उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से निकलकर डिजिटल दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले, देश के चर्चित टेक एजुकेटर और प्रसिद्ध यूट्यूबर श्री अभिमन्यु भारद्वाज ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हिंदी भाषा में तकनीकी शिक्षा की ‘बिंदी’ सजाने वाले अभिमन्यु सर को भारत के प्रमुख एड-टेक प्लेटफॉर्म क्लास प्लस (ClassPlus) ने प्रतिष्ठित ‘गोल्ड एजुकेटर अवार्ड’ (Gold Educator Award) से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और उनकी एप्लीकेशन ‘पीसी स्किल बाय माय बिग गाइड’ (PC Skill by My Big Guide) की सफलता के लिए दिया गया है।
माय बिग गाइड’ का सफर: एक छोटी शुरुआत से मिलियन सब्सक्राइबर्स तक

श्री अभिमन्यु भारद्वाज की यह उपलब्धि उनके वर्षों के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की थी कि हिंदी भाषी लोगों के लिए कंप्यूटर सीखना आसान बनाया जा सके। इसी सोच के साथ उन्होंने यूट्यूब चैनल ‘माय बिग गाइड’ (My Big Guide) की नींव रखी। शुरुआती दौर में सीमित संसाधनों के बावजूद, उनके सिखाने का अंदाज इतना सरल और रोचक था कि वह जल्द ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गए। आज ‘माय बिग गाइड’ केवल एक चैनल नहीं, बल्कि कंप्यूटर सीखने वालों के लिए एक विश्वसनीय ब्रांड बन चुका है।
डिजिटल परिवार: लाखों लोगों का भरोसा

श्री अभिमन्यु भारद्वाज की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके यूट्यूब चैनल पर 38 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स का बडा परिवार जुड़ा हुआ है। उनके वीडियो को करोड़ों बार देखा जा चुका है, जिससे न केवल भारत बल्कि विदेशों में बैठे हिंदी भाषी लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं। यूट्यूब की ओर से उन्हें पहले ही ‘सिल्वर’ और ‘गोल्ड प्ले बटन’ से सम्मानित किया जा चुका है।
क्लास प्लस ‘गोल्ड एजुकेटर अवार्ड’ का महत्व
क्लास प्लस का यह अवार्ड उन शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से समाज में गहरा प्रभाव छोड़ा है। अभिमन्यु भारद्वाज ने अपने ऐप ‘पीसी स्किल’ के जरिए सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को भी वही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की है जो बड़े शहरों में उपलब्ध है।
अभिमन्यु भारद्वाज सर का कहना

जब मैंने ‘माय बिग गाइड’ की शुरुआत की थी, तो मेरा सपना हर उस व्यक्ति को कंप्यूटर साक्षर बनाना था जो अंग्रेजी भाषा की बाधा के कारण पीछे रह जाता है। आज क्लास प्लस से मिला यह ‘गोल्ड एजुकेटर अवार्ड’ और मेरे लाखों सब्सक्राइबर्स का प्यार यह साबित करता है कि हम सही दिशा में हैं। यह सम्मान मुझे और मेरी टीम को और बेहतर कंटेंट बनाने की ऊर्जा देगा।
एआई की दुनिया में युवाओं के लिए ज्ञान के सारथी बने सर

तकनीकी शिक्षा की दुनिया में भले ही एआई लगातार बढ रहा है। वहीं सबसे खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस के अभिमन्यु सर युवाओं को आज के समय में हिंंदी में सरल भाषा में कम्प्यूटर की दुनिया का ज्ञान देकर उनके सारथी बने हुए हैं। युवा की समस्याओं का सोशल मीडिया की मदद से निदान करने का प्रयास कर रहे हैं। कम्प्यूटर से संबधित युवाओं के आने वाले प्रश्नों को उनकी भाषा में समझाते हुए गुरु शिष्य की डोर को बढा रहे हैं। हिंदी भाषा में सर प्लस कंपनी की ओर से गोल्ड बटन आवार्ड मिलने पर दुनिया भर में मॉय बिग गाइड से जुडे शिष्य कमेंट के जरिए बधाई व शुभकामनाएं दे रहे है।
कौन हैं अभिमन्यु सर ?
अभिमन्यु भारद्वाज सर वह व्यक्ति हैं, जो हिंंदी में सरल भाषा में शिक्षा सामग्री प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी साधारण हिंदी भाष के लिए प्रसिध्द हैं। अभिमन्यु सर एक प्रसिध्द यूट्यूबर ब्लोगर के साथ शिक्षाविद हैं। कम्प्यूटर की दुनिया में जब भी कोई बदलाव आता है। उस पर वीडियो व लेख बनाते हैं। वह माय बिग गाइड’ (My Big Guide) ब्लॉग भी चलाते हैं। माय बिग गाइड’ के जरिए (My Big Guide) युवाओं को भविष्य का आइना दिखाने के लिए अभिमन्यु सर ने सरकारी नौकरी छोड़कर योगदान देने का निर्णय लिया। माय बिग गाइड’ (My Big Guide) उन लोगों के लिए एक उत्क्रष्ट संसाधन हैं, जो हिंंदी भाषा में विभिन्न भाषाओं में सीखना चाहते हैं। यदि आप भी कम्प्यूटर से संबधित कोई समस्या आ रही है, आपके लिए माय बिग गाइड’ (My Big Guide) you tube चैनल निश्चित देखने लायक है। (My Big Guide) अभिमन्यु सर के द्वारा संचालित हैंं। चैनल 3.83 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ हिंदी भाषा में शिक्षा के चैनलों में से एक है। यह चैनल युवाओं को विभिन्न विषयों पर वीडियो प्रदान करते हैं।
‘पीसी स्किल’ ऐप के बारे में
पीसी स्किल बाय माय बिग गाइड’ एप्लीकेशन पर एमएस ऑफिस, कोडिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे प्रीमियम कोर्सेज बहुत ही किफायती शुल्क में उपलब्ध हैं। भले ही इंटरनेट की दुनिया पर दिन बढ रही है। वहीं आज भी दुनिया में कई जगह ऐसी हैं जहां इंटरनेट के नेटवर्क की दिक्कत रहती है। उन युवाओं के लिए पीसी स्किल वरदान साबित हो रहा है। प्रीमीयम कोर्सेज की मदद से ऑफलाइन भी युवा तरह तरह का कम्प्यूटर का ज्ञान ले रहे हैं।
गोल्ड एजुकेटर आवार्ड मिलने पर मना जश्न

हिंदी सरल भाषा में तकनीकी शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने वाले देश के चर्चित टेक एजुकेटर और यूट्यूबर श्री अभिमन्यु भारद्वाज के आफिस में नववर्ष के अंतिम दिन 31दिसंबर को पोस्टमैैन डोर बैल बजाता है। डोर के बजने के साथ गेट खोला जाता है। पोस्टमैन एक पार्सल के साथ खडा था। पार्सल को पोस्टमैन ने सर को दिया। इसी के साथ सर ने भारत के प्रमुख एड-टेक प्लेटफॉर्म क्लास प्लस (ClassPlus) ने ‘गोल्ड एजुकेटर अवार्ड’ (Gold Educator Award) देखा। इसी के साथ आफिस में जश्न की शुरुआत हो गई। टीम में शामिल वरुण गौड, मनोज शर्मा, पवन शर्मा, रोहित माहौर, माधव भारद्वाज आदि ने धूम धडाका के साथ आतिबाजी की। सर ने टीम के सभी सदस्यों को मिठाई बांटी। देर रात तक धूम धडका के साथ जश्न का दौर जारी रहा। सर को आवार्ड मिलने से परिजनों के अलावा आसपास के लोगों में भी काफी खुशी है।
इन विषयों पर युवाओं का सर करते हैं मार्गदर्शन
- कम्प्यूटर में Ms Office, windows, Photoshop, etc.
- इंटरनेट में SEo, blogging, social, apps, etc.
- मोबाइल में android, iso, apps, etc.
- परीक्षा में Upsc, Ssc, Bank, etc.
- करियर में resume, Writing, Interview Tips, etc.
माय बिग गाइड’ (My Big Guide) चैनल की विशेषताएं
- सरल भाषा वीडियो सरल और समझाने में आसान भाषा में बनाए गए हैं।
- स्पष्टीकर जटिल अवधारणाओं को स्पष्ट और संक्षिप्त तरीके से समझाया गया है।
- उच्च गुणवत्ता वीडियो उच्च गुणवत्ता वाले हैं देखने में आर्कषक हैं।
- नियमति अपडेट नए वीडियो नियमित रूप से अपलोड किए जाते हैं।
अगर आपको (My Big Guide) चैनल के बारे में कोई और जानकारी चाहिए, तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। धन्यवादा आपका दिन शुभ हो।

Congratulations bhai🥂🍾💐🌹🌹😊👍
धन्यवाद