Google Maps Set Arrival Time: ये फीचर पहुंचाएगा सही समय पर!

Google Maps Set Arrival Time

Google Maps का यह ‘जादुई’ फीचर आपको कभी Late नहीं होने देगा! (Set Arrival Time Feature)

आप घर से आफ‍िस व क‍िसी अन्‍य जगह जाने के ल‍िए न‍िकलते हैं तो आपको यह नहीं पता होता क‍ि रास्‍ते में ट्रैफ‍िक क‍ितना है। इस कारण आप ट्रैफ‍िक में फंस जाते हैं और आपको मंज‍िल तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ता है। अब ड‍िजटिल क्रांत‍ि की दुन‍िया में आपको इस झंझट से मुक्‍त‍ि म‍िलने वाली है। Google का एक नया जादुई फीचर आया है, जो आपको समय पर आपकी मंजि‍ल तक पहुंचाएगा। साथ ही यह भी बताएगा क‍ि आपको यहां तक पहुंचने में ट्रैफ‍िक होने पर क‍ितना समय लगेगा। आपको क‍ितने बजे घर से न‍िकलना है

गूगल का यह जादुई फीचर आपकी राह को आसान बनाएगा। आप हर जगह समय से भी पहुंचेंगे और आपको क‍िसी जगह पर अब I am Sorry Late नहीं कहना पड़ेगा। यह फीचर आपको घर आफ‍िस से न‍िकलने के ल‍िए अलर्ट भी देगा। मैं आपको ऐसे Google के जादुई फीचर के बारे में बताने जा रहा हूं।

Google Maps Set Arrival Time फीचर क्या है?

Google Maps Set Arrival Time फीचर क्या है?

आज के समय में अधिकांश लोग Google Maps की मदद से रास्ता तो तय करते हैं, लेकिन यह चेक करना भूल जाते हैं कि आगे ट्रैफिक कितना होगा। अब गूगल मैप्स में एक ऐसा फीचर मौजूद है जिसका नाम ‘Set Arrival Time’ है।

यह फीचर आपको यह भी बताएगा क‍ि उस जगह तक पहुंचने में क‍ितना समय लगेगा। यद‍ि‍ आपको क‍िसी जगह 10 बजे तक पहुंचना है यह भी बताएगा क‍ि आपको घर से क‍ितने बजे न‍िकलना है।

Google Maps में इस फीचर को कैसे इस्तेमाल करें? (Step-by-Step)

Google Maps में इस फीचर को कैसे इस्तेमाल करें? (Step-by-Step)

गूगूल मैप्‍स की मदद से आप दूरी तय करते हैं। गूगल मैप में ही सेट एराइव टाइम का फीचर हैं। इसमें आपको कहां से कहा जाना हैं। यह लोकेशन इस फीचर में डालनी होगी। लोकेशन के ह‍िसाब से यह आपको जानकारी देगाा। ड‍िज‍िटल क्रांत‍ि के बीच यह आमजन के ल‍िए समय की बचत में वरदान साब‍ित होगा। इस फीचर का उपयोग करने से लोग सुकुन महसूस करेंगे। गूगल मैप्स का यह फीचर इस्तेमाल करना बहुत आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले फोन में Google Maps ओपन करें।
  • सर्च बार में जाए अपनी मंजि‍ल (Destination) डालें और Directions पर क्‍ल‍िक करें।
  • अब ऊपर दाई ओर ल‍िखे तीन डॉटस (Menu) पर क्‍लक करें।
  • वहां आपको Set Depart or arrive time का ऑप्‍शन द‍िखेगा और उसे चुनें।
  • उसके बाद Arrive by टैप पर जाएं वहां समय सेट करें, ज‍िस समय पर आप वहां पहुंचना चाहते हैं।
  • Done पर क्‍ल‍िक करें, इसी के साथ आप इस सुव‍िधा का लाभ दूरी तय करने के ल‍िए कर सकते हैं।

जादुई फीचर देगा घर से निकलने का अलर्ट (Notification Alert)

जादुई फीचर देगा घर से निकलने का अलर्ट (Notification Alert)

