गूगल ट्रांसलेट अब और भी ज्‍यादा तेज : जानिये टिप्‍स

गूगल अनुवाद या गूगल ट्रान्स्लेट से आप दुनिया की किसी भी भाषा के टेक्स्ट या वेबपेज, डाक्यूमेंट्स का अनुवाद अपनी भाषा में कर सकते हो। यहॉ तक कि गूगल का यह ट्रांसलेटर आपकी हैंडराइटिंग को पहचान कर उसका भी ट्रांसलेशन करने में समक्ष हैं। विण्‍डोज, गूगल क्रोम ब्राउजर, एंड्रॉयड फोन के लिये गूगल ट्रान्स्लेट के कई सारे टूल्‍स उपलब्‍ध हैं, जिसके प्रयोग आप आसानी से दुनिया की किसी भी भाषा का ट्रांसलेशन कर सकते हैं, कैसे ? चलिये पता करते हैं – 

Awesome-Tips-and-Tricks-Google-Translate-in-Hindi

गूगल ट्रांसलेट से अनुवाद करना 

गूगल ट्रांसलेट ने टेक्स्ट या वेबपेज, डाक्यूमेंट्स को ट्रांसलेट करने के लिये कई सारे टूल्‍स उपलब्‍ध करायें हैं, इनमें पहला है, गूगल ट्रांसलेट का होम पेज – 
  • यहॉ किसी भी टेक्स्ट या वेबपेज, डाक्यूमेंट्स का अनुवाद करना बहुत अासान है, बस पहली विण्‍डो में कोई टेक्स्ट टाइप कीजिये या किसी वेबपेज से कॉपी पेस्‍ट कीजिये, आपको बेवपेज की भाषा पता नहीं है तो “भाषा का पता लगायें” बटन पर क्लिक कीजिये, इसके बाद अनुवाद करें बटन पर क्लिक कीजिये, आपका अनुवाद कर दिया जायेगा। 
  • वेबपेज का अनुवाद करने के लिये उस वेबपेज का यूआरएल पहले ट्रांसलेशन बाक्‍स में पेस्‍ट कीजिये अौर अनुवाद करें बटन पर क्लिक कीजिये। 
  • डाक्यूमेंट्स का अनुवाद करने के लिये बाक्‍स की नीचे दिये गये बटन “किसी दस्‍तावेज का अनुवाद करें” पर क्लिक कीजिये, डाक्यूमेंट्स अपलोड कीजिये और अनुवाद करें बटन पर क्लिक कीजिये। 

गूगल सर्च के माध्‍यम से अनुवाद करना 

आप गूगल सर्च इंजन का प्रयोग कर भ्‍ाी ट्रांसलेट कर सकते हैं, बस गूगल सर्च बार में टाइप कीजिये English to Hindi या Hindi to English और एन्‍टर कीजिये, ट्रांसलेशन बाक्‍स खुल जायेगा, यहॉ आप Enter Text में वह शब्‍द टाइप कीजिये, जिसका आप ट्रांसलेशन करना चाहते हैं और एन्‍टर कीजिये।

क्रोम एक्सटेंशन की मदद से ट्रांसलेट करना 

गूगल ने अभी हाल में गूगल ट्रांसलेट क्रोम एक्सटेंशन उपलब्‍ध कराया है, जिसका सहायता से किसी भी टेक्स्ट या वेबपेज का अनुवाद करना अौर भी आसान हो गया है, इसे अाप Google Translate Chrome Extension  को अाप क्रोम वेबस्‍टोर से फ्री डाउनलोड कर सकते हो। गूगल ट्रांसलेट क्रोम एक्सटेंशन की मदद से ट्रांसलेट करना इतना आसान हो जाता है कि बिना गूगल गूगल ट्रांसलेट को अोपन किये आप आसानी से किसी भी वेबपेज इत्‍यादि को ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसकाे इन्‍स्‍टाल कर लीजिये, इसके अाइकन पर क्लिक कीजिये, दिये गये बाक्‍स में कुछ भी टाइप कीजिये और ट्रांसलेट बटन पर क्लिक कर दीजिये। यदि आप किसी वेबपेज को ट्रांसलेट करना चाहते हैं तो बेवपेज को अोपन कर केवल ट्रांसलेट दिस पेज बटन पर क्लिक कीजिये। साथ्‍ा ही किसी भी वेबपेज के अन्‍दर किसी भी टेक्स्ट को सलेक्‍ट कीजिये और आपको उसका ट्रांसलेशन तुरंत दिखाई देने लगेगा। 
इस प्रकार आप आप क्रोम एक्सटेंशन की मदद से गूगल ट्रांसलेट के अनुभव को अौर भी बेहतर बना सकते हैं। 

google web translator, google translate tricks, google translate tricks funny, google search tips and tricks, google translate tips and tricks 2014, google translate tips and tricks pdf, smart Google Translate tricks in hindi, how to Using Google Translate, google translate english  hindi, Google Translate Chrome Extension, translate Hindi to English, how to translate a webpage, Google translate extension for Google Chrome, how to translate document in Google translate, how to translate a PDF file, 

Leave a Comment

Close Subscribe Card