BHIM App Biometric Authentication: अब अंगूठा लगाने व चेहरा द‍िखाने पर होगा पेमेंट

BHIM App Biometric Authentication: अब अंगूठा लगाने व चेहरा द‍िखाने पर होगा पेमेंट

पहले लोगों को नकदी के ल‍िए बैंक व एटीमए की लाइन में लगना पड़ता था। अब कोव‍िड के बाद से लोगों का ऑनलाइन ट्रांजेंशन की ओर रुख बढ़ा है। ज्‍यादतर लोगों के द्वारा अब पेमेंट के ल‍िए UPI का सहारा ल‍िया जा रहा है। आज आपको BHIM App Biometric Authentication के बारे में बताएंगे।

इसी को दखते हुए नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने BHIM एप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर में यूजर्स को पेमेंट के दौरान प‍िन डालने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

यूजर्स फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन की मदद से पेमेंट कर सकेंगे। इससे प‍िन लीक हेाने का खतरा भी कम होगा। यूजर्स अपने आप को सुरक्ष‍ित महसूस करेंगे।

समय के साथ टेक्‍नोलॉजी की दुन‍िया में बदलाव हो रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको BHIM App Biometric Authentication फीचर के बारे में बताएंगे। यह फीचर आप क‍िस तरीके से प्रयोग कर सकते हैं। क‍िस तरीके से पेमेंट ट्रांसफर्र कर सकेंगे।

WhatsApp par Instagram Reels : बचेगा समय बढ़ेगा मनोरंजन जानें ट्र‍िक

हमारे कोर्स जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें:

BHIM App Biometric Authentication: प‍िन नहीं पेमेंट पर लगाना होगा अंगूठा व फेस रिकग्निशन

अब प‍िन नहीं छोटो पेमेंट पर लगाना होगा अंगूठा व फेस रिकग्निशन

द‍िन पर द‍िन साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलो को लेकर कॉर्पोरेशन के द्वारा UPI पेमेंट में सतकर्ता बरती जा रही है। ताक‍ि यूजर्स सुरक्ष‍ित महसूस कर सके।

इसी क्रम में नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने BHIM एप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अब 5000 रुपये तक का भुगतान फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से कर सकते हैं।

यह सुविधा उन स्मार्टफोन्स पर काम करेगी। जिनमें बायोमेट्रिक सपोर्ट मौजूद है। ज‍िन फोन में फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक फीचर है।

इस नई सुव‍िधा के तहत छोटे ट्रांजैक्शन के लिए अब UPI पिन डालने की जरूरत नहीं होगी। यद‍ि आप कोई बड़ा पेमेंट कर रहे हैं तो आपको प‍िन (शेयर) डालना होगा।

BHIM App: किन यूजर्स को म‍िलेगी यह सुव‍िधा ?

BHIM App: किन यूजर्स को म‍िलेगी यह सुव‍िधा ?

यह सुव‍िधा सभी एंड्रॉयड (Android) और आईफोन (iOS) यूजर्स के लिए उपलब्ध है। जिनके स्मार्टफोन में बायोमेट्रिक सपोर्ट जैसे फिंगरप्रिंट सेंसर या फेस अनलॉक मौजूद है।

आप इसका इस्तेमाल पेमेंट भेजने व दुकान पर QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन शॉपिंग आसानी से कर सकते हैं।

BHIM App Biometric Authentication: पिन शेयरिंग के खतरे से मिलेगी मुक्ति

BHIM App Biometric Authentication: पिन शेयरिंग के खतरे से मिलेगी मुक्ति

अब तक पेमेंट करने के ल‍िए यूजर्स को पहले QR को स्‍कैन करना होता है। उसके बाद यूजर्स प‍िन डालते हैं। तब जाकर पेमेंट होता है। अब नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने BHIM एप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉच कर प‍िन शेयर के खतरे से मुक्‍त‍ि म‍िलेगी।

यह फीचर्स यूजर्स को सुव‍िधा देगा। इस फीचर से पेमेंट फेल होने श‍िकायतों में कमी आएंगी। कंपनी का कहना है कि यह फीचर न केवल सुविधाजनक है।

बल्कि अधिक सुरक्षित भी है। चूंकि फिंगरप्रिंट और फेस डेटा हर इंसान का अलग होता है और यह आपके फोन के भीतर ही सुरक्षित (Local Storage) रहता है।

इसलिए पिन चोरी होने या किसी और के द्वारा देख लिए जाने का डर भी खत्म हो जाता है। इससे आए द‍िन होने वाली ठगी पर रोक लगेगी।

BHIM एप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर ऐसे करें एक्टिवेट

BHIM एप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर  ऐसे करें एक्टिवेट
  • इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको ये आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
  • अपने BHIM एप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें।
  • एप खोलें और अपनी प्रोफाइल सेटिंग्स में जाएं।
  • वहां आपको ‘बायोमेट्रिक ट्रांजैक्शन’ को इनेबल करने का विकल्प मिलेगा।
  • अपने बैंक अकाउंट के साथ इसे लिंक करें और बस, आपका काम हो गया।

न‍िष्‍कर्ष(Conclusion)

समय के साथ ड‍िज‍िटल लेन देन बढ़ा है। यूपीआई पेमेंट से लेकर ब‍िजली ब‍िल जमा के साथ रोजमर्रा के कामों के चलते द‍िनचर्या में शाम‍िल हो गया है।

अब नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने BHIM एप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉच क‍िया है। इस फीचर में पेमेंट ट्रांसफर्र के ल‍िए प‍िन नहीं डालना होगा। इससे यूजर्स को राहत मिलेगी।

यह जानकारी पूरे र‍िसर्च के साथ तैयार की गई है। ताक‍ि आप तक एकदम सही व सटीक जानकारी पहुंच सके।

1 thought on “BHIM App Biometric Authentication: अब अंगूठा लगाने व चेहरा द‍िखाने पर होगा पेमेंट”

Leave a Comment

Close Subscribe Card

Main Menu

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology

Subscribe Newsletter