
UPI Payment Failed Solution : पहले बैंकों में नकदी के लिए काफी लंबी लाइन लगती थी। कोविड के बाद से ऑनलाइन लेनदेन का क्रेज बढ़ा है। आज के समय में ज्यादातर लोग Upi की मदद से भुगतान कर रहे हैं। समय के साथ डिजिटल लेनदेने में ईजाफा हुआ है।
इस सिस्टम से बैंक में लंबी लाइन में कमी आई है। आज दस रुपये से लेकर हजारों रुपये का भुगतान Upi की मदद से किया जा रहा है। बैंक का सर्वर ओवर लोड होने के चलते कभी कभी काम नहीं करता है।
या फिर इंटरनेट न होने ने के चलते नकदी ट्रांसफर नहीं कर पाते हैं। जैसे दस रुपये के गोलगप्पे खाने के बाद पेमेंट करते समय मोबाइल में गोल गोला घूम रहा है। Processing या Server Unavailable लिखा आता है। इस कारण UPI Payment धारक को शर्म का सामना करना पड़ता है। UPI Payment Failed Solution अब आपको इसे लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं है।
हाल ही में भारत में कई बार UPI का सर्वर डाउन हुआ था। काफी लोगों के पेमेंट अटक गए थे। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसा जुगाड़ बताने जा रहे हैं (Official Method) आप बिना इंटरनेट या बैंक सर्वर डाउन होने पर भी पैसा यानी नकदी ट्रांसफर कर सकेंगे।
सवाल जो अक्सर पूछे जाते हैं (FAQs)

आर्टिकल की गहराई में जाने से पहले, उन ज़रूरी सवालों के जवाब जान लेते हैं जो अक्सर ऐसी स्थिति में हमारे दिमाग में आते हैं।
- UPI बार-बार फेल क्यों होता है ?
उत्तर: अक्सर जब एक साथ करोड़ों लोग पेमेंट कर रहे होते हैं, तो बैंक का सर्वर (कम्प्यूटर सिस्टम) लोड नहीं उठा पाता और ‘बैठ’ जाता है। इसे ही सर्वर डाउन होना कहते हैं।
- क्या बिना इंटरनेट के भी UPI से पैसा भेजा जा सकता है ?
उत्तर: बिल्कुल! भारत सरकार की एक सेवा है *99# (USSD Service), जिससे आप बिना इंटरनेट, सिर्फ नंबर डायल करके पैसे भेज सकते हैं।
- अगर पेमेंट फेल हो जाए और खाते से पैसे कट जाएं, तो क्या करें ?
उत्तर: घबराएं नहीं। आमतौर पर 24 से 48 घंटे में पैसा वापस आ जाता है। अगर न आए, तो आप अपने UPI ऐप में ‘Raise Dispute’ कर सकते हैं।
- ये UPI Lite क्या बला है?ये UPI Lite क्या बला है ?
उत्तर: ये आपके वॉलेट जैसा है। इसमें आप 2000 रुपये तक रख सकते हैं और बिना पिन डाले 500 रुपये तक की पेमेंट कर सकते हैं। ये सर्वर डाउन होने पर भी काम करता है।
- क्या कीपैड वाले (बटन वाले) फोन से भी पैसा भेजा जा सकता है ?
उत्तर:सौ प्रतिशत! *99# वाली सर्विस बटन वाले फोन और स्मार्टफोन दोनों पर काम करती है।
यह भी पढें: Google AI Gmail Mode: समझेगा आपकी हर जरुरत करेगा पूरा।
हमारे कोर्स की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
आखिर ये UPI काम कैसे करता है

