे हैं।

मेटा का WhatsApp प्‍लेटफार्म लोगों की दिनचर्या में शाम‍िल होने के साथ कामों को असान बना रहा है। काफी लोग ऐसे हैं जो WhatsApp का इस्‍तेमाल नहीं करते हैं।

उन लोगों के ल‍िए खुशखबरी है क‍ि वह Chat without WhatsApp download की मदद से अपने दोस्‍तों से मैसेज के जर‍िए चै‍ट कर सकेंगे। मेटा के द्वारा Guest Chat फीचर की टेस्‍ट‍िंग के साथ जल्‍द यह सुव‍िधा आम यूजर्स के ल‍िए शुरु होगी।

ज‍िसकी मदद से आप ब‍िना WhatsApp download कर चैट की सेवाओं का लाभ लें सकेंगे।

भले ही यूजर्स के द्वारा एंड्रॉयड फोन का प्रयोग क‍िया जा रहा है, लेक‍िन काफी लोग ऐसे हैं जो साइबर ठगी व अन्‍य कारणों के चलते WhatsApp का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं।

इस कारण व चैट की दुन‍िया से आज भी दूर हैं। जी हां दोस्‍तों आज के आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहे हैं क‍ि ब‍िना WhatsApp download क‍िए।

आप क‍िस तरीके से अपने दोस्‍तों से चैट कर सकते हैं। इस नए फीचर से आप अपने आप को सुरक्ष‍ित महसूस करेंगे।

Passphrase for strong password: पासवर्ड याद रखने का झंझट खत्‍म बनाएं बड़ा

हमारे कोर्स जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें:

Guest Chat कैसे काम करेगा

Guest Chat कैसे काम करेगा Chat without WhatsApp download

आपके मन में एक सवाल होगा क‍ि ब‍िना डाउनलोड के WhatsApp कैसे काम करेगा। इसका सबसे सरल तरीका है। आप आसानी से चैट कर सकेंगे।

  • इनवाइट लिंक: व्हाट्सएप यूजर एप के इनवाइट के साथ फ्रेंड सेक्शन में जाएंगे। वहां एक खास लिंक जनरेट करेगा।
  • शेयरिंग: इस लिंक को एसएमएस, ईमेल या किसी अन्य एप के जरिए भेजा जा सकता है।
  • बिना रजिस्ट्रेशन एंट्री: जैसे ही सामने वाला व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करेगा, उसके ब्राउजर पर व्हाट्सएप वेब का एक सेशन खुल जाएगा।
  • उसे बस अपना नाम, जो गेस्ट के रूप में डालना होगा और कुछ शर्तें माननी होंगी।

क्‍या ब‍िना डाउनलोड के WhatsApp सुरक्ष‍ित है

क्‍या ब‍िना डाउनलोड के WhatsApp सुरक्ष‍ित है Chat without WhatsApp download

समय के साथ साइबर फ्रॉड के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लोगों के मन में एक सवाल है क‍ि क्‍या ये सुरक्ष‍ित है। सबसे बड़ी बात यह है कि ये गेस्ट चैट्स भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी। WhatsApp वेब एक यूनिक आईडी जनरेट करेगा।

जिसमें बातचीत को सुरक्षित रखा जायेगा । आप इस बात का ध्‍यान रखें क‍ि सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी है कि आप लिंक सिर्फ उन्हीं को भेजें जिनसे आप बात करना चाहते हैं। क्योंकि जिसके पास लिंक होगा वो चैट में घुस सकता है।

ब‍िना डाउनलोड चैट में शर्तो का करना होगा पालन

ब‍िना डाउनलोड चैट में शर्तो का करना होगा पालन Chat without WhatsApp download

मेटा के गेस्ट फीचर में सुव‍िधाओं के साथ शर्तो का भी पालन करना होगा। मेटा के Guest Chat फीचर को यूज करने पर कुछ पाबंदियां भी लगाई हैंं।

Chat without WhatsApp download इन बातों का रखें ध्‍यान

  • अस्थायी चैट: यह बातचीत स्थायी नहीं होगी
  • 10 दिनों तक कोई हलचल न होने पर चैट अपने आप खत्म हो जाएगी।
  • मेटा के द्वारा गेस्‍ट फीचर में शुरुआत में कुछ ही सुव‍िधाएं दी जाएंगी।
  • फिलहाल गेस्ट चैट्स में ग्रुप चैट, वॉयस मैसेज, फाइल शेयरिंग, स्टिकर और वॉयस या वीडियो कॉल की सुविधा नहीं मिलेगी।
  • यह मुख्य रूप से टेक्स्ट आधारित बातचीत के लिए डिजाइन किया गया है।

कुछ समय बाद सभी के ल‍िए होगी सुव‍िधा

कुछ समय बाद सभी के ल‍िए होगी सुव‍िधा Chat without WhatsApp download

वर्तमान में यूजर्स के द्वारा WhatsApp का बड़ी संख्‍या में प्रयोग क‍िया जा रहा है। इस बात को ध्‍यान में रखते हुए मेटा चाहता है। कि लोग कम से कम एक बार गेस्ट के तौर पर WhatsApp का अनुभव लें।

फिलहाल यह फीचर IOS, Android और Web के कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। जल्द ही इसे ग्लोबल लेवल पर रोलआउट किया जा सकता है। ज‍िससे आम यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकेंगे।

न‍िष्‍कर्ष(Conclusion)

आज के समय में WhatsApp का प्रयोग बढ़ गया है। यूजर्स के द्वारा चैट से लेकर फोटा वीड‍ियों सेंड करने में व्‍हाट्सएप की मदद ली जा रही है।

आज के समय में काफी लोग ऐसे हैं जो Android फोन चलाते हैं, लेक‍िन क‍िन्‍ही कारणों के चलते वह व्‍हाट्सएप का प्रयोग नहीं कर रहे है।

अब वह इस तरीके से Guest Chat फीचर का उपयोग कर ब‍िना डाउनलोड कर WhatsApp का प्रयोग कर सकेंगे। इस आर्टिकल को पूरे र‍िसर्च के साथ तैयार क‍िया गया है। ताक‍ि आप तक एकदम सही सटीक जानकारी पहुंच सके।

Leave a Comment

Close Subscribe Card

Main Menu

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology

Subscribe Newsletter