
कंप्यूटर साइंस के लिए बेस्ट Board Exam Tips & Tricks (तैयारी कैसे करें)
अगर आप इंटरनेट पर Board Exam Tips & Tricks ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। रोजमर्रा के कामों से लेकर जॉब तक, हर जगह कंप्यूटर जरुरी है। यह एक ऐसा विषय है जो आपके कुल प्रतिशत (Total Percentage) को आसमान पर पहुंचा सकता है। My Big Guide और Pc Skill परिवार हमेशा आपके साथ है। आज हम आपको कंप्यूटर साइंस विषय के लिए कुछ ऐसे सीक्रेट Board Exam Tips & Tricks बताएंगे जिनसे आप कम समय में अच्छे नंबर ला सकते हैं।
कम्प्यूटर विषय क्यों महत्वपूर्ण ?
परीक्षार्थी सबसे पहले यह समझ लें कि कंप्यूटर एक प्रैक्टिकल (Practical) विषय है। यह विषय इतिहास की तरह पढ़कर रटा जाने वाला विषय नहीं है। अगर आपका लॉजिक (Logic) साफ है, तो इस विषय में नंबर बहुत कम कटते हैं। यह विषय आपके बोर्ड के सभी स्कोर को बढ़ाने के लिए एक ‘बूस्टर’ की तरह काम करता है।
टॉप 5 Board Exam Tips & Tricks (कंप्यूटर साइंस के लिए)
नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप स्ट्रेटेजी (Strategy) को फॉलो करें:
1. सिलेबस और पैटर्न को डिकोड करें (Know Your Enemy)

सबसे पहली Board Exam Tip यह है कि आंखों बंद करके नहीं पढ़ना है। जब आप किसी विषय को आंखों खोलकर नजर गढ़ाने के साथ पढ़ेगे तो अपने आप याद हो जाता है। आंखों बंद होने पर आप बोलने के साथ रुक जाएंगे। परीक्षार्थी सबसे पहले अपने यह देखें कि आपका बोर्ड कौन सा है जैसे CBSE, ICSE, या State Board का नया कोर्स कौन सा है। प्रश्न पत्र में कितने नम्बर के बडे व छोटे प्रश्न आएंगे। (Weighatage) जो प्रश्न सबसे ज्यादा नम्बर का है। उसे सबसे पहले पक्का याद करें।
2.रटें नहीं लॉजिक समझें (Logic is King)

कंप्यूटर में परिभाषाएं (Definitions) महत्त्वपूर्ण हैं, लेकिन प्रोग्रामिंग रटी नहीं जा सकती। चाहे वह Python हो, C++, Java या SQL, कोड के पीछे के तर्क (Logic) को समझें। फ्लोचार्ट्स (Flowcharts) और एल्गोरिद्म का अभ्यास करें। अगर लॉजिक सही है, तो सिंटेक्स (Syntax) की छोटी-मोटी गलती पर भी परीक्षक नंबर दे देता है।
3. प्रैक्टिकल अभ्यास अनिवार्य (Hand-on Practice)

अक्सर Board Exam Tips & Tricks में प्रैक्टिकल को नजरअंदाज कर दिया जाता है। परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान सुबह से शाम तक किताबों को पढ़ते हैं यह कोई किताबों में तैरना नहीं होता है। उसी तरह थ्योरी यानि विषय को पढ़ने से कोडिंंग नहीं आती है। यदि आप कम्प्यूटर परीक्षा को लेकर चिंतित है बल्किुल चिंता छोड़ दें। हर रोज तीस से चालीस मिनट तक कम्प्यूटर या लैपटॉप को को रन यानि चलाकर देखें। एरर (Errors) आने दें। एरर (Errors) आने दें, क्योंकि जब आप एरर की समस्या को दूर करेंगे, तभी आप सीखेंगे। जिससे आप आसानी से सीख सकते हैं। इसलिए परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अन्य विषयों के पढ़ने के साथ प्रैक्टिकल करना अनिवार्य है।
4.कीवर्ड्स और एक्रोनिम्स का खेल (KeyWords & Acronyms)

यदि आप थ्योरी वाले प्रश्नों में अच्छे नम्बर लाने की सोच रहे हैं आज हम आपको एक राज बताने जा रहे हैं। आप सही कीवर्ड्स का इस्तेमाल करें। (Examiners) उत्तर पुस्तिका को स्कैन करते हैं। वह पढ़ते नहीं है। इसलिए परीक्षा के दौरान जो आपने महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। उनके नीचे अंडर लाइन कर दें। सभी शब्दों की Full Form लिख दें, जैसे HTTP, URL, DBMS आदि की एक अलग सूची तैयार करें उसमें देखकर याद करें। जिससे आप परीक्षा के दौरान अच्छे तरीके से कीवर्ड्स को आप लिख सकें। आपके परीक्षा में अच्छे नम्बर आ सके।
5.पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (The Golden Rule)

सबसे कारगर Board Exam Tips & Tricks में से एक है यदि आप बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं तो आप इस बात को ध्यान रखें कि पिछले पांच से सात साल के पेपर्स को सॉल्व करना रामबाण इलाज है। इससे आपको परीक्षा के दौरान दो चीजें पता चलेंगी। पहला प्रश्न किस प्रकार आते हैं। दूसरा कौन से टॉपिक बार बार दोहराए जाते हैं।
(Most Important Topic) My Big Guide के प्ले लिस्ट खंगाल लें। हमने लगभग हर टॉपिक पर विस्तार से वीडियो बनाए हैंं। Pc Skill पर उपलब्ध हमारे कोर्सेज आपको स्ट्रक्चर्ड तरीके से तैयार करने में मदद करेंगे।
निष्कर्ष : (conclusion)
तनाव लेकर पढ़ाई नहीं होती। एक टाइमटेबल बनाएं और स्मार्ट तरीके से तैयारी करें। याद रखें, यह विषय आपका दोस्त है, इसे बोझ न समझें। इन Board Exam Tips & Tricks को अपनाकर आप निश्चित ही सफलता पाएंगे। My Big Guide की पूरी टीम की तरफ से आपको बोर्ड परीक्षाओं के लिए ढेरों शुभकामनाएं, Exam में फोड़ के आना!
