
दोस्तों इस समय जब तक आप कुछ नया सीख पाते हैं तब तक तकनीकी में बदलाव आ जाता है। इसलिए आपके सामने परेशानी खडी हो जाती हैं। ऐसे लोगों के लिए अब 2026 में कुछ ऐसा ही बदलाव हुआ है, जो लोगों को टेंशन देने नहीं बल्कि टेंशन को खत्म कर देगाा। जी हां यदि आपने google पर मजाकिया नाम से अकाउंट बना रखा है। अब आप सरकारी नौकरी से लेकर प्राइवेट जॉब तक में मेल आइडी को देने या डालने में असमंजस में पड़ जाते है तो आपको नए साल में इस समस्या से मुक्ति मिलेगी। Google की ओर से यह सुविधा दी जा रही है कि बिना अकाउंट बदले Gmail Address बदल सकते हैं। google लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सेटिंंग में बदलाव किया है।
दोस्तो सबसे खास बात यह है कि नए साल में google ने लोगों की सालों पुरानी टेंशन को खत्म की है। साथ ही खुद व्यक्ति (यूजर्स) अपना अकाउंट का खुद एड्रेस बदल सकता है। अब लोग नए साल में खुद अपने आप बिना अकाउंट बदले अपने Gmail का का एड्रेस में बदलाव कर सकते हैं। इस सुविधा में सबसे खास बात यह कि आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा
आइए अब जानते हैं किस तरीके से बदले सकते हैं Google पर बिना नया अकाउंट बनाए किस तरीके से Gmail पर अपना एड्रेस किस तरीके से बदल सकते हैं।
Google 2026 Update अब बिना नया अकाउंट बनाएं बदलें अपना Gmail Address

आज के समय में इंटरनेट की दुनिया में अधिकांश लोगों ने Google पर अकाउंट बने हुए हैं। इन अकाउंट की मदद से लोग जरुरी कामकाज करते है। सबसे खास बात यह है कि जब Google पर अकाउंट बनाया। उस समय पर मजाकिया नाम एड कर दिया। अब कम्प्यूटर की बदलती दुनिया में ये मजाकिया आइडी आपको आपके दोस्तों के बीच में हंसी का पात्र बनाती हैं। इस कारण लोगों को कभी कभी नौकरी भी हासिल नहीं कर पाते हैं। अब ऐसे लोगों के लिए 2026 में टेंशन पूरी तरह खत्म होगी। मजाकिया नाम से से बनी आईडी में बदलाव होने से कामकाज में आसानी होगी। वहीं सालों से चली आ रही समस्या पूरी तरह खत्म होने से मुक्ति मिलेगी।
आपका डेटा भी रहेगा सुरक्षित आएंगे मैसेज
आज के समय में गूगल अकाउंट पर अधिकांश लोगों के फोटो, वीडियो व सभी फोन नम्बर सेव होते हैं। इतना सारा डेटा होने के साथ लोगों को यह डर सताता है कि यदि हम अकाउंट का एड्रेस बदलने के बाद मैसेज नहीं आएंगे। डेटा खो जाएगा, जी हां ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। आपका डाटा भी पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। साथ ही आप खुद ही इस बदलाव को कर सकते हैं। गूगल की ओर से अपडेट जारी कर दिया गया है। इससे आप अपने गूगल अकाउंट के एड्रेस आसानी से चेंज कर सकते हैं। हमारे पास आपके लिए दो सरल नियम हैं । आइए अब जानते दोनों नियमों को।
पहला तरीका Google 2026 Update का ऐसे बदलें अपना Gmail Address
गूगल के नए अपडेट के मुताबिक अब आपको शर्मिदा करने वाले यूजरनेम के साथ नहीं रहना पड़ेगा। आप सेटिग्स में जाकर इसे बदल सकते हैं।
लेकिन इससे पहले कि आप इसे बदलें सभी जान लें
- यह बदलाव आप 12 महीने में सिर्फ एक बार ही कर सकते हैं।