UPI Payment Failed Solution: कुछ साल पहले लोग बैंक की लाइन में लगकर फार्म भरकर नकदी जमा व निकासी का काम करते थे। यह सिस्टम ऑफलाइन की श्रेणी में आता था। UPI (Unified Payments Interface) को आप एक डिजिटल लिफाफा समझ लीजिए।
लोगों को राहत देने के लिए UPI ने आपके बैंक अकाउंट को आपके मोबाइल नंबर से जोड़ दिया। आप सबसे पहले फोन में जाएंगे। वहां Upi खुलने के साथ बिजली बिल जमा से लेकर नकदी ट्रांसफर आदि आप्शन दिखेंगे। इन पर क्लिक करने के साथ आप पासवर्ड की मदद से बिना भागदौड़ के पेमेंट कर सकते हैं।
- पहचान (Identity): आपकी UPI ID (जैसे mobile@upi) आपके बैंक खाते का एक मास्क है। आपको किसी को अपना अकाउंट नंबर बताने की ज़रूरत नहीं।
- कनेक्शन: जब आप किसी का QR कोड स्कैन करते हैं, तो आपका ऐप (GPay, PhonePe) सामने वाले के बैंक से पूछता है, भाई, ये आदमी पैसा लेना चाहता है, भेज दूँ।
- सिक्योरिटी: फिर आप अपना 4 या 6 अंकों का PIN डालते हैं। ये आपके डिजिटल हस्ताक्षर (Signature) जैसा है।
- ट्रांसफर: बस पलक झपकते ही पैसा आपके बैंक से निकलकर सीधे दुकानदार के बैंक में। बीच में कोई वॉलेट नहीं, कोई झंझट नहीं।
- परेशानी: दिक्कत तब आती है जब बैंक का सर्वर ‘लंच ब्रेक’ पर चला जाता है। UPI Payment Failed Solution तब काम आता है हमारा अगला तरीका।दिक्कत तब आती है जब बैंक का सर्वर ‘लंच ब्रेक’ पर चला जाता है। तब काम आता है हमारा अगला तरीका।
इंटरनेट नहीं? सर्वर डाउन? कोई बात नहीं यूज़ करें *99# का जादुई कोड

UPI Payment Failed Solution: आपके मोबाइल में इंटरनेट की दिक्कत है या फिर बैंक का सर्वर डाउन चल रहा है। उस समय पर आप परेशान न हों। उस समय आप इस ट्रिक को अपना सकते हैं। ये सर्विस NPCI (National Payments Corporation of India) ने शुरू की है और इसे USSD सर्विस कहते हैं। इसे सेटअप करना बहुत आसान है –
बस नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें।
UPI Payment Failed Solution सर्विस को एक्टिवेट करना (सिर्फ पहली बार)
- अपने फोन (जिसमें बैंक से लिंक सिम हो) से डायल करें: *99#
- स्क्रीन पर एक पॉप-अप आएगा। वहां अपनी भाषा चुनें (जैसे Hindi या English)।
- अब अपने बैंक का नाम या IFSC कोड के पहले 4 अक्षर डालें (जैसे SBI, HDFC)
- अब आपको अपने डेबिट कार्ड (ATM कार्ड) के आखिरी 6 अंक और एक्सपायरी डेट डालनी होगी।
- बस! आपका ऑफलाइन UPI चालू हो गया
UPI Payment Failed Solution बिना इंटरनेट UPI से ऐसे भेजें पैसे (जब नेट न चल रहा हो)

UPI Payment Failed Solution आप किसी दुकान पर समान लेने के बाद पेमेंंट करने के लिए खड़े हैं।
- उसी समय पर फोन से सीधे डायल करें *99# डायल आपके सामने एक मेन्यू खुलेगा।
- वहां Send Money का आप्शन चुनें।
- अब जिसे पैसे भेजने हैं, उसका मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक अकाउंट नंबर डालें।
- जितने पैसे भेजने हैं (Amount) वो लिखें। जितने पैसे भेजने हैं (Amount) वो लिखें।
- अपना UPI PIN डालें (वही पिन जो आप GPay/PhonePe पर यूज़ करते हैं)।
- सेंड (Send) दबाएं। लो जी! हो गया पेमेंट।
- बिना इंटरनेट, बिना किसी ऐप के। सामने वाले के पास पैसा पहुँच जाएगा और आपको मैसेज आ जाएगा। है न कमाल का जुगाड़? नोट इस सर्विस के लिए टेलीकॉम कंपनियां (Jio, Airtel आदि) बहुत छोटा सा चार्ज (50 पैसे या 1 रुपया प्रति ट्रांजेक्शन) ले सकती हैं, लेकिन इज़्ज़त बचने की कीमत इससे कहीं ज्यादा है।
UPI Lite (छोटे पेमेंट्स का सुपर हीरो)

