
यदि आप घर से बाहर जा रहे हैं तो आपको होटल में कमरा लेने के लिए आधार कार्ड साथ लेकर चलने का झंझट खत्म हो गया है। अब UIDAI आधार में नए अपडेट्स के साथ आवेदकों को राहत देने में जुटा हुआ है।
बीते दिनों Uidai Aadhaar App में शुभंकर को जोड़ा गया। अब हाल में आधार कार्ड को और सुरक्षित करने के लिए नया UIDAI ने अपडेट्स किया है।
होटल में कमरा लेने के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं पडे़गी। नए अपडेट्स में आवेदक QR कोड को दिखाएंगे। इसी से आपकी पुष्टी (सत्यापन) होगी।
जिससे आप आसानी से कमरे में एंटर हो सकेंगे। इस नए अपडेट्स से साइबर ठगी पर काफी हद तक रोक लगेगी। आधार कार्ड आवेदक अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे।
दोस्तों आधार एक जरुरी दस्तवेज की सूची में शामिल हो गया है। आधार से आपका बैंक एकाउंट व अन्य जानकारियां जुड़ी हुई है।
आज के आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि Aadhaar App se hotel check-in कैसे कर सकते हैं। नए अपडेट्स में किस तरीके इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
UIDAI उदय शुभंकर: घर बैठे आधार अपडेट करें | नया चैटबॉट 2026
हमारे कोर्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
आधार के नम्बर से होगा फेस ऑथेंटिकेशन जारी होगा QR

सबसे पहले आप प्ले स्टोर में जाएं Udai आधार APP डाउन लोड करें। इसके बाद APP खुल जाएगा। उसमें Aadhaar नम्बर डालना होगा। इसके बाद साइट पर आधार ऑथेटिकेेशन की प्रक्रिया होगी।
फेस वेरीफेकेेशन होते ही APP के द्वारा QR कोड जनरेट किया जाएगा। इसके बाद आप होटल के रिसेप्शन पर QR को स्कैन करते ही सिस्टम आपकी पहचान की पुष्टी करेगा।
इसी तरह आप बिना आधार कार्ड के मिनटों में Aadhaar App se hotel check-inकी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
Uidai Aadhaar App इस तरह करें इस्तेमाल

पुराना Aadhaar कार्ड भी अब डिजिटल की दुनिया में हाइटेक हो गया है। साइबर ठगी को रोकने के साथ QR से आपकी पुष्टी होगी। इसके लिए Udai एक सरल तरीका निकाला है। जिससे आप आसानी से Aadhaar App se hotel check-in इस तरह कर सकेंगे।
- सबसे पहले फोन में Uidai Aadhaar App डाउन लोड करें। यह एक Google Play Store पर उपलब्ध है।
- एप को खोलन के बाद उसमें अपना आधार नम्बर डालें।
- इसके बाद एप आपसे फेस ऑथेंटिकेशन करने के लिए कहेगा।
- फोन के फ्रंट कैमरे में अपना चेहरा स्कैन करें।
- वेरीफिकेशन पूरा होने के बाद QR कोड को जनरेट करेगा।
- होटल के रिसेप्शन में QR को स्कैन किया जाएगा।
- सिस्टम तुंरत आपकी पहचान की पुष्टी करेगा इसी के साथ hotel check-in की प्रक्रिया पूरी होगी।
- इस बात का ध्यान रखें कि यह प्रक्रिया डिजिटल तरीके से होगी। इसमें किसी भी तरह की फोटो कॉपी व कार्ड दिखाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
नया अपडेट्स यात्रियों के लिए बनेगा मददगार

आधार कार्ड की नई सुविधा में सबसे बड़ा फायदा यात्रियों का होगा। नए अपडेट में यात्रियों को पहचान पत्र व आधार फोटो कापी देने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी। होटल में यात्रियों का चेक इन भी जल्दी हो जाएगा। इससे यात्रियों की सुरक्षा व गोपनीयता के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है।
जब होटल वाले फोटो कापी लेते हैं तो कई बार स्पष्ट नहीं होता है उस दस्तावेज का बाद में क्या होता है।
डेटा प्राइवेसी का सबसे अच्छा समाधान

UIDAI का कहना है कि QR कोड आधारित यह प्रणाली प्राइवेसी फोकस्ड डेटा शेयरिंंग पर आधारित है। इसका मतलब यह है कि होटल को सिर्फ वहीं जानकारी मिलेगी जो पहचान सत्यापन के लिए जरुरी है।
पूरे आधार कार्ड की फोटो कापी होटल के पास नहीं होगी। इससे यात्रियों की निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।
यात्रा से पहले एप सेट करना क्यों बेहतर

यदि आप यात्रा पर जा रहे हैं तो सबसे पहले Aadhaar APP को डाउन लोड करें। उसके बाद उसमें अपनी जानकारी सेट कर दें।
कई बार होटल के रिसेप्शन पर पहुंचकर एप डाउनलोड करना या जानकारी सेट करने में समय लगेगा। जिससे असुविधा हो सकती है। इसलिए पहले तैयारी कर लेने से Aadhaar App se hotel check-in की पूरी प्रकिया आसान हो जाएगी।
डिजिटल की दिशा में आधार का नया कदम

Aadhar App के जरिए होटल चेक इन की यह सुविधा भारतमें डिजिटल पहचान प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में एक अच्छा कदम है। इससे यात्रियों को कागजी दस्तावेज रखने की जरुरत कम होगी। पहचान सत्यापन की प्रकिया आसान होगी। कुल मिलाकर यह यात्रियों के लिए सुविधा और सुरक्षा के साथ डिजिटल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
निष्कर्ष(Conclusion)
अब तक लोग आधार कार्ड की गोपनीयता को लेकर परेशान रहते हैं। आज के आर्टिकल में आधार कार्ड को लेकर अपडेट्स को लेकर नई जानकारी दी गई है।
आप बिना Aadhaar होटल में चेक इन कैसे करें। QR कोड किस तरीके से लोड करने के साथ आप होटल के रूम में चेक इन हो सकते हैं। यह जानकारी मेरे द्वारा पूरे रिसर्च के बाद दी गई है। ताकि आप तकएक दम सही व सटीक जानकारी पहुंच सके।