यद‍ि आप इस जादुई फीचर का प्रयोग कर रहे हैं। आपके मन में एक सवाल होगा क‍ि कहीं (arrival Time) लोकेशन डालने के बाद आपको अलर्ट भी देगा। जी हां आपको इसके ल‍िए एड कैलेंडर के ऑप्‍शन को क्‍ल‍िक कर जोड़ना होगा। उसके बाद यह जादुई फीचर आपको घर से न‍िकलने का अलर्ट भी देगा। ज‍िससे आपको ध्‍यान आ जाएगा क‍ि हमें क‍ितने समय में घर से न‍िकलना है।

  • मोबाइल या लैपटॉप की स्‍क्रीन पर जब रास्‍ते द‍िखेंगे उसके बाद एक ऑप्‍शन द‍िखेगा (Add Calender)
  • सबसे पहले गूगल में Set Arrive time करके सेट करलें और Don कर दें।
  • इसे ऑन करने पर गूगल मैप्‍स खुद आपको एक नॉट‍िफ‍िकेशन भेज देगा।
  • जैसे ही आप इस पर क्‍ल‍िक करेंगे यह आपकी गूगल कैलेंडर (Google Calendar) में एक इवेंट बना देगा।
  • गूगल कैलेंडर आपको न‍िकलने से ठीक पहले 10 से 15 पहले (आपके सेट क‍िए गए टाइम) पर एक नोट‍िफ‍िकेशन भेजेगा आपके न‍िकलने का समय हो गया है।

नोटिफिकेशन (Notification) कैसे आएगा?

नोटिफिकेशन (Notification) कैसे आएगा?

आपके मन में एक सवाल होगा क‍ि गूगल मैप्‍स से Set Arrive Time में don कर देंगे उसके बाद नॉट‍िफ‍िकेशन कैसे आएगा। यह नॉट‍िफ‍िकेशन मैसेज में आएगा या मोबाइल की स्‍क्रीन पर आएगा। इसे लेकर आप परेशान न हो, ट्रैफ‍िक बढ़ेगा तो आपके मोबाइल स्‍क्रीन पर आपको नॉट‍िफ‍िकेशन भी आएगा। जैसे व्‍हाटसएप्‍प व फेसबुक पर आता है। इसल‍िए आप ट्रैफ‍िक को लेकर पहले ही सतर्क हो जाएंंगे। जब आपके न‍िकलने का सही समय होगा। (ट्रैफ‍िक को ध्‍यान में रखकर ) आपके फोन की स्‍क्रीन पर एक Push Notification आएगा।

  • अगर रास्‍ते में ट्रैफ‍िक बढ़ गया है तो गूगल आपको उसका नॉट‍िफ‍िकेशन भेजेगा।अपने फोन की सेट‍िंंग को आप चेक कर लें क‍ि नॉट‍िफ‍िकेशन चालू है या नहीं कहीं ऐसा न हो बंद हो, ताक‍ि नॉट‍िफि‍केशन म‍िस न हो जाए।
  • यद‍ि आप (Android) फोन यूज कर रहे हैं तो टाइम को देखने के बाद उसके Add to Calender जरुर करें। ताक‍ि आपको फोन में नॉट‍िफ‍िकेशन की घंटी सुनाई दे।

iPhone यूजर्स के लिए सेटिंग

अगर आप iPhone (iOS) यूज कर रहे हैं, तो यह फीचर थोड़ा और डायरेक्ट है। जब आप टाइम सेट करते हैं, तो रूट लिस्ट के नीचे ही आपको ‘Remind me to leave’ का बटन मिल सकता है। इसे ऑन करते ही गूगल मैप्स खुद आपको रिमाइंड करा देगा।

न‍िष्‍कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों, अब देर किस बात की? अगली बार जब भी कोई जरूरी मीटिंग हो, फ्लाइट पकड़नी हो या कहीं घूमने जाना हो, तो Google Maps के इस Set Arrival Time फीचर का इस्तेमाल जरूर करें। टेक्नोलॉजी से जुड़ी ऐसी ही बेहतरीन जानकारी के लिए My Big Guide को फॉलो करना न भूलें। इस फीचर की मदद से आप अपनी यात्रा को आसान बना सकते हैं।

1 thought on “Google Maps Set Arrival Time: ये फीचर पहुंचाएगा सही समय पर!”

Leave a Comment

Main Menu

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology

Subscribe Newsletter