आपके फोन में इंटरनेट है। UPI सर्वर डाउन चल रहा है। आप बार बार ट्राई कर रहे हैं। बैंक का सर्वर फेल आ रहा है। UPI Lite आपका सबसे अच्छा दोस्त है।
UPI Lite क्या है?
आप घर से निकलते वक्त अपनी जेब में कुछ नकद (Cash) रखते हैं ताकि छोटे-मोटे खर्चों के लिए बार-बार ATM न जाना पड़े। UPI Lite बिल्कुल वही जेब है। यह एक On-Device Wallet है। इसमें आप बैंक से एक बार में पैसे (अधिकतम दो हजार रुपये) डाल लेते हैं।
फायदा क्या है:
UPI Payment Failed Solution:आप UPI Lite से पेमेंट करते हैं (जैसे 10 रुपये की चाय या 50 रुपये के गोलगप्पे) तो ये बार-बार बैंक के सर्वर को परेशान नहीं करता। ये सीधे आपके वॉलेट से पेमेंट कर देता है।
इसलिए भले ही बैंक का सर्वर डाउन हो आपकी पेमेंट नहीं रुकेगी और हाँ पांच सौ रुपये तक की पेमेंट के लिए आपको PIN डालने की भी ज़रूरत नहीं होती।
बस स्कैन करो और पेमेंट डन यानी भुगतान हो गया।आप UPI Lite से पेमेंट करते हैं (जैसे 10 रुपये की चाय या 50 रुपये के पकौड़े), तो बार-बार बैंक के सर्वर को परेशान नहीं करेगा।
सुरक्षा के तीन सुनहरे नियम (Golden Rules)

- हम पैसों की बात कर रहे हैं, तो सुरक्षा बहुत ज़रूरी है। My Big Guide अपने पाठकों को हमेशा सतर्क रहने की सलाह देता है।
- PIN सिर्फ पैसे ‘देने’ के लिए होता है: याद रखिये, अगर कोई आपको कहे कि “इस QR कोड को स्कैन करो और PIN डालो, आपको पैसे मिलेंगे”—तो वो 100% फ्रॉड है। पिन डालने से पैसा कटता है, आता नहीं है।
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें: “आपका 2000 का कैशबैक पेंडिंग है”—ऐसे मैसेज सिर्फ आपको लूटने के लिए आते हैं।
- अपना मोबाइल किसी अनजान को न दें: *99# सर्विस बिना इंटरनेट के चलती है, इसलिए अगर आपका फोन किसी गलत हाथ में लग गया, तो वो इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, टेक्नोलॉजी बहुत अच्छी चीज़ है, लेकिन कभी-कभी ये धोखा दे जाती है। ऐसे में हमें थोड़ा स्मार्ट बनना पड़ेगा।
- अगली बार जब आप घर से बाहर निकलें, तो तीन चीज़ें याद रखें:
- अपने फ़ोन में UPI Lite एक्टिवेट कर लें (छोटे खर्चों के लिए)। 99# सर्विस को एक बार ट्राई करके देख लें (मुश्किल वक्त के लिए)
- सबसे ज़रूरी— जेब में 100-200 रुपये नकद (Cash) भी रखें।
- कैश कभी Server Down” नहीं होता!
उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और अब आप पेमेंट अटकने पर घबराएंगे नहीं। इस जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें, क्या पता कब किसके काम आ जाए उम्मीद है। यह आर्टिकल मैने पूरे रिसर्च के साथ तैयार किया है। ताकि आप लोगोें को एकदम सही व सटीक जानकारी मिल सके।
