क्लाउड कम्प्यूटिंग और उसके प्रकार Types Of Cloud Computing
बादल कहीं से पानी लेते हैं और कहीं पे भी बरसा देते हैं उसी आधार पर है Cloud Computing यह भी नेेेटवर्क के माध्यम से काम करती है, आईये जानते हैं यह कैसे काम करती है
Cloud Computing का अर्थ सिर्फ डाटा अपलोड करना ही नहीं है, गूगल ने Google Drive के माध्यम से Cloud पर कई सारी एप्लीकेशन भी उपलब्ध करा रखीं हैं जिन्हेें आप बिना अपने कंम्यूटर में इस्टॉल किये सीधे अपने ब्राउजर में चला सकते हैं ये एप्लीकेशन हैं – Google Docs, Google Sheets, Google Slides, Google Forms, google drawings और google sites, इसके अलावा अगर आपके कंप्यूटर में फोटोशॉप नहीं चल रहा है तो आप Cloud Computing की सहायता से उसे भी चला सकते हैं, लेकिन Cloud Computing के लिये आपके पास एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है
अब बात करते हैैं Cloud Computing कितने प्रकार की हाेती है –
अभी वर्तमान में Cloud Computing चार प्रकार की है –
- प्राइवेट क्लाउड कंप्यूटिंग(Private Cloud Computing) – प्राइवेट क्लाउड का उदाहरण है Google Drive जहां आपके सारे डाक्यूमेंट आपके ईमेल आईडी और पासवर्ड से सुरक्षित रहते हैं, इन्हें आपके अलावा और कोई उपयोग नहीं कर सकता है यह कुछ हद तक ज्यादा सुरक्षित माना जाता है
- पब्लिक क्लाउड कंप्यूटिंग (Public Cloud Computing) – पब्लिक क्लाउड हर सामान्य व्यक्ति के लिये उपलब्ध रहता है, उदाहरण के लिये अगर किसी साइट पर कोई ईबुक फ्री डाउनलोड के लिये उपलब्ध करायी गयी हो और आप उसे एक ही क्लिक में बिना अकांउट बनाये डाउनलोड कर पाते हों पब्लिक क्लाउड थोड़ा कम सुरक्षित माना जाता है
- कम्युनिटी क्लाउड कंप्यूटिंग (Community Cloud Computing) -कम्युनिटी क्लाउड कंप्यूटिंग केवल एक ग्रुप के सदस्यों के लिये उपलब्ध्ा रहती है, इसके अलावा और कोई बाहरी व्यक्ति इस डाटा का इस्तेमाल नहीं कर सकता है, उदाहरण के लिये किसी कंपनी के कर्मचारी ही केवल उस कंपनी के साइट पर उपलब्ध डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं या किसी स्कूूूल द्वारा बनायी गयी वेबसाइट और उस पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग केवल उस स्कूल या संस्था के छाञ ही कर सकते हैं
- हाइब्रिड क्लाउड कंप्यूटिंग (Hybrid Cloud Computing) – हाइब्रिड क्लाउड में पब्लिक क्लाउड और प्राइवेट क्लाउड दोनों का इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे किसी साइट पर कुछ सामग्री सार्वजनिक उपलब्ध हो और कुछ सामग्री केवल रजिस्टर्ड यूजर्स के लिये ही उपलब्ध हो ऐसे क्लाउड को हाइब्रिड क्लाउड कहते हैं
