Microsoft Silica क्या है10,000 साल तक डेटा सुरक्षित रखने की नई तकनीक

Microsoft Silica: साल दर साल तकनीकी के क्षेत्र में टेक कंपन‍ियां नई क्रांत‍ि ला रही है। इंड‍िया में लगे टेक कंपन‍ियों के शो में एआई के साथ नई तकनीक को व‍िकस‍ित करने के साथ कंपन‍ियों ने उपकरण लांच क‍िए।

इसी बीच माइक्रोसॉफ्ट ने ड‍िज‍िटल की दुन‍िया में डेटा सुरक्ष‍ित रखने की टेंशन को पूरी तरह खत्‍म कर द‍िया है। दस हजार साल तक डेटा को सुरक्ष‍ित रखने के ल‍िए नई पहल शुरु की है।

माइक्रोसॉफ्ट के प्रोजेक्‍ट स‍िल‍िका के तहत कांच की प्‍लेटों पर डेटा स्‍टोर का अजीब तरीका न‍िकाला है। नए प्रोजेक्‍ट में डेटा को विरासत की तरह संजोकर रखा जा सकेगा।

हार्ड ड‍िस्‍क में डेटा ज्‍यादा सुरक्ष‍ित नहीं रहता है। साथ ही पांच से दस साल में वह खराब हाे जाती है। इसल‍िए ज्‍याद समय तक ट‍िकाउ नहीं है। साल 2026 में वैज्ञान‍िकों की नई क्रां‍त‍ि ने डेटा को सुरक्ष‍ित रखने के नई नींव व‍िकस‍ित की है।

अब यूजर्स की डेटा को लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में यह बताने जा रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट का नया प्राजेक्‍ट स‍िल‍िका क्‍या है। इसकी मदद से आप डेटा का क‍िस तरह से संग्रह कर सकते हैं।

इसको माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा क‍िस तरीके से व‍िकस‍ित क‍िया है, क्‍योंक‍ि ड‍िज‍िटल डेटा बहुत कमजोर होता है।

Google AI Gmail Mode: समझेगा आपकी हर जरुरत करेगा पूरा

हमारे कोर्स जानने के ल‍िए करें यहां क्‍ल‍िक

क्या है माइक्रोसॉफ्ट का प्रोजेक्ट सिलिका (Microsoft Project Silica)

क्या है माइक्रोसॉफ्ट का प्रोजेक्ट सिलिका(Microsoft Project Silica)Microsoft Project Silica

Microsoft Silica: माइक्रोसॉफ्ट की टीम ने साल 2026 में एक नई इबारत ल‍िख दी है। टीम ने एक छोटे से कांच के टुकड़े पर दुन‍िया की सबसे स्‍टोरेज मजबूत धमाकेदार ड‍िवाइस बना दी है।

अब आपका डेटा हार्ड ड‍िस्‍क में नहीं एक छोटे से कांच के टुकड़े पर सुरक्षि‍त होगा। जी हां नेजर र्जनल के मुताब‍िक महज 12 सेंटीमीटर की कांच प्‍लेट पर 4.8 टेराबाइट (TB) डेटा को स्‍टोर क‍िया जा सकता है।

इसका मतलब यह है क‍ि एक कांच के छोटे से टुकड़े पर लगभग दो हजार हाईडेफ‍िन‍िशन फ‍िल्‍में समा सकती है। एक छोटे से कांच के टुकड़े पर इस तरीके से डेटा सुरक्ष‍ित होने से यूजर्स को काफी फायदा होगा।उनकी जेब पर पैसो का बोझ भी नहीं पड़ेगा।

