
6G Technology in India : आज के समय में इंटरनेट हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। डिजिटल की दुनिया में कदम ताल के दौरान इंटनेट की स्लो स्पीड यूजर्स के लिए आए दिन परेशानी बन जाती है। जी हां दोस्तो आपको इंटरनेट की स्पीड को लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं है। पहले आपने 2g फिर 3g उसके बाद 5g तक हम पहुंच गए हैं।
बहुत जल्द इंटरनेट की समस्याओं को दूर करने के लिए 6G Technology आने वाला है। 6G Technology के आने से डिजिटल की दुनिया में एक नई क्रांति आएगी। मशीनी युग के साथ कामकाज में तेजी आएंगी।
आज हम आपको इस आर्टिकल में 6G Technology आने के बाद इंटरनेट की स्पीड में कितनी तेजी आएगी। स्पीड वाला इंटरनेट Ai की मदद से किस तरीके से काम करेगा। यूजर्स को काम करने में क्या फायदा होगा। डिजिटल की दुनिया में कितना बदलावाए आएग।
यह भी पढें: Windows 11 Multitasking Settings से काम होगा आसन, कन्फ्यूजन दूर
6G Technology होगा आपका र्स्मार्ट दोस्त कामकाज में आएगी तेजी

वर्तमान में इंडिया में 5G इंटरनेट स्पीड का प्रयोग किया जा रहा है। जो हमारे काम करने की क्षमता से स्लो है। इसलिए जो काम मिनटों में खत्म होना वह काफी समय में प्रोसिस के बाद पूरा होता है। 6G Technology अब आपके कदमों से कुछ साल ही दूर है।/इंरनेट के नए वर्जन के आने पर इंटरनेट स्लो स्पीड का झंझट पूरी तरह खत्म होगा। कुछ मिनटों में आपकी फाइल लोड जाएंगी।
यदि आप सोशल मीडिया केhttps://pcskill.in/ किसी प्लेटफार्म पर वीडियो देख रहे हैं तो उसके चलने में इंटरनेट की समस्या पूरी तरह खत्म होगी। इसकी मदद से आप पूरी HD मूवी एक सेंकेंड में लोड कर सकेंगे। यह 5g से कई सौ गुना तक स्पीड के साथ स्मार्ट व भरोसे मंद नेटवर्क होगा।
आपका इंटरनेट समझेगा क्या चाहिए, जरुरत करेगा पूरा

समय के साथ बढ़ते इंटरनेट के प्रयोग के बीच अब 6G नेटवर्क आएगा। यह नेटवर्क पूरी तरह AI से लैस होगा। इसकी मदद से आपको रास्ता तय करने के दौरान ट्रिफिक की सटीकी जानकारी देगा। यदि आप किसी स्थान पर जा रहे हैं तो वहां के स्मार्ट सिटी के बारे में जानकारी देगा। आने वाले दिनों में गैजेटस में भी बदलाव मिलेगा।
यह इंटरनेट सेवा पूरी तरह से ऑटोमेशन होगा। माना रहा है कि जब आप 6G नेटवर्क का प्रयोग कर रहे हैं तो आपको सारी जानकारियों के अपडेट के लिए अलर्ट मैसेज के जरिए सूचनाएं मिलेंगी। जैसे आगे जाम लग रहा है, या फिर कोई अन्य बाधा आ रही है तो उसे लेकर भी आपको अलर्ट मिलेगा। कुल मिलाकर यह है कि आप 6G नेटवर्क आने के साथ स्मार्ट होंगे। कामकाज को आसनी से कर सकेंगे।
सेंसर से पता चलेगी बीमारी, दूर बैठ डॉक्टर करेंगे उपचार

भागदौड़ भरी जिंंदगी में लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने से लोग आज के समय में तमाम बीमारियों से ग्रसित हैं। उन्हें उपचार के लिए चिकित्सकों के पास जाना पड़ता है। आने वाले समय में 6G Technology in नेटवर्क आपकी चिकित्सा सुविधाओं में भी बड़ा बदलावा देखने को मिलेगा।
चिकित्सक आपके शरीर की जांच करेंगे। जांच के बाद आपके शरीर को सेंसर से लैस कर दिया जाएगा। ये सेंसर 6G नेटवर्क के सीधे संपर्क में रहेंगे। इन सेंसरों की मदद से डॉक्टर मरीज की बीमारी को पकड़ लेगा। सेंसर के आधार मिली जानकारी के आधार पर उपचार शुरू कर देगा।
चकित्सा सुविधा AI से लैस होगी। डॉक्टर दूर बैठकर मशीनों से जैसे रोबोट आदि से उपचार दिलाएंगे। साथ ही सेंसर लैस होने के बाद चिकित्सक आपकी मॉनिटरिंग करने के साथ दवाएं दे सकेगा।इमरजैंसी होने पर आपको अलर्ट भी देगा।
Online education होगी आसान नेटवर्क का झंझट खत्म

समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव हुआ है। कोविड से पहले लोग कापी पैसिंंल को हथियार बनाने के साथ पढाई करते थे। अब कोविड के बाद ऑनलाइन सिस्टम में माउस पैसिंंल व कीबोर्ड कापी के रूप में प्रयोग हो रहा है।
एजुकेशन को लेकर अब युवा वर्ग स्मार्ट हो गया है। ज्यादात्तर पढ़ाई के कोर्सेज ऑनलाइन हो गए हैं। इसलि युवा वर्ग घर बैठे एजुकेशन करने के साथ मुकाम को हासिल करने में व्यस्त है। युवाओं के सामने सबसे बड़ी परेशानी स्लो इंटरनेट की आती है। ने स्लो होने के कारण फाइल लोड नहीं हो पाती हैं।
नए प्रोजेक्ट खुलने में काफी समय लगता है। अब आने वाले दिनों में 6G Technology नेटवर्क आने से एजुकेशन सेक्टर में बड़ा विस्तार होगा। क्योंकि इंटरनेट सिस्टम में नई जनरेशन आने से कई सौ गुना तक स्पीड बढ़ जाएगी।
Industry में मशीनें करेंगी आपस में बात तेजी से होगा काम

जैसे कम्प्यूटर राउटर व सर्वर मिलकर एक नेटवर्क से आपस में जुड़ते हैं। जिससे इंटरनेट का निर्माण होता है। उसी तरह पर हम मशीनो को इंटरनेट से लैस करने के साथ पास पास लगाकर एक नेटवर्क बनाकर काम कराएंगे। इससे मशीनें आपास में बात भी करेंगी।
बडी मशीनों की कम्प्यूटर बैठकर मॉनिटरिंंग की जा सकेंगी। 6G नेटवर्क आने पर मशीनों को सेंसर व लाइट अलर्ट से लैस किया जाएगा। सेंसर की मदद से मशीनें आपस में आसानी से काम करेंगी। जैसे रोबोट एआई से लैस होने के साथ होटल रेस्टोरेंट में खाना परोस रहा है।
आने वाले समय में मशीनें भी एआई से लैस होंगी। इंटरनेट की मदद से बात करने के साथ काम करेंगी। जिससे बडी इंडीस्ट्रीज में ऑटोमेशन हो जाएगा। कामकाज भी तेजी से होगा।
स्मार्ट खेती (Smart Farming)के साथ अन्नदाता होंगे मालामाल

किसान के द्वारा मौसम के आधार पर फसलों की खेती की जाती है। साल दर साल समय परिवर्तन के चलते खेती किसानों को मुनाफा कम देने की बजय नुकसान दे रही है। क्योंकि बेमौसम बारिश आंधी तूफान से फसलें प्रभावित होती जा रही है। जब 6G Technology इंटरनेट होगा तो किसान मौसम संबधी जानकारी सही समय पर पता लगा लेंगे।
माना जा रहा है कि इंसानों की तरह खेतों में भी काम को निपटाने के लिए मशीनों से मदद लेने की संख्या में ईजाफा होगा। माना जा रहा है खेतों में सेंसर से लैस रोबोट होने पर वह कामों को इंसानों की तरह करेंगे।
खेती किसानी की इंटरनेट की मदद से सही समय पर सटीक जानकारी मिलेगी। जिससे फसलों का उत्पादन अच्छा होगा तो किसान मालामाल होंगे।
6 GTechnology से Skill-based jobs बढ़ेंगी बनेगा कैरियर

इंडिया के द्वारा साल 2026 में बजट में स्किल को बढ़ावा देने के लिए अलग से बजट की घोषणा की गई है। साल 2030 स्किल के क्षेत्र में लाखों युवाओं को रोजगार देने की बात कही है। जब 6G इंटरनेट नेटवर्क मिलेगा तो युवा स्किल को सीखने के साथ अपनी प्रतिभाओं को निखारेंगे।
इंटरनेट स्पीड मिलने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेगे। स्किल के क्षेत्र में रील्स बनाना, वीडियो एडिट आदि जल्द सीखने के साथ काम कर सकेंगे। डिजिटल इंडिया के सपने में 6G इंटरनेट सारथी के रूप में काम करेंगा।
परिकल्प (VR) दुनिया का होगा आभास

Vr का मलब यह होता है कि वर्चुअल वास्तविकता या फिर उसे आभासी दुनिया कहते हैं। जो एक कम्प्यूटर से जुड़ी तकनीक है। इस माध्यम से आप 3D वातावरण में ले जाती हैं।
यह वास्तविक दुनिया से अलग है। यह 360 डिग्री का अनुभव प्रदान करती है। जिससे उपयोगकर्ता को आभासी दुनिया का अहसास होता है। जब 6G Technology इंटटरनेट आएगा तो आभासी दुनिया को एक चश्मे की मदद से देखना किसी परिकल्पना से कम नहीं होगा। लोग वास्तविक दुनिया के साथ VR का उपयोग भी बढ़ जाएगा।
निष्कर्ष (con)
वर्तमान में हम 5g नेटवर्क का प्रयोग कर रहे हैं। आने वाले साल 2030 तक इंडिया में 6G Technology इंटरनेट नेटवर्क के आने की उम्मीद है। इसकी मदद से कामकाज में तेजी आएगी। स्पीड का इंटरनेट मिलने से काम करने की सतकर्ता भी बढ़ेगी। यदि आप कसी काम के दौरान गलती करेंगे तो इसके परिणाम भी नुकसान दायक हो सकते हैं।
इंटरनेट की बढ़ती स्पीड के लिए आप काम में मदद के रुप में प्रयोग कर सकते है। पूरी तरह 6G AI लैसे इंटरनेट पूरी तरह निर्भर होना नुकसान भी दे सकता है। ज्यादात्तर समय इंटरनेट के प्रयोग से आपकी दिनचर्या भी प्रभावित होगी। यह जानकारी मैने पूरे रिसर्च के बाद दी गई है। ताकि आप लोगों को एकदम सही व सटीक जानकारी दी है।
