CES 2026 Highlights in Hindi: AI रोबोट, स्मार्ट रिंग और फोल्डेबल लैपटॉप बदलेंगे दुनिया

साल 2026 टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक क्रांतिकारी साल साबित होने वाला है। साल 2025 में हमने चैट जीपीटी (ChatGPT) और जेनरेटिव एआई (Generative AI) का उदय देखा। अब, CES 2026 (Consumer Electronics Show) के साथ हम भविष्य में एक और कदम आगे बढ़ाने जा रहे हैं।

अमेरिका के लास वेगास शहर में 6 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट, CES 2026 शुरू हो रहा है। इसे तकनीकी दुनिया का महाकुंभ कहा जाता है। इस आर्टिकल में, हम विस्तार से जानेंगे कि CES 2026 Highlights in Hindi क्या हैं और यह आम आदमी की जिंदगी को कैसे बदलेंगे।

CES 2026 Highlights in Hindi पोस्टर, जिसमें AI रोबोट, स्मार्ट रिंग और फोल्डेबल लैपटॉप दिखाए गए हैं

CES 2026 में क्या खास होने वाला है?

CES 2026 Highlights in Hindi में बहुत कुछ होने वाला है हालांकि इस साल का CES पूरी तरह से Artificial Intelligence (AI) और Robotics के नाम रहेगा। दुनिया भर की नामी टेक कंपनियां अपने ऐसे प्रोडक्ट्स पेश करेंगी जो न केवल स्मार्ट होंगे बल्कि आपकी जरूरतों को पहले ही समझ लेंगे। इस साल आपको निम्नलिखित बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे:

  • पावरफुल चिप्स (Powerful Chips): टेक कंपनियां ऐसी नई चिप्स लाएंगी जो कंप्यूटिंग की ताकत को कई गुना बढ़ा देंगी।
  • एडवांस प्रोसेसर: नए प्रोसेसर मोबाइल और लैपटॉप की बैटरी लाइफ को बढ़ाएंगे।
  • ह्यूमन रोबोट्स (Humanoid Robots): घर के काम करने के लिए ऐसे रोबोट्स आएंगे जो इंसान की तरह काम करेंगे।
  • AI सुरक्षा: घर की सुरक्षा के लिए AI आधारित सिस्टम जो आपको पहले ही अलर्ट कर देंगे।
  • स्मार्ट ग्लास (Smart Glasses): UWB तकनीक पर आधारित चश्मे जो फोटो खींचने और ट्रांसलेशन करने में सक्षम होंगे।
  • ट्राई-फोल्ड फोन: दो बार नहीं, बल्कि तीन बार फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन्स।
  • स्मार्ट रिंग्स (Smart Rings): खून और पसीने से बीमारियों का पता लगाने वाली अंगूठियां।

लैपटॉप की दुनिया में बड़ी क्रांति: फोल्डेबल स्क्रीन और नए प्रोसेसर

लैपटॉप और कंप्यूटर की दुनिया के लिए CES हमेशा से एक बड़ा मंच रहा है। CES 2026 में इंटेल (Intel) और एएमडी (AMD) जैसी कंपनियां ‘पैंथर लेक’ (Panther Lake) जैसे नए प्रोसेसर पेश कर सकती हैं।

ये भी पढें –

फोल्डेबल लैपटॉप (Foldable Laptops)

इस बार सिर्फ फोल्डेबल फोन ही नहीं, बल्कि फोल्डेबल लैपटॉप भी चर्चा का विषय रहेंगे। ये लैपटॉप पूरी तरह से स्क्रीन होंगे जिन्हें आप मोड़कर किताब की तरह रख सकेंगे। इस तरह के लैपटॉप आने से लोगों कामकाज को चलते फिरते आसानी से कर सकेंगे। मोबाइल के बाद नए साल में लैपटॉप में भी बदलाव लोगों के ल‍िए अहम होगा।