क्‍या हार्ड ड‍िस्‍क कुछ समय में हो जाएंगी खत्‍म

क्‍या हार्ड ड‍िस्‍क कुछ समय में हो जाएंगी खत्‍म Microsoft Project Silica

ड‍िज‍िटल की दुन‍िया में डेटा ही सब कुछ होता है। डेटा एक ऐसी चीज है जो बहुत कमजोर होता है। लोगों के द्वारा डेटा को सुरक्ष‍ित रखने के ल‍िए one TV व Two Tv सह‍ित जरुरत के ह‍िसाब से हार्ड ड‍िस्‍क को खरीदते हैं।

वैज्ञान‍िकों की मानें तो यह ज्‍यादा समय तक डेटा को सुरक्ष‍ित रखने में सक्षम नहीं है। हार्ड ड‍िस्‍क में सेमी कंडक्‍टर होते हैं। उसमें ऑयल होता है। जब आप ज्‍यादा समय तक हार्ड ड‍िस्‍क को नहीं उपयोग करेंगे तो आपकी हार्ड ड‍िस्‍क में डेटा ब्रेक हो जाएगा।

पांच से दस साल में हाई ड‍िस्‍क खराब हो जाती है। इसी बीच माइक्रोसॉफ्ट के नए प्राजेक्‍ट स‍िल‍िका के आने के साथ कुछ सालों में जैसे टीवी की जगह एलइडी ने ली।

कम्‍प्‍यूटर की जगह लैपटॉप ने ले ली। इसी तरह स‍िल‍िका के आने के साथ हार्ड ड‍िस्‍क भी पूरी खत्‍म हो जाएगी। क्‍या इसकी जगह एक कांच का टुकड़ा स‍िल‍िका ले लेगा।

Microsoft Silica करेगा यूजर्स के ल‍िए व‍िरासत का काम

Microsoft Silica करेगा यूजर्स के ल‍िए व‍िरासत का काम Microsoft Project Silica

Microsoft Silica: ड‍िज‍िटल की दुन‍िया में क‍िताबी ज्ञान के साथ तकनीकी ज्ञान भी बहुत जरुरी है। जो समय के साथ नहीं चलता है। वह अक्‍सर कुछ समय में स‍िमटने के साथ खत्‍म हो जाता है।

माइक्रोसॉफ्ट की रिसर्च टीम ने इंसानियत के ज्ञान को 10,000 सालों तक सुरक्षित रखने का अनोखा तरीका खोज निकाला है। माइक्रोसॉफ्ट के प्रोजेक्ट सिलिका के तहत लेजर कट ग्लास यानी कांच की प्लेटों पर डेटा स्टोर किया जा रहा है।

स‍िल‍िका प्राजेक्‍ट पर डेटा को लंबे समय तक सुरक्ष‍ित रखा जा सकता है। इसल‍िए यह यूजर्स के ल‍िए व‍िरासत का काम करेगा। जो यूजर्स के ल‍िए पुरातत्वविदों खजाने के समान साब‍ित होगा।

माइक्रोसॉफ्ट के स‍िल‍िका से काम में आएगी तेजी

माइक्रोसॉफ्ट के स‍िल‍िका से काम में आएगी तेजीMicrosoft Project Silica

Microsoft Silica:अब तक लोग अपना डेटा सुरक्ष‍ित रखने के ल‍िए हार्ड ड‍िस्‍क या क्‍लाउड स‍िस्‍टम की मदद लेते हैं। क्‍लाउड से डेटा को चेक करने के ल‍िए इंटरनेट की जरुरत पड़ती है।

हार्ड ड‍िस्‍क को यूजर्स ज्‍यादा समय तक साथ नहीं रख पाते हैं। माइक्रोसॉफ्ट स‍िल‍िका प्रोजेक्‍ट के आने से यूजर्स को सबसे ज्‍यादा फायदा होगा।

एक छोटे से कांच के टुकड़े पर अपना डेटा ज्‍यादा समय तक सुरक्ष‍ित रखने के साथ यह चलते फ‍िरते कामों को खत्‍म करेगा। इसल‍िए यूजर्स के ल‍िए एक सारथी के रूप में काम करेगा।

डेटा संग्रह में ब‍िजली खपत होगी कम

माइक्रोसॉफ्ट नए प्राजेक्‍ट स‍िल‍िका में सबसे खास बात यह है डेटा ट्रासंफर करने के दौरान ब‍िजली की खपत ज्‍यादा नहीं होगी।

इस प्राजेक्‍ट में कांच के टुकडे़ पर ल‍ेजर की मदद से ल‍िखे गए डेटा को पढ़ने में कम ब‍िजली की जरुरत पड़ेगी। यह प्रोजेक्‍ट न के बराबर ब‍िजली लेगा। इससे ब‍िजली खपत कम होगी। इससे यूजर्स को फायदा होगा।

माइक्रोसॉफ्ट सिलिका के फायदे:

माइक्रोसॉफ्ट प्रोजेक्ट सिलिका के फायदे:Microsoft Project Silica
  • अत्यधिक टिकाऊ (Durability): यह कांच पर आधारित है, जो पानी, गर्मी, चुंबकीय व्यवधान और विद्युत चुम्बकीय पल्स से सुरक्षित है, जिससे यह पारंपरिक टेप की तुलना में बहुत अधिक टिकाऊ है।
  • दीर्घकालिक संग्रहण (Long-term Archiving): यह तकनीक डेटा को सदियों तक सुरक्षित रखने की क्षमता रखती है, जो ऐतिहासिक या मूल्यवान डेटा को भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने के लिए काम चीज है।
  • ऊर्जा कुशल (Energy Efficient): एक बार कांच पर डेटा लिखने के बाद, इसे पढ़ने के लिए बिजली की आवश्यकता नहीं होती है, जो ऊर्जा खपत को बहुत कम कर देता है।
  • उच्च घनत्व (High Density): यह बहुत कम जगह में भारी मात्रा में डेटा (TB/PB में) स्टोर करने में सक्षम है।

माइक्रोसॉफ्ट प्रोजेक्ट सिलिका के नुकसान:

माइक्रोसॉफ्ट प्रोजेक्ट सिलिका के नुकसान:Microsoft Project Silica
  • अपरिवर्तनीय (Immutable): डेटा एक बार लिखा जाने के बाद, उसे बदला, अपडेट या डिलीट नहीं किया जा सकता है। यह केवल “Write Once, Read Many” (WORM) के लिए उपयोगी है, न कि बार-बार बदलने वाले डेटा के लिए।
  • शुरुआती लागत और विकास स्तर: यह तकनीक अभी भी विकास (Development) के चरण में है, और इसे व्यावहारिक रूप से उपयोग करने के लिए विशेष बुनियादी ढांचे की आवश्यकता होती है।
  • तेजी से रिकवरी नहीं: यह हॉट डेटा (जिसे बार-बार एक्सेस करना हो) के बजाय कोल्ड डेटा (आर्काइवल/पुराना) स्टोर करने के लिए बेहतर है।
  • यह तकनीक मुख्य रूप से क्लाउड स्टोरेज (Azure) में स्थायी और सुरक्षित डेटा रखने के लिए विकसित की जा रही है।

न‍िष्‍कर्ष(Conclusion)

आज के समय में ज‍िस तरीके से तकनीक में बदलाव हो रहे हैं। इसी बीच जल्‍द बाजार में माइक्रोसॉफ्ट का नया प्राजेक्‍ट स‍िल‍िका यान‍ि डेटा संग्रह करने वाली कांच की ड‍िवाइस आएगी।

इससे ड‍िज‍िटल की दुन‍िया में बदलाव देखने को म‍िलेगा। इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए मैने पूरे र‍िसर्च के साथ आप लोगों तक यह जानकारी पहुंचाई है। ताक‍ि एकदम सही व सटीक जानकारी म‍िले।

Leave a Comment

Main Menu

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology

Subscribe Newsletter