- एक अकाउंट में अधिकत्तम तीन से चार बार ही एड्रेस बदला जा सकेगा।
इस अपडेट के फायदे:
- No Data Loss : आपके पुराने ईमेल, गूगल ड्राइव फाइल्स और गूगल फोटोज बिल्कुल सुरक्षित रहेंगे।
- Dual Acess : आपका पुराना एड्रेस एक Alias (उपनाम) बन जाएगा यानि अगर कोई पुराने एड्रेस पर भी मेल करेगा तो वो भी आपको मिलेगा।
- sing-in Easy : आप पुराने और नए दोनों आईडी को लॉगिन कर पाएंगे।
कैसे बदले(Step- by-step):
- अपने मोबाइल नम्बर या पीसी पर Google Account (mayaccount.google.com) खोलें।
- Personal Info टैब पर क्लिक करें।
- नीचे स्क्रॉल करके Contact Info में Email सेक्शन पर जाएं।
- वहां Google Account Email के सामने आपको एक Edit (पेंसिल) का आइकॉन दिखेगा। अगर अपडेट मिल गया है तो।
- वहां अपना नया प्रोफेशनल यूजरनेम डालें और Save कर दें।
पहला तरीका Google 2026 Update का ऐसे बदलें अपना Gmail Address (Email Forwarding)
चूंकि यह फीचर अभी रोल आउट हो रहा है, तो हो सकता है कि अभी आपके अकाउंट में edit का बटन न दिखे। तो क्या आप इंतजार करेंगे बिल्कुल नहीं ?आप Email Forwarding तकनीकी का इस्तेमाल करके अपने पुराने अकाउंट के सारे मेल्स अपने नए प्रोफेशनल अकाउंट पर मंगवा सकते हैं। यह तरीका 1000 % काम करता है।
Email Forwarding कैसे सेट करें ?
- Old Gmail खोलें : सबसे पहले लैपटॉप \ पीसी कर अपना पुराना Gmail अकाउंट करें।
- Settings : ऊपर दाई तरफ गियर आइकन पर क्लिक करें और See all settings चुनें।
- Forwarding टैब : ऊपर मेंनू में Forwarding and pop/IMap टैब पर क्लिक करें।
- Add Address : यहां Add a Forwarding address का बटन क्लिक करें।
- New Email : अब अपना वो नया प्रोफेशनल ईमेल एड्रेस डालें जो आपने बनाया है और Next>Proceed> Ok पर क्लिक करें।
- अब अपने नए ईमेल का इनबॉक्स चेक करें। वहां गूगल से कोड आया होगा।
- उस कोड को कॉपी करें और पुराने ईमेल की सेटिंंग में पेस्ट कर Verify कर दें।
- Enable Forwarding : अब Forward a copy of incoming to … वाले ऑप्शन को सलेक्ट करें।
- Save : पेज के सबसे नीचे जाकर Save changs पर क्लिक कर दें।
- आपके पुराने ईमेल पर जो भी मेल आएगा वो, अपने आप नए ईमेल पर शिफ्ट हो जाएगा।
- इस प्रोसेस को अच्छे से समझने के लिए मॉय बिग गाइड देख सकते हैं।
आपने क्या सीखा
आपने इस आर्टिकल में सीखा 2026 में नए साल में यह सीखा की आप बिना अकाउंट बदले ईमेल का एड्रेस चेंज कर सकते हैं। ईमेल एड्रेस को किस तरीके से बदलें। एड्रेस चेंज के दौरान आपका डेटा सुरक्षित रहेगा आप इस जानकारी के लिए मॉय बिग गाइड से जुडने के साथ आसानी से समझ सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusions)
मैं आशा करता हूं कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी आप लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी और आज आपको बहुत कुछ सीखने के लिए यह मिला कि आप अपने गूगल पर अकाउंट बिना बदले एड्रेस चेंज कर सकते हैं। मैने पूरी रिसर्च के सााथ आप तक ये जानकारी पहुंचाई, ताकि आप लोगों तक सही और एकदम सटीक जानकारी मिल सके।