जब नए प्रोसेसर के साथ बाजार में फोल्‍टेबल लैपटॉप आने से कामकाज में तेजी आएंगी। साथ ही मोबाइल में कंपन‍िया ऐसे लॉक ला रही हैं, जो देखने में साधारण लगेंगे जो सबसे आधुन‍िक होंगे। इसल‍िए लोगों को सुरक्षा का एक नया कवच म‍िलेगा।

घर के काम से लेकर माहौल तक अलर्ट देगा रोबोट

घर का काम करता हुआ AI Robot - CES 2026 की नई टेक्नोलॉजी

क्या आपने कभी सोचा था कि एक रोबोट आपके घर में झाड़ू-पोछा करेगा? साल 2026 में यह हकीकत बनने जा रहा है। CES 2026 में सैमसंग और एलजी जैसी कंपनियां अपने एडवांस AI रोबोट्स पेश कर रही हैं। इस साल लोगों का घर भी स्‍मार्ट होगा, क्‍योंक‍ि घरों में काम करने के ल‍िए ह्यूमन रोबोट आएगा। जो घर में साफ सफाई से लेकर रोजमर्रा के कामों को आसानी से करेगा। ये रोबोट एआई की मदद से इंसानों की तरह काम करेंगे।

सबसे खास बात यह है कि ये घर की सुरक्षा (Home Security) का भी ध्यान रखेंगे। इससे लोगों की घरों की सुरक्षा की च‍िंता पूरी तरह खत्‍म होगी। एक रोबोट खरीदने के बाद लोग अन्‍य कामों में लेंगे। इससे लोगों की जेब का आर्थिक बोझ भी कम होगा। धीरे धीरे रोबोट आने वाले द‍िनों में हल्‍के फुल्‍के कामों के अलावा भारी कामों को भी करेगा। ज‍िससे जान जोख‍िम के कामों से लोगों को बचाया भी जा सकेगा।

स्मार्ट ग्लास: अब आँखों से खींचें फोटो

इंटरनेट की दुनिया जैसे-जैसे बदल रही है, पहनने वाले गैजेट्स (Wearables) भी स्मार्ट हो रहे हैं। इस साल पाम (हथेली) रिकग्निशन और UWB (Ultra-Wideband) तकनीक पर आधारित स्मार्ट ग्लास की भरमार होगी।

आने वाले द‍िनों में स्‍मार्ट ग्‍लास फोटो खीचेने के साथ लोगों की द‍िनचर्या का ह‍िस्‍सा बनेंगे।

  • ये र‍ियल टाइम अनुवाद भी करेंगे।
  • साथ ही जरुरत पडने पर फोटो वीड‍ियो भी बनाएंगे।
  • रास्ता नेविगेट करना।

लैपटॉप की जगह फाल्‍डेबल फोन करेगा आसानी से काम

हर साल मोबाइल डिजाइन में कुछ नया होता है, लेकिन CES 2026 Highlights में ‘ट्राई-फोल्ड फोन’ (Tri-Fold Phone) सबसे ऊपर है। सैमसंग और वीवो जैसी कंपनियां ऐसे फोन ला रही हैं जो खुलने पर एक बड़े टैबलेट का रूप ले लेते हैं। इस साल आपको सबसे खास बात यह है क‍ि फोल्‍डेबल फोन का तोहफा म‍िलने वाला है।

जो लैपटॉप की जरुरत को कम करेगा। सेमसंग, वीवो आदि‍ कंपन‍ियां फोल्‍डेबल फोन लाने की तैयारी में है। ये फोन मुडने के साथ साधारण मोबाइल व खुलने के साथ इस इंच का बडा टैबलेट बन जाएगा। इससे लोग कहीं पर इंटरनेट की मदद से आसानी से काम को न‍िपटा सकेंगे।

