इंटरनेट (internet)

इंटरनेट (internet) जिसे आप अंतरजाल भी कहते हैं। यह इंटरनेट (internet) आप हमारे चारों तरफ हैंं, बिना इंटरनेट (internet) आप कई चीजों की कल्‍पना भी नहीं की जाा सकती है, इंटरनेट (internet) हमारे जीवन का एक अभिन्‍न अंग बन गया हैं। यह हमारे लिये बहुत महत्व (mahatva) रखता है अौर अब तो इंटरनेट हिंदी मेंं है , हिंदी इंटरनेट की वजह से सीखना और सिखाना और भी आसान हो गया है – 

इंटरनेट का महत्व

1972 में रे टॉमलिंसन (ray tomlinson) ने इंटरनेट (internet) का इस्‍तेमाल कर पहला ईमेल भेजा था, रे टॉमलिंसन अरे वही ई-मेल और एट चिह्न (@) यानि ऍट द रेट के अविष्‍कारक और वहीं ईमेल कारण हुुआ इतने विशाल इंटरनेट (internet) नेटवर्क का। शायद अगर वह ईमेल भेजा गया न होता तो शायद जो आप व्हाट्सप्प और फेसबुक इस्‍तेमाल कर रहे हैं उसका अस्तित्‍व ही नहीं होता। फिलहाल आज आपके पास इंटरनेट का पावर है, जिससे आप कुछ भी कर सकते हैं, पलभर में कोई भी जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैंं। आज हर जगह इंटरनेट का प्रयोग हो रहा है, पिछले कुछ वर्षो में लोग इससे इस तरह जुड गये हैं कि आने वाले समय में आप बिना इंटरनेट के किसी भी तकनीक की कल्पना नहीं कर सकते हैं, आज कोई भी क्षेञ इंटरनेट से अछूता नहीं है, आज भारत में इंटरनेट की वजह से ई-गवर्नेस का लाभ गांवों एवं पंचायतों को मिल रहा है। ऐसे ही अनेकों लाभ लोग इंटरनेट से ले रहे हैं।

विद्यार्थी जीवन में इंटरनेट का महत्व

आधुनिक शिक्षा में इंटरनेट का रोल अहम है आप मिनटों में इंटरनेट पर गूगल की सहायता से कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, आप कंप्‍यूटर सीख सकते हैं, अगर काम्‍पटेटिप एक्‍जाम की तैयारी कर रहे हैं इससे पढाई करने वाले बच्चों को बहुत मदद मिलती है। आप घर बैठे यू्ट्यूब पर वीडियो देखकर कुछ भी बनाना सीख सकते हैं। कभीं घूमने जाने से पहले आप वहॉ के बारे में सभी जानकारी गूगल मैप देख सकते हैं साथ ही वहॉ के मौसम के बारें में और वहॉ के घूमने लायक जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। घर बैठे ई-कॉमर्स के माध्यम से आप शॉपिंग, नेटबैंकिग या व्यापार कर सकते हैं। महिलायें घर बैठे ही रेसिपी, होम मेकर टिप्स सीख सकती हैं। अगर आप बोर हो रहे हो तो इसकी सहायता से आप गाना, फिल्म, गेम्स डाउनलोड कर सकते हैं। 

इंटरनेट के नुकसान

इंटरनेट दुनिया में इसका दुरूपयोग भी किया जा रहा है, कुछ लोग इंटरनेट पर सोशल नेटवर्किंग साइटों के आदि हो जाते हैं अौर रात-रात भी जागकर चैटिंग इत्यादी कर करते रहते हैं, इससे स्वास्थ्य पर विपरीत असर पढता है। असुरक्षित रूप से इंटरनेट का इस्तेमाल करने से आपके कंप्यूटर में वायरस आ सकता है और अापके कीमती कंप्यूटर को नुकसान पहुॅचा सकता है। ऑनलाइन बैंकिग, सोशल नेटवर्किंग साइटों पर आपकी पर्सनल इनफार्मेशन जैसे- नाम, पता, फोटो अौर मोबाइल नंबर होते हैं, आपकी छोटी सी लापरवाही से हैकर्स इस जानकारी को चुराकर आपको आर्थिक और मानसिक क्षति पहुॅचा सकते हैं।

Leave a Comment

Main Menu

Learn Internet --->

Facebook Tips

-->

Google Now Tips

-->

Google Map Tips

-->

Google Drive Tips

-->

Google Chrome Tips

-->

Google Gmail Tips

-->

YouTube Tips

-->

Cloud Tips

-->

Blogger Tips

-->

PDFs Tips

-->

Printer Tips

-->

Parental Tips

-->

Hey! Search Any Questions Related to Internet, computer, & technology

Subscribe Newsletter