बड़ी स्क्रीन वाली LED: साइज बड़ा, दाम कम

आज के समय में आधुन‍िकता की दुन‍िया में टीवी की जगह एलइडी ने ले ली है। इस साल बाजार में MicroLED और बड़ी स्क्रीन वाली टीवी जो क‍ि 55 इंच से लेकर सौ इंच तक की होंगी का बोलबाला रहेगा। सेमसंग, LG सह‍ित कई कपंन‍ियों के बीच बडी एलइडी को लेकर होड मची हुई है। वहीं सबसे खास बात यह है क‍ि कंपटीशन के चलते एलइडी की कीमतों में ईजाफा नहीं होगा। इसल‍िए लोग आसानी से खरीद सकेंगे।

साल 2026 में पसीने से चलेगा बीमार‍ियों का पता

साल 2026 में हेल्थ टेक्नोलॉजी एक नए स्तर पर होगी। अब तक हम स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब स्मार्ट रिंग्स (Smart Rings) का जमाना है। जैसे जैसे लोगों का खानपान बदल रहा है। वैसे वैसे लोगों की दिनचर्या में बदलाव आ रहा है। साल 2026 में आपके खून व पसीने से बीमारी का पता चलेगा।

ये अंगूठियां XR और AI डिवाइस की मदद से आपके पसीने और शरीर के तापमान को ट्रैक करेंगी। जो आपके शरीर के हार्मोनल और मेटाबॉल‍िक हेल्‍थ को ट्रैक कर आपको लंबे समय तक स्‍वस्‍थ्‍य रहने का तरीका बताएंगी। इससे खून व पसीने की मदद से बीमारियां का पता चल जाएगा। यह र‍िंंग स्‍मार्ट होगी। इसके अलावा स्‍मार्ट चश्‍मा भी बडे स्‍तर पर बाजार में आएंगे।

न‍िष्‍कर्ष (Conclusions)

दोस्तों, CES 2026 में जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, वह सिर्फ अमेरिका के लिए नहीं है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा टेक मार्केट बन रहा है। ये गैजेट्स अगले 6 से 8 महीनों में हमारे बाज़ार में होंगे।

My Big Guide की सलाह: टेक्नोलॉजी बहुत तेज़ी से बदल रही है। अगर आप अभी भी पुरानी स्किल्स के भरोसे बैठे हैं, तो यह खतरे की घंटी है। AI से डरने के बजाय उसे अपना साथी बनाएं। जो नए लैपटॉप्स और टूल्स आ रहे हैं, उन्हें सीखें।

आने वाले दिनों में, मैं CES 2026 के हर एक मेजर लॉन्च पर अलग से वीडियो और आर्टिकल लाऊंगा। आप कमेंट में बताएं कि आप किस गैजेट के बारे में सबसे पहले जानना चाहते हैं?

सीखते रहें, और आगे बढ़ते रहें! आपका, अभिमन्यु भारद्वाज.

2 thoughts on “CES 2026 Highlights in Hindi: AI रोबोट, स्मार्ट रिंग और फोल्डेबल लैपटॉप बदलेंगे दुनिया”

  1. Thanks for consumer electronics show and abhimanyu bhardwaj sir ji badhti hui technology ki duniya mein hame update rakhne ke liye

    Reply

Leave a Comment

Close Subscribe Card

Subscribe Newsletter

Subscriber On YouTube

My Big Guide
3.13M subscribers

My Mobile Guide
471K subscribers

Abhimanyu Bhardwaj
145K subscribers

My Computer Course
340K subscribers

My Buying Guide
13.1K subscribers

Graphic Gyan
8.81K subscribers

Only Excel
19.9K subscribers

CCC Guide
5.95K subscribers

PC Skill
5.66K subscribers

Follow On Other Social Media

On Facebook
42k followers

On Instagram
86k followers

On Twitter
1.5k followers

Start Learning Here

Learn Tips & Tricks

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology

Popular Tags

Main Menu

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology